साओ पाउलो। ब्राजील में एक बड़ा हादसा देखने को मिला है। यहां प्लेन क्रैश से एक की मौत और सात लोग घायल हो गए। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दिल दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। कई गाड़ियां आई चपेट में, एक की मौत दरअसल, दक्षिण-पूर्वी राज्य साओ पाउलो के पर्यटक शहर उबातुबा में एक समुद्र तट के पास एक छोटा विमान सड़क पर आ गिरा और उसमें विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। जैसे ही विमान सड़क पर आया, उसने कई गाड़ियों को चपेट में ले लिया।…
Author: News Desk
भोपाल । फरवरी माह में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी में एमपीआईडीसी भी जोर-शोर से जुटा है, क्योंकि सबसे अधिक प्रोजेक्ट इंदौर-पीथमपुर और आसपास की जमीनों पर ही आएंगे। इसी के साथ पर्यटन विभाग भी लैंड बैंक बढ़ाने में जुटा है, तो वहीं लगभग 1800 एकड़ जमीनों पर होटलों, रिसोर्ट सहित उससे जुड़े प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं। वहीं 120 किलोमीटर क्रूज के संचालन के टेंडर भी बुलाए गए हैं। यह क्रूज नर्मदा नदी में ओंकारेश्वर से लेकर यूनिटी ऑफ स्टेच्यू गुजरात के केवडिय़ा तक चलाया जाना है। इससे वॉटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह…
पेशावर। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गुरुवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों द्वारा अपहृत किए गए 16 खदान श्रमिकों में से आठ को बचा लिया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप बचाए गए आठ श्रमिकों में से तीन घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। यह गोलीबारी लक्की मरवात और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों की सीमा पर हुई, जब अपहरणकर्ता बंदियों को उत्तरी वजीरिस्तान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। बचाव अभियान उस समय शुरू किया गया जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लिए चयनित 362 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के 256 कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 70 सहायक पशु चिकित्सक तथा राजस्व विभाग के 36 नवचयनित नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवा अधिकारियों का उत्साहवर्धन करेंगे तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे।
बिलासपुर । घर में परिवार के सदस्यों की उपस्थित में सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गई। इस दौरान पीडि़त महिला की दो बेटियां घर पर मौजूद थीं। जेवर की कीमत 90 हजार रुपए है। पीडि़त महिला की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि गणेश नगर नयापारा निवासी फिरंतीन बाई साहू कपड़ा बेचने का काम करती है। बीते 5 जनवरी को पड़ोसी पुष्पा निषाद के परिवार में दशगात्र कार्यक्रम में बलौदा बाजार में होना था। पीडि़ता कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। घर में उसकी दो बेटियां कामनी साहू, डिंडेश्वरी साहू थी। 5…
लॉस एंजिलिस। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में कई दिशाओं से फैल रही जंगल की भयानक आग ने गुरुवार को अमेरिकी फिल्म उद्योग के प्रतीकात्मक केंद्र हॉलीवुड हिल्स के करीब पहुंच गई। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है और सैकड़ों दमकलकर्मी इसे बुझाने में जुटे हुए हैं। आग से सात लोगों की मौत हो गई है और 1.3 लाख से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर जाने का आदेश दिया गया है। आग से अब तक 52 से 57 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। आग से बिली क्रिस्टल, मैंडी मूर, कैरी एल्वेस और पेरिस हिल्टन…
लखीसराय: लखीसराय में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है. एक रेल पटरी को पार करते समय हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों महिलाओं की मौत हो गई. मरने वाली महिलाएं सगी बहने थीं. वहीं इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखीसराय जिले के चानन के शहीद जितेंद्र हाल्ट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो…
राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू यादव के करीबी विधायक आलोक मेहता के घर ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने सुबह-सुबह पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक के घर छापा मारा है. ED ने विधायक के 16 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है. यह छापेमारी करोड़ोंके लेनदेन मामले में की गई है. बिहार के साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की गई है. ED ने पटना समेत देश के उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में भी एक साथ 16 ठिकानों पर रेड की है. बताया जा रहा है कि ED की तरफ से यह…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है। पिछले 9 दिनों में दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप के पोस्टर और एडिटेड वीडियो शेयर किए हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ी चार पोस्टर साझा किए, जिसमें एक में उन्हें गोविंदा की फिल्म राजा बाबू के रूप में दिखाया गया, वहीं दूसरे पोस्टर में केजरीवाल के साथ एक टॉयलेट शीट की फोटो लगाकर टॉयलेट चोर का आरोप लगाया। इसके अलावा भाजपा ने केजरीवाल को दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर के…
न्यूयार्क। अमेरिका में चुप रहने के लिए पोर्न स्टार को धन देने के मामले में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयार्क के हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। गुरुवार को न्यूयार्क के ट्रायल कोर्ट से सजा का एलान रुकवाने की ट्रंप की याचिका को हाईकोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। ट्रंप के खिलाफ आज होगा सजा का एलान अंतिम प्रयास के तहत ट्रंप अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, वहां पर शुक्रवार प्रात: उनकी याचिका पर सुनवाई होगी। विदित हो कि न्यूयार्क के मैनहटन ट्रायल कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप को सजा सुनाने की घोषणा पहले ही की हुई है। पोर्न…