भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने के लिये तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उनके ही जिले में उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नागरिकों को उन्नत, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय भोपाल (जेपी हॉस्पिटल) में एमआरआई जांच सेवा…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ में 21 आईपीएस अफसरों को नए साल में प्रमोशन का तोहफा मिला है. नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में 21 आईपीएस अफसरों को स्टार सेरेमनी हुई. जिसमें डीजीपी अशोक जुनेजा ने आईपीएस अफसरों के कंधों में सितारे लगाए और उन्हें बधाई दी. इनमें 5 डीआईजी को आईजी, 7 एएसपी को डीआईजी और 8 एसपी को एएसपी पद पर प्रमोट किया गया है. वहीं केंद्रीय प्रतनियुक्ति पर रहने की वजह से जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है. इन अफसरों के कंधों पर लगा स्टार 5 डीआईजी बने आईजी राम गोपाल गर्ग दीपक झा …
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नई आबकारी नीति लागू होने के पहले ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि ये सरकार तो पुरानी सरकार से भी शराब को लेकर आगे निकल गई है। अब शराब दुकान के 100 मीटर के दायरे में मिनी बार खोलने की तैयारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शराब दुकानें खोले जाने को लेकर सरकार अपनी नई नीति ला रही है। वर्तमान में शराब की दुकानों में ही अवैध रूप से चल रहे अहातों को लेकर सवाल उठा है। पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। प्रदेश को वर्ष 2028 तक गरीबी मुक्त बनाने का महत्वाकांक्षी निर्णायक कदम उठाते हुए मंत्रि-परिषद ने 'गरीब कल्याण मिशन' के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी। मिशन का उद्देश्य राज्य के गरीब और वंचित वर्गों का आर्थिक उत्थान करते हुये उनकी आय को न्यूनतम आय के स्तर तक लाना है। गरीब कल्याण मिशन संयुक्त रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से क्रियान्वित किया जायेगा। गरीब कल्याण मिशन मुख्यतः तीन घटकों यथा बहु-आयामी गरीबी इण्डेक्स…
बिलासपुर: शहर से सटी अरपा नदी में सुबह से रात तक अवैध खनन जारी है। रेत माफियाओं की मौज-मस्ती जारी है, वहीं सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत माफिया कई जगहों पर अवैध खनन कर रहे हैं। नदी की संरचना हो रही प्रभावित खनिज विभाग और प्रशासन के अधिकारी दिखावे के लिए एक-दो बार कार्रवाई करते हैं। अवैध खनन के कारण नदी की संरचना प्रभावित हो रही है। साथ ही रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव के कारण सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। रेत माफियाओं के इस…
भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस में जो फेरबदल करने की कसरत चल रही थी, वह फेरबदल अब 27 जनवरी को महू में होने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के बाद ही होगा। इस फेरबदल के नाम पर कांग्रेस नेताओं से महू के कार्यक्रम के लिए भीड़ बुलवाई जाएगी। गणतंत्र दिवस के अगले दिन संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के जन्मस्थल महू में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में देशभर के कांग्रेस के बड़े नेता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के पास ही रहेगी। अब तक कांग्रेस की ओर…
रायपुर। माना नगर पंचायत में मिशन अमृत 2.0 के तहत बन रही जल प्रदाय योजना का काम अब तेजी से पूरा होगा। सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों के साथ कार्यस्थल का दौरा कर काम का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल योजना का काम जल्दी पूरा करने और अच्छे से करने के निर्देश दिए। यह योजना माना के लगभग 4,000 घरों तक नल से शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। इस पर 44.38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और अब तक 30% काम पूरा हो चुका है। इसे सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य…
देवास: मध्य प्रदेश के देवास की वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर में फ्रिज में महिला का शव मिलने का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी पहले से ही राजस्थान की जेल में बंद है. संजय पाटीदार मृतका के साथ इस मकान में किराए पर रहता था और जून 2024 में उसने मकान खाली कर दिया था, लेकिन मकान मालिक को यह कहकर गुमराह कर रहा था कि मास्टर बेडरूम और स्टडी रूम में सामान है और वह…
नई दिल्ली: भाजपा ने एक बार फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके बयानों को लेकर घेरा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कोई भारतीय कैसे कह सकता है कि उसकी लड़ाई भारत से है? राहुल गांधी ने हाल ही में हुए चुनावों में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए यह बयान दिया था। भाजपा-आरएसएस ने हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है: राहुल पार्टी के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' के उद्घाटन के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि भारत की चुनाव प्रणाली…
रायपुर छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय आज तीसरी बार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बेटे हरीश लखमा को पूछताछ के लिए बुलाई थी. पूछताछ के बाद कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ़्तारी के बाद जस्टिस अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में कवासी लखमा को पेश किया गया है. वहीं उनके बेटे हरीश लखमा भी कोर्ट पहुंचे हुए हैं. बता दें कि शराब घोटाला मामले में 28 दिसंबर को ED ने पूर्व मंत्री लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. छापेमार कार्रवाई में ED…