चतरा: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को झारखंड के चतरा जिले में 3 जगहों पर तलाशी ली। यह तलाशी नक्सली समूह द्वारा जबरन वसूली और धन शोधन की जांच के तहत की गई। NIA के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामान जब्त किया गया। यह तलाशी प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI (माओवादी) के एक और गुट, TSPC, से जुड़े एक मामले में की गई। 21 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र मामले में NIA ने आगे बताया कि यह जांच TSPC के प्रमुख नेताओं और उनके मददगारों से जुड़ी है,…
Author: News Desk
रायपुर। अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभलकर। दरअसल, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर स्थित नकली पनीर बनाने की फैक्टरी को सील किया है। इतना ही नहीं फैक्टरी से 2500 किलोग्राम नकली पनीर भी जब्त किया है। विभाग ने जांच में पाया कि पनीर में डालडा, पाम ऑयल, तेल, मैदा, हानिकारक रसायन समेत कई चीजों को मिलाया गया था। ये स्वास्थ्य के लिये बहुत खतरनाक हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को सूचना मिली थी कि बीरगांव के…
पटना: पटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पटना पुलिस ने नए साल से ठीक एक दिन पहले भारी मात्रा में नशीला कफ सीरप पकड़ा है। कुम्हरार थाना क्षेत्र के एक गोदाम से 35 कार्टन सीरप जब्त किया गया। पुलिस का मानना है कि इसे नए साल पर बेचने के लिए रखा गया था। इसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई दरअसल, सोमवार देर शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना वृंदावन कॉलोनी के एक गोदाम के बारे में थी। बताया गया कि…
लुधियाना। दिलजीत दोसांझ के पीएयू में 31 दिसंबर को हाने वाले कंसर्ट को लेकर लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। दिलजीत सोमवार दोपहर बाद चंडीगढ़ आ चुके हैं। आज यानी मंगलवार को वह लुधियाना में प्रस्तुति से लोगों की दिल जीतेंगे। दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। शो में 40 से 45 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। लोगों को परेशानी न हो, इसलिए पुलिस ने एक डायवर्जन प्लान दिया है। इन रास्तों का इस्तेमाल कर लोग जाम में फंसने से बच सकते हैं। पुलिस ने जारी किया डायवर्जन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल से पहले पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है। 13 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर किया गया है। रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पंकज चंद्रा को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 13 वाहिनी बांगो कोरबा भेजा गया है। वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। एएसपी जयंत वैष्णव को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, बिलासपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार को जांजगीर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कांकेर एएसपी प्रशांत शुक्ला को रायपुर यातायात एएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। एएसपी विवेक शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रेलवे ने नए साल 2025 के लिए नई समय सारिणी जारी कर दी है. हालांकि ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है. इसके साथ ही एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को 10 से 55 मिनट पहले चलाने का फैसला किया गया है. वहीं, कोरोना के समय में रेलवे जिन ट्रेनों के नंबर से पहले जीरो लगाकर चला रहा था, अब उस टैग को हटाकर पहले की तरह ही उन्हीं नंबरों से चलेगी। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ठंडा पड़ा 45 पैसेंजर, 81 मेमू और 20 डेमू ट्रेनें हैं जिनसे…
हिसार। नए साल की शुरुआत से कड़ाके की सर्दी हो रही है। जनवरी के पहले हफ्ते में दो पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इसके बाद लगभग देश के तीन चौथाई भागों में सर्द हवाओं का विस्तार हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं बिहार-झारखंड तक गलन बढ़ेगी। तेलंगाना-महाराष्ट्र तक असर देखा जाएगा। हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट हरियाणा में हिसार, जींद, भिवानी, झज्जर, रोहतक समेत कई जिलों में सोमवार रात 12 बजे से ही गहरी धुंध छा गई। इस दौरान दृश्यता शून्य से पांच मीटर तक रह…
सक्ती। सक्ती जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। जिले के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली में 16 वर्षीय छात्रा ने अपनी जीभ काट कर भोले बाबा को समर्पित किया है। मंदिर परिसर में खून फैला हुआ है, खुद को मंदिर के अंदर बंद कर साधना में बैठ गई है। वहीं, पुलिस वालों को गांव के लोगों ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। सोमवार की सुबह 7 बजे छात्रा ने घर के पास तलाब…
भोपाल। प्रदेश के दूसरे जिलों से शासकीय काम या टे्रनिंग के लिए भोपाल आने वाले शिक्षकों को आवासीय सुविधा मुहैया कराने के लिए करोड़ों रूपए खर्च कर शिक्षक सदन बनवाया गया है। लेकिन विडंबना यह है कि उसमें शिक्षकों का प्रवेश बंद है। जबकि शिक्षक सदन बनाने का उद्देश्य है कि शिक्षकों को नाममात्र के शुल्क पर शहर के मध्य क्षेत्र में ठहरने की सुविधा मिल जाए। लेकिन ट्रेनिंग या अन्य कार्य से बाहर से आने वाले शिक्षकों को अपने खर्च पर ही होटल या अन्य जगहों पर रुकना पड़ता है।गौरतलब है कि प्रदेश के शिक्षकोंं द्वारा दिए गए अंशदान…
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा क्षमता निर्माण के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) 112 में कार्यरत संचार अधिकारियों को साफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि हरियाणा 112 में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर कार्रवाई करने में तेजी और सुधार आ सके। यह प्रशिक्षण इंडिगो टीम द्वारा अलग-अलग सत्रों में दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से अब तक हरियाणा पुलिस के 149 संचार अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस तरह से डिजाइन है प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है ताकि…