Author: News Desk

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम डुमरमुड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने सहज और सरल अंदाज में ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर संवाद किया, जिससे ग्रामीणों में आत्मीयता और विश्वास का वातावरण देखने को मिला। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सुशासन, सरकार की दृढ़ संकल्पशक्ति एवं लगातार स्वीकृत विकास योजनाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान…

Read More

रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि “आत्मनिर्भर महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है।” उन्होंने आज सूरजपुर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। प्रदेशभर में आज आयोजित सामूहिक विवाह समारोहों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की अनूठी झलक देखने को मिली। राज्य स्तर पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 2188 जोड़े 8 मई को विवाह बंधन में बंधे, जबकि अन्य चरणों सहित यह संख्या…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लगभग 29 करोड़ 08 लाख 06 हजार रुपए की लागत से 39 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत सड़क मजबूतीकरण के साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे आवागमन अधिक…

Read More

रायपुर: कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत बम्हनी में आयोजित सुशासन तिहार का समाधान शिविर गुरुवार को ग्रामीणों के लिए सीधे संवाद का मंच बन गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने यहां जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने आवेदन लेकर पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री ने सभी की बात ध्यान से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शासन, प्रशासन और आमजन के बीच का सेतु है। लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो यह प्रयास होना चाहिए। ग्राम पंचायत बम्हनी में 24 गांवों…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कल 8 मई को प्रदेश के सभी जिलों में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। इस प्रदेशव्यापी आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रशासनिक अमला वैवाहिक कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है। सामूहिक विवाह समारोहों में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के 2300 से अधिक जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध सहित विशेष…

Read More

रायपुर: कवर्धा शहर की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए आज नवीन बस स्टैण्ड घोटिया में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 2.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्युत उपकेन्द्र की सौगात दी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह केंद्र शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी तथा आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। उपकेन्द्र के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज, नवीन बस स्टैण्ड, कृषि महाविद्यालय, तुलसी नगर और राजदीप…

Read More

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौली में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आमजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी, वन अधिकार पट्टा एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने…

Read More

रायपुर: भारतीय संस्कृति में तीर्थाटन केवल भौगोलिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना प्रत्येक भारतीय के जीवन का सर्वाेच्च संकल्प होता है। दशकों तक आर्थिक और व्यवस्थागत बाधाओं के कारण कई श्रद्धालु इस सौभाग्य से वंचित रहे, लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ इन सपनों को हकीकत में बदल रही है। आंकड़ों में श्रद्धा की गूँज यह योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि बुजुर्गों और जरूरतमंदों के प्रति शासन की संवेदनशीलता का प्रतिबिंब है। अब तक…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिलो में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में 1 मई से ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोरबा नगर निगम क्षेत्र के शहरी वार्डों की समस्याओं के समाधान हेतु जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि, कोरबा के विधायक एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की उपस्थिति में की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया। नगर पालिक निगम अंतर्गत जोन…

Read More

रायपुर: शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देते हुए स्व. रामनाथ वर्मा शासकीय महाविद्यालय (मोपका), निपनिया ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका प्रगति के प्रथम अंक का विमोचन आज प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के कर-कमलों से उनके निवास कार्यालय में संपन्न हुआ। नवाचार की नई उड़ान पत्रिका के विमोचन के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा, किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसकी रचनात्मकता से होती है। प्रगति पत्रिका केवल पन्नों का संग्रह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वैचारिक…

Read More