Author: News Desk

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में नेशनल और स्टेट हाईवे सहित सड़कों को आवारा मवेशियों से मुक्त करने की दिशा में चल रही जनहित याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट ने सुनवाई की। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने शासन से अपने पूर्व आदेशों के अनुपालन की जानकारी मांगी। शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बताया कि मवेशियों की समस्या से निपटने के लिए बनाए जाने वाले एसओपी का ड्रॉफ्ट अभी अंतिम रूप में तैयार नहीं हुआ है। इसे पूरा करने के लिए 15 दिन का समय…

Read More

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पंजा कुश्ती में पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता श्रीमंत झा ने सौजन्य भेंट की। श्री झा ने गत नवम्बर माह में मुबंई में आयोजित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। श्री झा का यह 49 वां अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। वे आगामी माह नार्वे में होने वाले पैरा विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित हो चुके हैं। राज्यपाल डेका ने श्री झा की उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री झा को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रूपए का चेक भी प्रदान किया।

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष 2025 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर के कवर पेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की फोटो के साथ ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ के मूलमंत्र को दर्शाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वार्षिक कैलेंडर में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दिखाया गया है। विमोचन के अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद,…

Read More

एमसीबी : केंद्र सरकार द्वारा छोटे व्यवसायियों को उनके कारोबार के लिए सजकता से ऋण प्रदान करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में भी रहने वाले हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। बता दे कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि योजना का क्रियान्वयन फुटकर दुकानदारों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में हुए नुकसान एवं व्यवसाय को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य प्रारंभ की गई थी। रेहड़ी वाले छोटे मझौली व्यवसायियों जैसे चाट, फुल्की, सब्जी एवं फल दुकान, नाई, पंचर बनाने का काम करने वाले व्यवसायों…

Read More

योजना से फिंगेश्वर नगर पंचायत में तीन हजार घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल योजना का 60 प्रतिशत काम पूर्ण, इस साल जून तक पूरा होगा काम रायपुर, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर नगर पंचायत पहुंचकर मिशन अमृत 2.0 के तहत निर्माणाधीन जल प्रदाय योजना के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरगी नाला एनीकट पर प्रगतिरत इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दर्रीपार रोड किनारे निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माणाधीन पंप हाउस, फिल्टर…

Read More

कोंडागांव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय विकास नगर स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को 02 अरब 88 करोड़ 18 लाख 37 हजार रुपए की लागत के कुल 168 विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 02 अरब 08 करोड़ 26 लाख 46 हजार रुपए की लागत के 130 विकास कार्यों का लोकार्पण और 79 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत के 38 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। प्रदेश के सर्वाधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लिए…

Read More

जगदलपुर सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव है तिम्मापुर। यहां रहने वाली 10 साल बच्ची सोढ़ी मल्ले ने जमीन में बिछाई गई नक्सलियों की आइईडी को खिलौना समझा। उसने जैसे ही उसो छुआ, मल्ले का कोमल शरीर धमाके के साथ कई जगह से चोटिल हो गया। उसके शरीर से बहते रक्त से बस्तर की धरती फिर एक बार नक्सलियों की हिंसा से लाल हो गई। मासूम के जख्मी शरीर का सवाल था- आखिकार मेरा दोष क्या है? इधर, मल्ले को सोमवार की सुबह चार बजे जगदलपुर के समीप डिमरापाल में स्थित शहीद…

Read More

रायपुर, छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा कलाकार अनुराग शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर क्षेत्रीय कला और संस्कृति को नए आयाम दिए हैं। मूल रूप से बिलासपुर जिले के निवासी ने आज युवा महोत्सव में अपनी गायन से युवाओं में रंग जमाया। युवा उनके गीतों पर झूम उठे। श्री शर्मा अपनी अद्भुत गायन शैली और अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि अनुराग ने अपने करियर की शुरुआत क्षेत्रीय मंचों पर गायन से की थी। धीरे-धीरे, उनकी मधुर आवाज़ और छत्तीसगढ़ी गीतों के प्रति प्रेम ने उन्हें…

Read More

भोपाल । जेपी अस्पताल प्रदेश का पहला जिला अस्पताल बन गया है, जहां मरीजों को एमआरआई जांच की सुविधा मिल रही है। रोजाना 10 से 15 मरीजों की जांच हो रही है। वहीं, मशीन की क्षमता की बात करें तो यह एक दिन में करीब 40 जांच कर सकती है। जानकारी के अनुसार, नई सुविधा का औपचारिक उद्घाटन बुधवार को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे। उनके निर्देश पर बिना औपचारिक शुभारंभ के सेवा शुरू कर दी गई, ताकि मरीजों को उपलब्ध सुविधा के बावजूद निजी केंद्रों में जाने को मजबूर न होना पड़े। एमआरआई जांच केंद्र में मौजूद कर्मचारियों के…

Read More

रायपुर, वनांचल में बसे विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में अब पेयजल के लिए संघर्ष और जद्दोजहद पुराने दिनों क़ी बात हो गई है। अब इस गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर में नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जिससे यहां के विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अवराई की श्रीमती कविता चौहान बताती हैं कि उनका जीवन कई संघर्षों से भरा था। हर सुबह सूरज निकलने से पहले ही वह…

Read More