भोपाल । मप्र भाजपा की राजनीति में नेता पुत्रों के राजनीतिक भविष्य पर तथाकथित तौर पर ताला लगा हुआ है। परिवारवाद पर भाजपा और विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रोक ने मप्र के उन नेता पुत्रों को मायूस कर दिया है, जो राजनीतिक विरासत पाकर अपना भविष्य संवारना चाहत थे। आलम यह है कि चुनावी राजनीति के साथ ही संगठन में भी नेता पुत्रों के लिए फिलहाल दरवाजे बंद हैं। ऐसे में हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि नेता पुत्रों की किस्मत का ताला कब खुलेगा?गौरतलब है कि मप्र में नेता पुत्रों की बड़ी पौध राजनीति में हाथ…
Author: News Desk
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति स्व.प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी इन दिनों कांग्रेस को खूब खरी खोटी सुना रहीं हैं। यहां तक की वो अपने भाई को भी बख्शने को तैयार नहीं हैं। उनकी नाराजगी इस पर को लेकर है कि उनके पिता प्रणब का जब निधन हुआ था तो कांग्रेस ने उनके सम्मान में सीडब्ल्यूसी की बैठक तक नहीं बुलाई थी। फिर पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने के कांग्रेस क्यों अड़ी हुई है। अपने एक्स पोस्ट पर शर्मिष्ठा ने लिखा की, राहुल के भक्त-चेले जो मेरे पिता को उनके आरएसएस दौरे के लिए संघी कहते…
बस्तर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में एक नई हवा चलना शुरू हुई है। यहां के अबूझमाड़ के दूर-दराज इलाके में जहाँ कभी गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजती थी, अब सीमेंट मिक्सर की आवाज़ सुनाई दे रही है। रेकावया गांव में आज़ादी के बाद पहला स्कूल बन रहा है। यह बदलाव सुरक्षा बलों के आक्रामक अभियान का नतीजा है, जिसमें इस साल 222 माओवादियों को मार गिराया गया है। यहां विकास परियोजनाएं भी तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। जिससे बस्तर में बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए पुनर्वास नीति…
बिलासपुर। महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव की शुरूआत हुई है और उनके जीवन को एक नई दिशा मिल रही है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता मिल रही है साथ ही उनके बच्चों का भविष्य गढऩे में भी यह योजना सार्थक बन रही है। बिलासपुर देवरीखुर्द की स्वच्छता दीदी विमला धुरी योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने में कर रही है। बुटापारा देवरीखुर्द की रहने वाली श्रीमती विमला धुरी नगर निगम में स्वच्छता दीदी…
साल 2025 का आज से आगाज हो गया है। साल के पहले दिन ही दिन आमजन को राहत मिली है। 1 जनवरी 2025 यानी बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर सरकार ने आमजन को बड़ा तोहफा दिया है। खबरों के अनुसार, 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से 14 रुपए 50 पैसे सस्ता हो गया है। हालांकि कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को आज भी किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। इस 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से…
भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने नए साल के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए रोड मैप बनाया है। चार साल और विजन का बड़ा खाका तैयार किया गया है। आइए जानते है एमपी सरकार के रोड मैप के अहम बिंदु प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना किया जाएगा। एक लाख 25 हजार अस्थाई विद्युत कनेक्शन लेने वाले कृषकों को सौर ऊर्जा के पम्प प्रदाय किये जाएंगे। अगले 4 वर्ष में सौर ऊर्जा पम्प प्रदाय कर किसानों को विद्युत आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। कृषि फसलों के विविधीकरण की पहल की जाएगी,…
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार बीड के मस्साजोग सरपंच की मौत के बाद दबाव में है। कथित तौर पर बीड सरपंच संतोष देशमुख की एनसीपी मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी के इशारे पर हत्या कर दी गई। उसको लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा में लोगों ने विरोध मार्च निकाला और वाल्मिक कराड और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लातूर और बीड में भी विरोध हो चुका है। संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या ने महाराष्ट्र को हिलाकर रख दिया है। उनकी छवि साफ-सुथरी थी। दावा किया जा रहा है कि बीड में एक…
बिलासपुर । कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के खेल मैदान में आयोजित अंतर कक्षा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज बीटीसी वॉरियर्स (चतुर्थ वर्ष) एवं बीटीसी पैंथर्स (प्रथम वर्ष) के मध्य खेला गया जिसमें चतुर्थ वर्ष की टीम ने 06 विकेट से जीत दर्ज कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया आज फाइनल मैच के मुख्य अभ्यागत डॉक्टर एन के चौर,ड़सुधांशु मिश्रा (सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अजय यादव (युवा कांग्रेस अध्यक्ष बेलतरा विधानसभा) विक्की यादव तथा महाविद्यालय से 2003 बैच के वरिष्ठ छात्र शिव राठौर, प्रतिभा पांडे, नीलिमा राजपूत, उमेश कश्यप, शैलेंद्र सिंह, विशेष रूप से मंचासीन रहे जिनके द्वारा इस प्रतियोगिता का प्रथम…
केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार की ओर से किसानों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नए साल में मध्य प्रदेश सरकार अब खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसान कल्याण मिशन संचालित किया जाएगा। इस बात की जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी है। सीएम ने बताया कि मध्यप्रदेश में एक जनवरी से चार नए मिशन प्रारंभ किए जाएंगे। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड में काम…
भोपाल । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100वें वर्ष में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राधौगढ़ में तीन दिवसीय राघौदय शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 3, 4 और 5 जनवरी 2025 को पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम में खंड-कुंभराज, चाचौड़ा, मधुसूदनगढ़ और राधौगढ़ से 3,000 से अधिक स्वयंसेवकों की भागीदारी रहेगी। गुना विभाग के अंतर्गत राधौगढ़ जिले में पहली बार इस तरह के विशाल और भव्य शक्ति संगम का आयोजन किया जा रहा है। 3 जनवरी को महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। 4…