रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उल्लखेनीय है कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास रोशनी में जगमगा उठा है। मुख्य भवन, जनदर्शन हॉल, गणेश पंडाल, मंदिर और परिसर के अन्य हिस्सों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।मुख्यमंत्री निवास के मुख्य द्वार को विशेष साज-सज्जा और रंगीन…
Author: News Desk
रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर शहर के मरीन ड्राईव में विशेष बैंड डिस्प्ले का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 15 अगस्त को सायं 5 बजे से 6 बजे तक ग्रुप केन्द्र, सीआरपीएफ, रायपुर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ बैंड दल द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर सीआरपीएफ बैंड दल द्वारा विभिन्न पारंपरिक धुनों के माध्यम से शहर के लोगों को स्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी वातावरण का अनुभव कराने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को आमजन के मध्य और अधिक रोचक…
रायपुर: वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings द्वारा भारत की दीर्घकालिक सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग को ‘BBB-’ से बढ़ाकर ‘BBB’ तथा अल्पकालिक रेटिंग को ‘A-3’ से ‘A-2’ कर स्थिर दृष्टिकोण (Stable Outlook) के साथ अपग्रेड किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अपग्रेड प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक नीतियों की मजबूती, राजनीतिक स्थिरता और वैश्विक निवेशकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
मुख्यमंत्री साय भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं चित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाश मंच में आयोजित भारत विभाजन विभीषिका दिवस – राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विभाजन इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसकी पीड़ा आज भी महसूस की जाती है। उस दौर की घटनाओं को याद करना आज भी मन को उद्वेलित कर देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-परिवार और मातृभूमि से दूर होना पड़ा तथा अनेक…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने "घर वापसी" के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ा। मुख्यमंत्री श्री…
रायपुर: नवनिर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के लिए आज कोटा पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कोटा नगर पंचायत के नगर पालिका परिषद में उन्नयन की बड़ी घोषणा की। साथ ही उन्होंने शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपए देने की भी घोषणा की। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कोटा में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल परिसर के लोकार्पण के साथ ही 30 लाख रुपए लागत के दो कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें वार्ड क्रमांक-6 में नगर पंचायत कार्यालय के साथ 18 लाख रुपए की लागत…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. जूदेव जी ने “घर वापसी” के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के विरुद्ध सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं से जोड़ा। मुख्यमंत्री श्री…
बलौदाबाजार कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार करने पर परिजनों ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया. इस घटन में सहायक आबकारी अधिकारी समेत टीम के सदस्य बाल-बाल बचे. पूरा मामला सोनाखान का है. जानकारी के मुताबिक कसडोल आबकारी विभाग की टीम 30 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया. आरोपी महिला को ले जाते वक्त परिजना ने टीम पर पत्थर से हमला कर दिया. इस दौरान जमकर हंगामा भी किया गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है.
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज मुंगेली में शासकीय एस.एन.जी. महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक कर स्वागत किया और बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, गणमान्य नागरिक श्री दीनानाथ केशरवानी और जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राणा प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण भी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मैं यहां उप मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि एक पूर्व छात्र के रूप में उपस्थित हूं। इस…
रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज महानदी भवन, मंत्रालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस भर्ती, प्रशिक्षण, भवन निर्माण और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जैसे कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान से हुई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि हर मामले में पूरी तरह से एंड-टू-एंड जांच हो, जिसमें तस्करी के पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन…