रायपुर: माता शाकम्बरी जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम बेनदरची, मजगांव, सहसपुर लोहारा, लालपुर एवं मोहरा में पटेल समाज द्वारा आयोजित माता शाकम्बरी जयंती समारोहों में शामिल होकर समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पर्व-परंपरा छेरछेरा की भी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता,…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन से अवगत कराते हुए कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परम्पराओं में विशेष स्थान रखने वाले छेरछेरा तिहार के अवसर पर राज्य के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्साह, अपनत्व और लोक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। मंत्री श्री वर्मा ने छेरछेरा की परम्परा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की और अन्न दान स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि छेरछेरा तिहार छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा पर्व है, जो समाज में समानता, सहयोग और दान की भावना को सशक्त…
रायपुर: हर व्यक्ति के मन में एक सपना रहता है कि उनका एक आशियाना हो जिसमे वह सुख चैन से जीवन यापन कर सके. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में पात्र हितग्राहियों को निरंतर आवास का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक परिवारों का पक्का आवास का सपना साकार हो रहा है और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आवास उपलब्ध हो रहा है। इसी योजना से लाभान्वित कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव के हितग्राही श्री रामझुल गंधर्व, पिता स्वर्गीय श्री लाला गंधर्व, ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत…
रायपुर: राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में लागू की गई डिजिटल एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से प्रदेशभर के किसानों को उल्लेखनीय सुविधा मिल रही है। आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्थाओं के चलते धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सुगम और भरोसेमंद बन गई है, जिससे किसानों को सम्मानजनक अनुभव प्राप्त हो रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे 24×7 धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन समितियों में अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा समाप्त हुई है तथा किसानों के समय, श्रम और आर्थिक व्यय की बचत हो रही…
रायपुर: प्रतिवर्ष की भांति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 07 जनवरी को धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होना प्रस्तावित है। चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम स्थित नव निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर में 51 कुंडीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन में शामिल होकर नवनिर्मित मंदिर में धर्मध्वज की स्थापना एवं कलश पूजन कर धर्म नगरी राजिम पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायक के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम आयोजन से…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने सहसपुर लोहारा के प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय में किसानों को देखकर अपनी काफिला को रूकवाया। इसके बाद उन्होंने किसानों से मिलकर चर्चा की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जमीन पर बैठकर किसानों से उनकी समस्या और शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुना। किसानों ने बताया कि हल्का नंबर 15 ग्राम कुरूवा के पटवारी श्री राजेश शर्मा द्वारा कृषकों के विभिन्न कार्यों में टालमटोल एवं अनाधिकृत रूप से विलंब किया जाता है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तत्काल संज्ञान में लेते हुए पटवारी राजेश शर्मा को मौके पर ही निलंबित करने का आदेश…
रायपुर: राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम दिखाई दिया। 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य-शैली और विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और आनंद भर दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।…
रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर तहसील अंतर्गत ग्राम घाटबर्रा में ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों की ओर से उठाए गए त्वरित समाधान योग्य मामलों का स्थल पर ही निराकरण किया, जबकि दीर्घकालिक विषयों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए। मंत्री श्री अग्रवाल ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा, “जनता की समस्याओं का समय पर और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता…
रायपुर: वन एवं सहकारिता मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अपने बीजापुर प्रवास के दौरान धान उपार्जन केंद्र तुरनार पहुँचकर किसानों से मुलाकात की। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूरे प्रदेश में सुचारू रूप से जारी है। बीजापुर जिले में भी यह प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है। मंत्री श्री कश्यप ने धान बेचने आए किसानों का तिलक लगाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन से की गई। धान खरीदी किसानों…