मनेंद्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 26 दिसंबर 2024 को स्थान ग्राम दर्रीटोला तहसील नागपुर अंतर्गत आने वाले खसरा क्रमांक 208/1, 208/2, 211 रकबा 1.113 हे. क्षेत्र पर श्री प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के पक्ष में स्वीकृत खनिज साधारण पत्थर उत्खनीपट्टा के मौका जांच में खदान में पाई गई अनियमितताओं एवं उत्खनन योजना अनुसार खनन कार्य नहीं किए जाने के कारण, पट्टा शर्तों के उल्लंघन एवं पर्यावरणीय नियमों के पालन नहीं किए जाने के कारण पट्टाधारक प्यारेलाल साहू निवासी लोहारी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, एवं खान और खनिज…
Author: News Desk
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में तहसील केल्हारी क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर 2024 को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में बिचौलियों के द्वारा अवैध धान परिवहन कर धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुये 02 पिकअप व उसमें लोड 93 बोरी धान जप्ती की कार्रवाई की गयी। इसके साथ ही कोचियों के द्वारा दूसरे किसानों के खातों के माध्यम से धान खपाने के लिए समिति में लाये गये 20 बोरी धान की भी जप्ती की गयी। इसी क्रम में…
रायपुर राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक किया…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया।
रायपुर हमारा देश और समाज हमेशा प्रगतिशील सोच के साथ आगे बढ़ेे, समाज की नई पीढ़ी शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करे, उद्यमशीलता की तरफ बढ़े, इसके लिए समाज को निरंतर जागरूक होकर युवाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा इसी एकजुटता पर बल देते हैं। हम सब एकजुट रहेंगे और माँ भारती की सेवा करने संकल्पित रहेंगे तो हमारा प्रदेश और देश मजबूत होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखण्ड बगीचा के ग्राम घुघरी में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय नागवशी समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही।…
गौरेला पेंड्रा मरवाही राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से जितने रकबे में धान की फसल ली गई है, उसी का बिक्री करने और शेष रकबा समर्पण करने की अपील पर जिले में अब तक 13 समितियों में 3551 किसानों द्वारा कुल 342.677 हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति…
सरगुजा सरगुजा जिले में पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है. चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था. लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. बता दें, दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद…
मध्य प्रदेश में इटारसी से जबलपुर आने वाली दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के S-4 बोगी के नीचे पहिये के पास बने ट्राली में एक व्यक्ति ने बैठ कर 250 किलोमीटर का सफर किया। इसका खुलासा तब हुआ जब जबलपुर में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की रोलिंग परीक्षण के दौरान आउटर पर जांच के दौरान रेलवे के कर्मचारियों को S-4 बोगी के नीचे ट्राली पर एक व्यक्ति लेटा हुआ नजर आया। रेलवे कर्मचारियों यह देख होश उड़ गये।कर्मचारियों उसे वहां से निकाला।पूछताछ के दौरान शख्स ने बताया कि टिकट के लिए पैसा नही था।इस लिए सफर के लिए यह खतरनाक रास्ता अपनाना पड़ा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड शिक्षकों की नियुक्ति विवाद पर कोर्ट का आदेश आ गया है. उस आदेश के बाद अब प्राथमिक स्कूलों में पदस्थ बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है. उनकी नौकरी कभी भी जा सकती है. ऐसे में अब सहायक शिक्षक उन्हें यथावत रखने की मांग कर रहे हैं। आज 27 दिसंबर को सहायक शिक्षक उन्हें यथावत रखने की मांग को लेकर नवा रायपुर के टूटा धरना स्थल पर एकत्रित हुए. जहां सहायक शिक्षक 14 दिसंबर को अंबिकापुर से पैदल चलकर रायपुर पहुंचे थे. अब अपनी नौकरी बचाने के लिए आज बड़ी…
रायपुर रेलवे ने फिर यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है। रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना-कुम्हारी के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग समेत अन्य तकनीकी काम के चलते 28 और 29 दिसंबर को 21 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके साथ ही 11 ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है। ट्रेनों के रद होने के चलते बाकि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही है। ये ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी और बिलासपुर-गोंदिया के मध्य रद रहेगी। इसी तरह से गोंदिया-झारसुगुड़ा…