Author: News Desk

भोपाल । दिल्ली में विधानसभा चुनावी माहौल का रंग मप्र के महू से गहरा दिखाई देगा। 26 जनवरी को महू से राहुल और प्रियंका गांधी जय बापू-जय भीम यात्रा की शुरुआत करेंगे। लेकिन, इस यात्रा के शुरू होते ही मप्र कांग्रेस भी डबल एक्टिव होने जा रही है। कांग्रेस पांच वर्गों पर फोकस कर चौपाल और सम्मेलन करेगी। इसमें प्रदेश के बड़े नेताओं की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस महिला, युवा, आदिवासी, किसान और संबंधित क्षेत्र की बड़ी समस्या या मुद्दे पर फोकस करेगी। ब्लॉक स्तर पर पंचायत की जाएगी। साथ ही सम्मेलन भी आयोजित किए…

Read More

बिलासपुर यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07005/07006 सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। अब यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा तीन अप्रैल तक मिलेगी। पूर्व में इसे दो जनवरी तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से 31 मार्च तक और 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 09 जनवरी से 03 अप्रैल चलेगी। कोच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह यह ट्रेन एक एसी…

Read More

नई दिल्ली। एक देश एक चुनाव संबंधी दो विधेयकों के लिए गठित संसदीय समिति ने बुधवार को अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में भाजपा सदस्यों ने इस अवधारणा की सराहना की, जबकि विपक्षी सांसदों ने इस पर सवाल उठाए। कानून मंत्रालय की तरफ से जेपीसी के सदस्यों को पढऩे के लिए नीले सूटकेस में 18 हजार पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट दी गई।कांग्रेस ने विधेयक को असंवैधानिक और लोकतांत्रिक ढांचे का उल्लंघन बताया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने विधेयक की आर्थिक व्यवहार्यता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह कितना लागत प्रभावी होगा, कितने ईवीएम की जरूरत होगी? बैठक के…

Read More

नई दिल्ली । भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने और कौशल विकास को गति देने के लिए टेक्नोलॉजी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अगले दो साल में 3 अरब डॉलर (करीब 25,700 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट का यह निवेश भारत के तकनीकी और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह घोषणा माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने अपनी भारत यात्रा के दौरान की। सत्य नडेला ने कहा, “भारत एआई इनोवेशन में तेजी से अग्रणी बन रहा है। यह निवेश एआई-फर्स्ट नेशन के रूप में भारत के विकास को मजबूत…

Read More

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्रेडा एवं सोलर पैनल लगाने वाले एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए। किस प्रकार से हम सब अपने घरो में सोलर पैनल लगवाके इस योजना का लाभ ले सकते है। उपस्थित सदस्यो द्वारा यह बताया गया कि प्रतिमाह 300 युनिट बिजली तक की योजना का लाभ लेने पर 78000 हजार तक सब्सिडी आवश्यकतानुसार सस्ते ब्याज दर पर बैंको द्वारा लोन भी प्रदान किया जा रहा है। 0 से 2 किलो वाट तक अनुदान 30 हजार से 60…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड में कम हो रही है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने लगा। हालांकि आउटर इलाकों में अभी ठंड बरकरार है। सुबह के समय कोहरा छाए हुए रहते हैं। गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट होगी। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि…

Read More

भोपाल । कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं को फिल्म दिखाएंगे। 13 जनवरी को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में फिल्म जंगल सत्याग्रह का प्रीमियर शो आयोजित होगा। दिग्विजय सिंह ने इस शो के लिए कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों, सांसदों, पूर्व विधायकों और मंत्रियों समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण भेजा है। दिग्विजय सिंह ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस फिल्म के प्रीमियर शो में आने का निमंत्रण दिया। दिग्विजय सिंह के पीएस सचिन वत्स और मीडिया कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह परिहार ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और…

Read More

बक्सर। बिहार की यात्रा पर निकले राजद नेता तेजस्वी यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि यह पहले से तय था कि इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है, आगे देखा जाएगा कि चुनाव प्रचार में जाएंगे या नहीं। बक्सर के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि, इंडिया गठबंधन बनने के दौरान यह तय हो गया था कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है, विधानसभा चुनाव के लिए यह गठबंधन नहीं है। हालांकि जब उनसे पूछा गया है कि क्या आप चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जाएंगे तो उन्होंने…

Read More

रायपुर हमने अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में वर्ष 2025 को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है. इस वर्ष गुणवत्तायुक्त विकास कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि अपने क्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में अपना योगदान दें. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बालोद जिले के ग्राम जुगेरा में आयोजित 141 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोर्कापण और शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही. मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

नई दिल्ली । ठंड के मौसम में सप्लाई तेज होने से हरी सब्जियों के दाम अब गिरने लगे हैं। लोगों को अब बढ़ी हुई हरी सब्जियों की कीमतों से राहत मिलने लगी है। गोभी, मटर, आलू, मूली और गाजर जैसी हरी सब्जियों की नई खेप और बढ़ी हुई सप्लाई के चलते इनके दाम में गिरावट आई है। गोभी से लेकर हरी मिर्च, मूली, पालक सहित कई मौसमी सब्जियां सस्ती होने से बड़ी राहत मिली है। कारोबारियों का कहना है कि टमाटर, जो एक हफ्ते पहले 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, अब 20 रुपए में उपलब्ध है। आलू और…

Read More