महासमुन्द महासमुंद सर्किट हाउस में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में ही भीड़ गए आए विवाद देखते देखते इतना बढ़ गया कि चाकू रॉड एक दूसरे पर बरसाने लगे। कुछ लोगों के सिर फूटे तो किसी को चाकू मार दिया गया। कुछ कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया गया। हम आपको बता दें कि आज स्थानीय सर्किट हाउस में डॉक्टर सलीम राज अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड वक्फ बोर्ड समितियों और संस्था के पदाधिकारियों के कार्यों…
Author: News Desk
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी ने कभी भी हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे आप पार्टी ने ठगा नहीं।भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे आम आदमी पार्टी ने ठगा नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आप पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति में पूरी तरह से लीन हो चुकी है। उन्होंने कभी हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान नहीं किया। मौलानाओं की सैलरी पर लूटा दिए लोगों के पैसें आप ने तुष्टीकरण के चलते वक्फ…
बिलासपुर आधुनिक जीवनशैली के बीच साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिससे हर वर्ग परेशान है। गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक टेलीफोन काल पर सतर्कता के संदेश भी दिए जा रहे हैं। फिर भी साइबर अपराधी लोगों को नई-नई तरकीबों से ठगने में सफल हो रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए जागरूकता और सतर्कता अनिवार्य हैं। साइबर ठगी का मुख्य कारण हमारी निजता का हनन और डिजिटल प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करने की लापरवाही है। पर्यटन, स्कूल-कॉलेज या रेंटल कार जैसी सामान्य जानकारियों की खोज करने पर उनसे संबंधित विज्ञापन और डेटा सोशल मीडिया पर स्वतः…
नई दिल्ली । दवा उत्पादक सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 391 रुपये से 53 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 51.84 प्रतिशत चढ़कर 593.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 55.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 609 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने 53.45 प्रतिशत के तेजी के साथ 600 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,657.29 करोड़ रुपये रहा। सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के 582 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 93.69 गुना अभिदान मिला…
भोपाल। मध्यप्रदेश के शहरों को आपस में हवाई मार्ग से जोडऩे के लिए शुरू की गई एयर टैक्सी नए साल में भी इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर से अपना संचालन दोबारा शुरू नहीं करेगी। इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में फेल हुई एयर टैक्सी को प्रदेश के अन्य शहरों से ज्यादा यात्री मिलने के कारण अब कंपनी दोबारा यहां का रुख नहीं करना चाहती है। मध्यप्रदेश के पर्यटन मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना के रूप में पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा को 11 जून से भोपाल से और 13 जून से इंदौर और उज्जैन से शुरू किया गया था। दावा किया गया था…
बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान चौक पर एक दर्दनाक सडक़ हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जिससे मस्तूरी रोड और बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोहरौदा निवासी बिसाहिन बाई अपने पति बाबूलाल के साथ स्कूटी पर रायपुर जाने के लिए स्टेशन की ओर जा रही थीं। सुबह करीब 8 बजे लालखदान चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बिसाहिन बाई की मौके पर ही मौत…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की वजह से देश में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित है। उनके स्मारक को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विदेश जाने की बात सामने आ रही है। भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी नया साल मनाने विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। भाजपा ने दावा किया कि पूर्व पीएम मनमोहन के निधन पर जहां पूरा देश शोक में डूबा है, वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने ‘वियतनाम रवाना’ हुए हैं। कांग्रेस पर भाजपा…
श्रीहरिकोटा। इसरो ने अपना महात्वाकांक्षी स्पैडेक्स मिशन लॉन्च कर दिया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सोमवार रात 10 बजे इसे लॉन्च कर दिया। इस मिशन के साथ भारत फिर कमाल करने की तैयारी में है। इसरो ने इस साल की शुरुआत अंतरिक्ष में एक्सरे किरणों का अध्ययन करने वाले मिशन एक्सपोसेट की लॉन्चिंग के साथ की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद अपने पहले सूर्य मिशन 'आदित्य' में कामयाबी हासिल की। अब वर्ष का अंत भी भारत ऐसे मिशन की लॉन्चिंग के साथ कर रहा है, जो अंतरिक्ष में देश के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को अपने बलबूते हासिल…
मुंबई । सेबी ने सोशल मीडिया खुद को इंफ्लुएंसर बताकर शेयर मार्केट के टिप्स और स्टॉक्स की सिफारिशें करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। साल 2024 में कई लोगों पर कार्रवाई की गई है, जिन्होंने शेयर बाजार के बारे में भ्रामक जानकारी दी और लोगों को गुमराह किया। इनमें से एक प्रमुख इंफ्लुएंसर के खिलाफ हाल ही में सख्त कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सेबी ने 15,000 से ज्यादा वेबसाइट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जो स्टॉक टिप्स और सिफारिशों से जुड़ा कंटेंट फैला रहे थे। सेबी की इस कार्रवाई से यह पता चलता है…
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी का संगठन चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गया है। बूथ के बाद ब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिलाध्यक्षों के निर्वाचन के लिए रायशुमारी हो चुकी है। ज्यादातर जिलों में रायशुमारी से ही जिलाध्यक्ष तय होंगे। इसी हफ्ते भाजपा के सभी संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष तय हो जाएंगे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष के लिए 15 जनवरी की दिन निर्धारित किया है। ज्यादातर राज्यों में इस दिन तक प्रदेशाध्यक्ष तय हो जाएंगे। जिलाध्यक्षों का निर्वाचन इसी हफ्ते, प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में कई नाम भाजपा में…