भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार अब अवैध रूप से हथियार, गोला बारूद बनाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी। निर्माण, विक्रय, परिवहन और उपयोग के नियंत्रण के लिए सरकार ने हाई लेवल कमेटी बनाई है। जिसमें चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पांच सदस्य के साथ अपर मुख्य सचिव गृह को भी शामिल किया गया है। एक्सपर्ट के तौर पर बैलिस्टिक मामलों की जानकार विनय मिश्रा को भी सदस्य बनाया है। यह कमेटी 10 सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश करेगी। प्रदेश की मोहन सरकार ने अवैध हथियारों और…
Author: News Desk
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का कैंपेन गाना लांच किया है। इस दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज भी मौजूद रहे। इस दौरान केदरीवाल ने कहा, दिल्ली का चुनाव दिल्लीवालों के लिए त्यौहार की तरह होता है और आप के कैंपेन गाने का पूरा देश को इंतजार रहता है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भी गाने पर कमरा बंद थिरक सकते हैं। उन्होंने बीजेपी को गाली गलौज वाली पार्टी बताकर कहा कि…
नई दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सुरक्षा तथा निगरानी समाधान प्रदाता वीहांत टेक्नोलॉजीज ने ट्रू नॉर्थ के ‘प्राइवेट क्रेडिट फंड’ से गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र के जरिये वित्तपोषण के एक दौर में 90 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 77 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि वीहांत ने अपनी वर्तमान पेशकशों को बढ़ाने तथा विमानन सुरक्षा, स्मार्ट शहरों और उद्यम विश्लेषण के लिए नवीन समाधान विकसित करने के लिए अनुसंधान व विकास गतिविधियों को बढ़ाने हेतु 75 प्रतिशत धनराशि खर्च करने की योजना बनाई है। वीहांत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रू नॉर्थ से…
रायपुर। राजधानी में भूमि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें महेश कोडवानी और भारती कोडवानी नामक पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला सिविल लाइन्स थाना में दर्ज कराया गया है। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने प्रार्थी दीपक रहेजा के साथ 1.90 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन का सौदा किया था, लेकिन तकनीकी त्रुटियों के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके बावजूद, आरोपियों ने सौदे के एवज में प्रार्थी से लिए गए 75 लाख रुपये की राशि लौटाने से इंकार कर दिया। यह सौदा मंदिर हसौद के खसरा नंबर 788/2, 788/3, 789/1, 789/2, और…
भोपाल। नए साल में मप्र सरकार ने नई और सकारात्मक शुरुआत की है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय सहित सभी मंत्रालयों और विभागों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू हो गया है। यानी कागजी नोटशीट फाइलों के बजाए मंत्रालय के सभी 56 विभागों में अब ऑनलाइन फाइलें मूव हो रही हैं। मुख्य सचिव ने दो महीने पहले सभी विभागों की एक बैठक लेकर हर हाल में एक जनवरी से ई-ऑफिस सिस्टम पर काम करने का टारगेट दिया था। एक सप्ताह से शुरू ई-ऑफिस सिस्टम के आंकलन (रिव्यू) में चौंकाने वाले नतीजे आए। 56 विभागों में से ई-ऑफिस सिस्टम पर काम करने…
नई दिल्ली । दिल्ली में मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 को चुनाव होगा, जबकि 8 को नतीजे आएंगें। चुनावी बिगुल बजने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत लगाने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव काम की राजनीति बनाम गाली की राजनीति का होने जा रहा है। केजरीवाल ने लिखा, चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए…
नई दिल्ली । इंडो फार्म इक्विपमेंट का शेयर अपने निर्गम मूल्य 215 रुपये से 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर मंगलवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 258.40 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 20.18 प्रतिशत का बढ़त दिखाता है। इसके बाद यह 33.44 प्रतिशत चढ़कर 286.90 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर यह 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 256 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,355.30 करोड़ रुपये रहा। इंडो फार्म इक्विपमेंट के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले दिनों बोली के अंतिम दिन तक 227.57 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के…
रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक शातिर चोर ने अस्पताल में सोने की एक्टिंग कर मरीजों के परिजनों से मोबाइल और नकदी चोरी कर ली। घटना का CCTV वीडियो अब सामने आया है, जिसमें चोर की हरकतें साफ देखी जा सकती हैं। बेमेतरा निवासी गजेंद्र जांगड़े अपने बच्चे के इलाज के लिए समता कॉलोनी स्थित पेटल अस्पताल में आए थे। 3 दिसंबर की रात वे अस्पताल के जमीन पर सो रहे थे, जहां अन्य मरीजों के परिजन भी मौजूद थे। रात के समय एक युवक वहां पहुंचा।…
भोपाल । मप्र में आगामी बजट की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के दिशा निर्देशन में चार दिनों तक सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारी मंथन करेंगे। 15 जनवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के सामने नए बजट का प्रेजेंटेशन पेश करेंगे। सभी विभागों के बजट और महा अभिलेखाकर को पेश किए जाने वाली रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। बजट की तैयारी का जो शेड्यूल तय किया गया है उसके अनुसार 8 जनवरी से विभागवार समीक्षा शुरू होगी, जो 9, 10 और 11 जनवरी को भी जारी रहेगी। हर…
अयोध्या । मुख्य चुनाव आयोग ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया। 5 को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नामांकन इमी महीने 10 से 17 जनवरी तक किए जा सकते है। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते है। बसपा ने पहले ही उपचुनाव से दूरी बना ली है। इसके बाद मुकाबला सपा और भाजपा के बीच होगा। मिल्कीपुर सीट लगातार सपा ही जीतती रही है। पिछली बार समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने यह सीट जीती थी। दरअसल 2022 के उपचुनाव में…