नई दिल्ली । सरकार ने देश की जलवायु प्रतिबद्धताओं के साथ समर्थन के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ 50 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वित्त मंत्रालय ने बताया कि यह ऋण भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड को गारंटी के साथ दिया जाएगा। इस समझौते से शहरी परियोजनाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के निदेशक मियो ओका ने इस ऋण के लिए हस्ताक्षर किए। ओका ने इस समझौते को बहुत महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे देश की परियोजनाओं को विकास करने में मदद मिलेगी।…
Author: News Desk
तिरुअनंतपुरम। केरल में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। आवारा कुत्ते ने एक 88 वर्षीय वृद्ध महिला को मार डाला। पीड़िता कार्तियानी अम्मा मंगलवार को तिरुअनंतपुरम स्थित कार्तिकपल्ली अपने बेटे के घर गई थीं। वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध होने के कारण वह स्वयं का बचाव करने में असमर्थ थीं। वह कई बीमारियों से भी जूझ रही थीं। स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि कुत्ते ने जब हमला किया, तब घर पर कोई नहीं था। कुत्ते ने उनके चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला। यहां तक कि इस…
भुवनेश्वर । ओडिशा में एक महत्वपूर्ण योजना पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने ग्रिडको और सीआरयूटी के साथ उनकी हरित हाइड्रोजन परिवहन योजना के लिए समझौता किया है। इस समझौते का उद्देश्य है ओडिशा में हरित ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना है। एनटीपीसी की इस योजना के तहत भुवनेश्वर में हरित हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन स्थापित किया जाएगा, जिससे छोटी और लंबी दूरी तक की हाइड्रोजन बसें चलाई जा सकेंगी। इससे डीजल चलने वाली बसों पर निर्भरता कम होगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। एनटीपीसी ने पिछले कुछ सालों में कई बड़े शहरों…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से आप के उम्मीदवार ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वे 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए। ओझा ने यह बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ओझा ने कहा, केजरीवाल जी…
बेमेतरा । खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल आज बेमेतरा जिला के प्रवास के दौरान धान खरीदी केंद्र बदनारा एवं चंदनू केन्द्र में धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों से सौजन्य मुलाकात कर हाल-चाल जाना। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने निरीक्षण के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों से सुचारू रूप से राज्य में किसानों से धान खरीदी संचालित हो रही है। धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव भी तेजी किया जा रहा है।…
5 दिन निकलेंगे पदयात्रा, युवा नहीं सहेगा अपमान भोपाल । अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर दिए बयान के बाद देश भर में कांग्रेस पार्टी विरोध दर्ज करा रही है अब यूथ कांग्रेस भी सामने आ गई है। इसे लेकर मैं भी हूं अंबेडकर पदयात्रा का प्रोग्राम जारी किया गया है। मप्र युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम जारी कर कहा कि देश का युवा अंबेडकर जी का अपमान नहीं सहेगा, अंबेडकर जी द्वारा इस देश के संविधान को लिखा गया, जिन्होंने संविधान के माध्यम से हर वर्ग हर जाति को एक समान अधिकार दिया, आजादी से रहने और…
रायपुर नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर दावेदार और मतदाता पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। अब इसमें सबसे बड़ी बात जो निकलकर सामने आ रही है, उसमें अगर 31 दिसंबर तक आचार संहिता नहीं लगी, तो वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण करना पड़ेगा। इससे चुनाव दो से तीन माह तक टल सकता है। दरअसल, आयोग को एक जनवरी 2025 के हिसाब से नई मतदाता सूची तैयार करनी पड़ सकती है। निगम के चुनाव विशेषज्ञों की मानें, तो नई मतदाता सूची एक जनवरी 2024 के आधार पर तैयार की गई है। वहीं, एक जनवरी 2025 से फिर 18…
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी की आज (25 दिंसबर) 100वीं जयंती है। इस दिन को अटल बिहारी वाजपेयी की याद में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं भाजपा और उसके एनडीए सहयोगी बुधवार को पूर्व पीएम की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर को राजनीतिक एकता और ताकत के प्रदर्शन के साथ मनाया जाएगा। एनडीए के शीर्ष नेता वाजपेयी की विरासत का सम्मान करने के लिए सदैव अटल स्मारक पर इकट्ठा होंगे। समारोह विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने हैं, जिनमें से पहला नई दिल्ली में होगा, जहां…
मुंबई । संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर देश का संत समाज उबल रहा है। इस बीच जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने फिर संघ प्रमुख भागवत के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, वह किसी संगठन के प्रमुख हो सकते हैं, लेकिन वे हिंदू धर्म के प्रमुख नहीं हैं कि उनकी बात हम मानते रहें। वह हमारे अनुशासक रहे हैं, हम उनके अनुसार नहीं चल सकते। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, “मैं बीस बार कह रहा हूं कि हिन्दू धर्म की व्यवस्था के लिए वे ठेकेदार नहीं हैं। हिंदू धर्म की व्यवस्था हिन्दू धर्म के आचार्यों के…
नई दिल्ली । भारत में बचत का महत्व लंबे समय से बना हुआ है। आज भी भारत की बचत दर ग्लोबल एवरेज से ज्यादा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बचत की दर 30.2 फीसदी है, जो ग्लोबल औसत 28.2 फीसदी से भी ज्यादा है। इसमें गर्व की बात है कि भारत अब चौथे स्थान पर है। भारत से आगे चीन, इंडोनेशिया और रूस हैं। चीन की बचत दर 46.6 फीसदी, इंडोनेशिया की 38.1 फीसदी और रूस की 31.7 फीसदी है। घरेलू बचत में आर्थिक उछाल के साथ, भारतीय निवेशकों का विश्वास भी बढ़ रहा…