Author: News Desk

दिल्ली एनसीआर और यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। इसी के साथ पंजाब- हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे से ठिठरन बढ़ गई है। एक-दो दिन में ही मौसम में फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। एक दो दिन में होगा मौसम में बदलाव उत्तर भारत में तापमान में हल्की वृद्धि के बाद फिर गिरावट होने जा रही है। इस महीने का तीसरा बड़ा पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को पहाड़ों पर पहुंचने वाला है। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी लेकर हवाएं भी आने वाली हैं। दोनों तरह की हवाएं मैदानी क्षेत्र में संघनित…

Read More

धनबाद: धनबाद जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर दी. इंसान से हैवान बने पति ने पहले अपनी पत्नी को एक महीने तक भूखा रखा. पत्नी की मौत होने के बाद उसके शव को नदी के किनारे फेंक दिया. वहीं उसके बाद वो पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी बनाने लगा. यह घटना झारखंड की कोयला नगरी धनबाद जिला के मधुबन थाना क्षेत्र में हुई. मधुबन थाना क्षेत्र के रहने वाले नीरज झा पर अपनी ही पत्नी अपराजिता को तड़पा-तड़पा कर मारने और उसके शव को सुनियोजित षड्यंत्र के…

Read More

जगदलपुर पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या भले ही एक जनवरी की रात की गई, पर मुख्य साजिशकर्ता सुरेश चंद्रकार और उसके भाई रितेश व दिनेश ने चार दिन पहले ही इसका षड्यंत्र रच लिया था। इस पूरे प्रकरण में सुरेश चंद्रकार की योजना खुद को इससे अलग दिखाने की थी, ताकि मुकेश के साथ सड़क के भ्रष्टाचार को लेकर हुए विवाद के कारण उस पर संदेह ना हो। एक जनवरी की रात जब मुकेश की हत्या की गई तो वह तय योजना के अनुसार जगदलपुर में था। इसके बाद भी पुलिस की विशेष जांच दल (एसआइटी) ने आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (एआई)…

Read More

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ में छह श्रद्धालुओं की मौत के एक दिन बाद तिरुपति के एसपी, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के संयुक्त कार्यकारी अधिकारी और एक अन्य अधिकारी का तबादला कर दिया है। इसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी समेत दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। भगदड़ के सिलसिले में दो एफआइआर दर्ज राजस्व अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने भगदड़ के सिलसिले में दो एफआइआर दर्ज की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये प्राथमिकी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता…

Read More

बिलासपुर मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत रामबोड़ में स्पंज आयरन फैक्ट्री में दोपहर गर्म राख से भरा कंटेनर (साइलो) श्रमिकों के ऊपर गिर गया। इसमें वहां पर काम कर रहे श्रमिक दब गए। प्रशासन की ओर से देर रात तक एक मौत की पुष्टि की है। आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू करते हुए दो श्रमिकों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। कई श्रमिक लापता हैं। प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। राख में दबे श्रमिकों की तलाश की जा रही है। संभागायुक्त महादेव कावरे ने बताया कि मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र अंतर्गत रामबोड़ में…

Read More

रांची: नए साल में रांची को केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने कई सौगात दी हैं. इनमें 5G टेक्नोलॉजी से युक्त 5G केस टेस्ट लैब, प्रशिक्षण प्रयोगशाला शामिल हैं. यह देश का पहला कोयले के लिए हाईटेक डिजिटल प्रयोगशाला है. उन्होंने रांची के कांके रोड स्थित गांधीनगर में सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया. साथ ही कर्मचारियों के लिए बनने वाली 4 मल्टीलेवल आवासीय परिसर की भी आधारशिला रखी. सीसीएल कर्मियों के लिए आठ मंजिल वाली चार टावर बनाई जाएगी, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी. केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि यह देश का पहला…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश के लगभग हर जिले की तस्वीर बदलने वाली है. प्रदेश की मोहन सरकार ने यह बड़ा ऐलान किया है. सीएम मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात मॉडल पर मध्य प्रदेश में तेजी से विकास किया जा रहा है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के हर जिले की तस्वीर बदली जाएगी. एमपी के सभी जिलों को इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और मिनी मुंबई इंदौर को दिल्ली-मुंबई की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. बता दें कि सीएम मोहन यादव ने प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 के उद्घाटन के मौके…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेलवे हमारे देश के बुनियादी ढांचे का एक आधार है और टिकटिंग प्रणाली की शुचिता से खिलवाड़ करने के किसी भी प्रयास को हरहाल में रोका जाना चाहिए। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ रेलवे टिकटिंग में धोखाधड़ी के आरोपित दो व्यक्तियों की दो अलग-अलग अपीलों पर सुनवाई कर रही थी। रेलवे हमारे देश के बुनियादी ढांचे का आधार पीठ ने कहा, ''भारतीय रेलवे हमारे देश के बुनियादी ढांचे का आधार है। यह सालाना लगभग 673 करोड़ यात्रियों को गंतव्य तक ले जाता है और देश की अर्थव्यवस्था…

Read More

दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत का विरोध करते हुए हाई कोर्ट से कहा कि उमर खालिद के पास 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के दौरान शहर से बाहर रहने की एक 'ठोस योजना' थी ताकि वह फंसे नहीं। UAPA से जुड़े दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपी व्यक्तियों की जमानत याचिका का विरोध करते हुए स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर (SPP) अमित प्रसाद ने जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शलिंदर कौर की बेंच के सामने यह दलील दी। उन्होंने कहा, 'हमारे पास यह दिखाने के लिए…

Read More

भोपाल । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1 लाख 63 हजार महिलाओं को इस बार 1250 रुपए की किस्त नहीं मिलेगी। इन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है। ऐसे में महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। अब जनवरी 2025 में 1.26 करोड़ महिलाओं को ही 1250 रुपए की किस्त मिल सकेगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2024 को 1.28 करोड़ महिलाओं के खाते में 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जनवरी 2025 में 20वीं किस्त मिलने वाली है। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि…

Read More