सूचना प्रौद्योगिकी की दिग्गज कंपनी TCS ने अपने Q3 Earnings Report के साथ नतीजों के सीजन की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने नतीजे जारी किए हैं। TCS का कंसोलिडेटेड मुनाफा 12,380 करोड़ रहा है, इसके 12,400 करोड़ रहने का अनुमान था। कंपनी ने नतीजों के साथ ही तीसरा अंतरिम लाभांश और स्पेशल लाभांश देने का ऐलान किया है। मुनाफा अनुमान से थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन तिमाही दर तिमाही यह 11,909 करोड़ से बढ़कर 12,380 करोड़ रहा है। 12 फीसदी की ग्रोथ दर्ज वहीं, अगर पिछले साल की समान अवधि…
Author: News Desk
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य विभाग, भू-अधिकारी, आदिवासी विकास, आबकारी एवं खनिज विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें 86 शासकीय सेवक अनुपस्थित पाए गए। बता दें कि अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए अपर कलेक्टर को अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि शासन…
रायगढ़। पहाड़ी अंचलों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के उनकी सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। अब तक समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए इन बिरहोर बसाहटों तक अब पक्की सड़क पहुंचने लगी है। ये सड़कें इन बिरहोर परिवारों के सर्वांगीण विकास की नई राहें खोलेंगी। यहां रहने वाले निवासियों को अब सुकून है कि बारिश के दिनों में कच्ची सड़कों से होने वाली समस्याओं से उन्हें निजात मिलेगी। रायगढ़ जिले के आदिवासी बहुल धरमजयगढ़ ब्लॉक के बसंतपुर के…
नई दिल्ली। भाजपा से भिड़ने के लिए तमाम विपक्षी दलों ने एक इंडिया महागठबंधन का गठन किया था। इसमें शामिल दलों का दावा था कि एनडीए से मुकाबले के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। तभी हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर पाएंगे। ये तमाम वादे और दावे उस वक्त धरे रहे गए जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेतृत्व पर सवाल उठा दिए। फिर क्या था एक के बाद एक कई दलों ने हाथ झटका और इंडिया गठबंधन को ठेंगा दिखा दिया। सबसे पहले बंगाल की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने राहुल गांधी के नेतृत्व…
बिलासपुर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं। इन घटनाओं की जांच में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर मामलों में अपराध की जड़ में नशा प्रमुख कारण रहा है। इस पर लगाम कसने पुलिस की ओर से नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशीली दवाओं के कारोबार से कमाई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। इससे आपराधिक घटनाओं में कमी आ सकती है। ये बातें आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कही। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में सालभर के आपराधिक घटनाओं और पुलिस…
भोपाल: मध्य प्रदेश में अब आपको पुलिस के खिलाफ शिकायतों का ऑनलाइन अपडेट मिलेगा. दरअसल, एमपी में पुलिस की जनसुनवाई को सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 से भी जोड़ दिया गया है. इसके तहत अब आप घर बैठे भी जनसुनवाई में पुलिस के खिलाफ की गई शिकायत का स्टेटस देख सकेंगे. 29 दिन में होगा शिकायत का समाधान: ऐसा पहली बार होगा जब जिले के पुलिस अधीक्षक को अपने ही थाने या स्टाफ के खिलाफ मिली शिकायत की जांच पूरी करने के लिए सिर्फ 7 दिन का समय मिलेगा. इसके अलावा 29 दिन में शिकायत का समाधान करना अनिवार्य होगा. इस…
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप बनने वाली फैक्ट्री में चिमनी गिरने से 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। खबर लिखे जाने तक 8 मजदूरों की मौत की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में चिमनी गिरने से 8 मजदूरों की मौत। जेएनएन, मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा…
मुंगेली मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी गिरने से दर्जनों मजदूर उसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए, जबकि 6 मजदूरों की मौत की खबर है। कैसे हुआ हादसा कुसुम प्लांट, जहां लोहे की पाइप निर्माण फैक्ट्री का निर्माण चल रहा था, में हादसा उस समय हुआ जब दर्जनों मजदूर कार्य में जुटे थे। अचानक निर्माणाधीन चिमनी गिर गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच कई मजदूर मलबे में दब…
नीमच: नीमच की अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ सुर्खियों में आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक गामड़ को रील बनाने का शौक हो गया है। ऐसे में वह दफ्तर का काम छोड़कर रील बनाती हैं। मामले की शिकायत एडवोकेट दर्शन शर्मा ने की है। दरअसल, एडीएम लक्ष्मी गामड़ का रील के प्रति प्रेम इतना बढ़ गया है कि वह अपना काम छोड़कर रील बनाने में व्यस्त रहती हैं। लोग उनसे मिलने के लिए दफ्तर के बाहर घंटों इंतजार करते हैं। अब यह शौक अफसर को महंगा पड़ गया है। एडवोकेट दर्शन शर्मा ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी लगातार एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। बावजूद इसके चर्चा में वे अपनी निजी जिंदगी के चलते ज्यादा रहती हैं। इससे अब खुद तृप्ति भी तंग आ गई हैं। एनिमल से लेकर भूल भुलैया 3, बैड न्यूज और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो तक, तृप्ति डिमरी कई दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। मगर, तृप्ति की चर्चा उनके अभिनय और फिल्मों के लिए कम, निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा होती है। उनका नाम मॉडल-बिजनेसमैन सैम मर्चेंट से जोड़ा जा रहा है। दोनों की डेटिंग लाइफ…