रायपुर, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला के पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित 76वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। श्रीमती राजवाड़े कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी और परेड की सलामी लेंगी। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े कार्यक्रम में देश के लिए शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगी। उनके द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 बैठकें होंगी। इस सत्र में कई महत्वपूर्ण चर्चाएं और प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और अन्य प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।
भोपाल। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारतीय रेल को बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड-2024-25 प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन 25 जनवरी को नई दिल्ली के दिल्ली कैंटोनमेंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में होने वाला है। 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय रेल ने मतदाता जागरूकता और लॉजिस्टिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह पुरस्कार दिया जा रहा है। मतदाता जागरूकता के लिए भारतीय रेल ने अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपने रेल डिस्प्ले नेटवर्क (RDN) का व्यापक उपयोग किया। इस नेटवर्क के माध्यम से स्टेशनों, रेलवे की अधिकारिक वेबसाइटों और…
इंदौर: एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार को इंदौर आए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 27 जनवरी को महू (इंदौर) आ रहे हैं। वे यहां अपने आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। पहली बार हमने आप को जिताया यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान हमें पिछड़ों को आगे लाने और सभी धर्मों का सम्मान करने की शिक्षा देता है, लेकिन आरएसएस के लोग इससे आगे जाकर नफरत का माहौल बनाते हैं। दिल्ली चुनाव में भारत गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, यह स्थानीय चुनाव है।…
रायपुर उत्तराखंड में होने वाले राष्टीय खेल के लिए छत्तीसगढ़ से 10 शूटर्स का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा किया गया हैं जिसमे सभी खिलाड़ियों का चयन लास्ट चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया हैं जो की उत्तराखंड के देहरादून के मैदान में अपना अपना निशाना साधेंगे जिसका आयोजन 28 जनवरी से शुरू हो जायेगा खिलाड़ियों में परमपाल सिंह स्कीट मेन,कुंवर कार्तिक सिंह-50 मीटर 3p मेन,दिव्यांशु देवांगन 10 मीटर एयर राइफल men प्रान्जुश्री १० मीटर एयर राइफल वीमेन,शेषांक मसीह १० मीटर एयर पिस्टल मेन,मानस कनोजे १० मीटर एयर राइफल मेन ,श्रुति यादव २५ मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल…
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल से चलने वाली गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोचों की वृद्धि का निर्णय लिया है। यह वृद्धि दिनांक 29 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। इस ट्रेन में 1 एसी थ्री टियर कोच और 1 स्लीपर कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। इस वृद्धि के बाद इस ट्रेन में 8 जनरल कोच,7 स्लीपर कोच,1 एसी थ्री टियर कोच,2 एसी चेयर कार कोच सहित कुल 20 कोच होंगे। कोचों की इस वृद्धि से यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक…
निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित रायपुर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के संबंध में निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे हैं। पूर्व सीएम बघेल ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों से प्राप्त जानकारी से ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इससे कई भ्रांतियां भी फैल रही हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि जिन मुद्दों को लेकर आम नागरिकों के…
भोपाल। भारतीय रेलवे टिकट प्रणाली में टिकट दलाली और कालाबाजारी की समस्या, विशेष कर यात्रा के व्यस्त अवधि के दौरान, एक बड़ी चुनौती पेश करती है। ये अवैध गतिविधियां न केवल वास्तविक यात्रियों के लिए टिकटों की निष्पक्ष पहुंच को बाधित करती हैं, बल्कि रेलवे प्रणाली में जनता के विश्वास को भी कमजोर करती हैं। इस समस्या के समाधान और रेलवे सेवाओं तक निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा व्यापक और बहुआयामी रणनीति लागू की गई है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा की गई पहल – 1. नियमित छापे और कार्रवाई: रेलवे सुरक्षा बल के साइबर…
नई दिल्ली । कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय अनुषंगी कंपनियों के साथ मिलकर 2,038 करोड़ रुपये के नए ठेके हासिल करने की शुक्रवार को जानकारी दी। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार नए ठेके भारत और विदेशी बाजारों में पारेषण एवं वितरण कारोबार के साथ-साथ भारत में निर्माण परियोजनाओं में हैं। केपीआईएल के एक अधिकारी ने कहा कि इन नए ठेकों के साथ हमारे ठेके वार्षिक आधार पर 19,361 करोड़ रुपये तक पहुंच गए है, जो व्यापार दृश्यता में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। केपीआईएल सबसे बड़ी विशेषीकृत ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण) कंपनियों में…