Author: News Desk

पाकिस्तानी ड्रामा 'कभी मैं कभी तुम' इस साल के सुपरहिट शोज में से एक रहा है। शरजीना और मुस्तफा की रोमांटिक जोड़ी को देश से लेकर विदेश तक में दर्शकों से प्यार मिला है। इस ड्रामा में रोमांस से लेकर फैमिली ड्रामा जैसी कई चीजें देखने को मिली थी। शो में दोनों की कमेस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। शो की कहानी एक लापरवाह शख्स मुस्तफा और एक काबिल और तेज तर्रार लड़की शरजीना की लव स्टोरी है, जिन्हें उनके घर से निकाल दिया जाता है। नवंबर में इसकी आखिरी एपिसोड के बाद फैंस काफी नाराज हो गए…

Read More

खंडवा: निगम कार्यालय में निर्माण कार्यों की कागजी प्रक्रिया की धीमी गति के कारण लाखों रुपये के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। महापौर अमृता यादव की सख्ती के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल तमाशबीन बने हुए हैं। टेंडर खुलने के लगभग एक महीने बाद भी आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी नहीं हो पाई है। नगरीय प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत 15 कार्यों को पांच-पांच लाख रुपये की लागत से स्वीकृति दी है, जबकि पहला टेंडर तीन महीने पहले जारी किया गया था। लाखों रुपये के विकास कार्य अब भी कागजी प्रक्रिया में उलझे विकास…

Read More

रायपुर: प्रदेश के राइस मिलर्स के लिए खुशखबरी है कि राज्य सरकार उनकी लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करेगी. प्रदेश के चावल मिलर्स को खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 की लंबित प्रोत्साहन राशि की दूसरी किस्त दी जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बता दें कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान लंबित होने से राइस मिलर्स सरकार से नाराज थे. इसका सीधा असर धान के उठाव पर भी पड़ रहा था। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए बताया…

Read More

वॉशिंगटन। चीनी साइबर हैकरों ने यूएस के ट्रेजरी डिपार्टमेंट को निशाना बनाया है। इस साइबर अटैक में हैकरों को ट्रेजरी के कुछ वर्कस्टेशनों का एक्सेस मिल गया था। डिपार्टमेंट ने इस संबंध में अमेरिकी संसद को जानकारी दी है। ट्रेजरी के प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना इसी महीने की शुरुआत में हुई। चीनी सरकार द्वारा प्रायोजित साइबर हैकरों ने थर्ड पार्टी साइबर सिक्योरिटी प्रोवाइडर की सुरक्षा को भेद दिया और ट्रेजरी वर्कस्टेशन व कुछ अनक्लासिफाइड डाक्यूमेंट्स का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया। एजेंसी कर रही जांच थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर बेयॉन्ड ट्र्स्ट ने जब इस संबंध में जानकारी दी,…

Read More

Bigg Boss 18: विवादित शो बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में कई सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म या फिर शो का प्रमोशन करने आते हैं। मगर इस बार नॉन वीकेंड का वार में ब्यूटी क्वीन कंगना रनौत आ रही हैं। वह इससे पहले भी कई बार सलमान खान के शो में आ चुकी हैं और एक बार फिर उनके आने से शो में धमाका होगा। कंगना रनौत 31 दिसंबर को बिग बॉस 18 के घरवालों के साथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। वह शो में अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी का प्रमोशन करने के लिए आ रही हैं। इस दौरान वह शो…

Read More

Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलिया में अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने साल का अंत भी शानदार अंदाज में किया है. मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में बुमराह ने 5 विकेट झटक लिए. सिर्फ ये टेस्ट ही नहीं, बल्कि इस पूरे साल बुमराह ने हर मोर्चे पर अपनी तूफानी गेंदों से बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है. इस शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है कि बुमराह को ICC ने सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए नामित किया है. स्टार पेसर को सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जो साल…

Read More

कांकेर। कांकेर सांसद भोजराज नाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ठेकेदार को चेतावनी दे रहे हैं। बताया जा है कि रावघाट इलाके के ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर सांसद जेसीबी मालिक के फोन से ठेकेदार से बात करने लगे। तभी अचानक सांसद बिफर गए और पब्लिक के सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे, इसका वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में ट्रेक्टर और जेसीबी मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि…

Read More

रायपुर। ट्रैफिक पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को रायपुर के आरंग के ग्राम भलेरा में रेत से भरे हाइवा और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। घटना आरंग थाने क्षेत्र की है। आरंग पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन को भी जब्त किया है। मृतक दंपती अभनपुर के ग्राम कोपेडीह के रहने वाले थे। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम कोपेडीह निवासी 50 वर्षीय बनवाली साहू 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी साहू के साथ ग्राम भलेरा…

Read More

नई दिल्ली। देश की राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल को जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच हो नहीं बन जाएगा। आपके झूठे होने का बार-बार प्रमाण जरूर देगा। सच्चाई यह है कि आज तक…

Read More

बेंगलुरु पुलिस ने नये साल के जश्न के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं पुलिस ने सीटी बजाने पर भी बैन लगा दिया है। नये साल का जश्न मनाने के लिए पूरा बेंगलुरु सज रहा है। सरकार और पुलिस सुऱक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। एमजी रोड पर हर साल नये साल के सेलीब्रेशन में शामिल होने के लिए लाखों लोग जुटते हैं। यहां पुलिस के 2000 जवानों की तैनाती की गई है। विशेष लाइटिंग की व्यवस्था ब्रिगेड रोड, चर्च स्ट्रीट, इंदिरानगर, एचएसआर लेआउट और कोरमंगला में स्पेशल लाइटिंग की व्यवस्था…

Read More