Author: News Desk

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 689.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1137.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 360.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 617.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 566.6 मि.मी., गरियाबंद में 568.7 मि.मी., महासमुंद में 568.5 मि.मी. और धमतरी में 565.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 707.3 मि.मी., मुंगेली में…

Read More

कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़ महासमुंद, स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह मिनी स्टेडियम महासमुंद से स्वतंत्रता दौड़/तिरंगा दौड़ एवं स्वच्छता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं येतराम साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों सहित 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर…

Read More

रायपुर: महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज बीरपुर स्थित अपने निज निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में जोड़ते हुए जन-जन में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल बनाने वाला सशक्त जन आंदोलन बन गया है। तिरंगा हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और तप की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना देखा…

Read More

रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम लोगों बड़ी राहत मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भारी भरकम बिजली बिल की भी बचत हो रही हैं। बिलासपुर जिले के बिल्हा के जमशेर मोहम्मद शेख ने अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट की कुल लागत 1 लाख 85 हजार रुपये आई। इसमें से केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है और राज्य सरकार से भी तीस हजार रूपए की सब्सिडी जल्द ही मिलने वाली…

Read More

बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आज RTE (शिक्षा के अधिकार) मामले में शिक्षा विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी द्वारा प्रस्तुत शपथपत्र पर असंतुष्टि जताई है. प्रदेशभर में कई मान्यता प्राप्त स्कूल के संचालन समेत छात्रों की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर नाराजगी जताई है. सुनवाई के दौरान जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीड़ी गुरु की डबल बेंच ने स्कूली बच्चों से जनरेटर लगवाने, कक्षा के दौरान प्लास्टर गिरने समेत स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्कूल में सुविधाओं को लेकर भी जमकर फटकार लगाई है. जानिए क्या है मामला? दरअसल, प्रदेश के कई निजी स्कूल बिना किसी मान्यता के नर्सरी से…

Read More

रायपुर, स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम गैलेंट्री मेडल (जीएम), प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (पीएसएम) और मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (एमएसएम) के लिए घोषित किए हैं। यह सम्मान आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में राज्य की अहम भूमिका को रेखांकित करता है। गैलेंट्री मेडल (GM) असाधारण साहस और उत्कृष्ट परिचालन क्षमता के लिए छत्तीसगढ़ के 14 पुलिसकर्मियों के नाम गैलेंट्री मेडल के लिए घोषित किए गए हैं। इनमें आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा (पुलिस अधीक्षक), संदीप कुमार मडिले (उप निरीक्षक) और आरक्षक मदकम पांडु, मदकम हदमा,…

Read More

गरियाबंद संस्कृत हमारी सांस्कृतिक जड़ों की आत्मा है और यह व्यक्ति में संस्कृत और संस्कृति दोनों का भाव जागृत करती है। यह बातें गरियाबंद के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित एकदिवसीय संस्कृत कार्यशाला में कही। यह कार्यशाला संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गरियाबंद पहला ऐसा जिला है, जहां संस्कृत विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जीवनशैली में संस्कृत का महत्व अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यशाला का उद्देश्य केवल संस्कृत…

Read More

रायपुर , 14 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिलेवासियों को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 42 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत से 45 लोकार्पण कार्य एवं 19 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से 70 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 5 करोड़ 25 लाख 11 हजार रुपए की लागत से धरमजयगढ़ के पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य एवं 6 करोड़…

Read More

रायपुर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन में सैनेटरी नैपकिन का मशीन लगाया है. इस मशीन से महिलाएं मात्र 5 रुपए में पैड ले सकती है. 2nd क्लास वेटिंग हॉल में पास लगाएं गए इस मशीन का उद्घाटन आज अध्यक्षा सेक्रो शिखा सिंह द्वारा की गया, उनके साथ सेक्रो की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थें. इस दौरान उन्होंने रायपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत सफाई कर्मचारी, टीटीई और यात्रियों को इसके लिए जागरूक किया. इस्तमाल पैड को डिस्पोज करने के लिए भी अलग से पैक डस्टबीन भी रखा गया है. सेक्रो अध्यक्षा शिखा सिंह ने कहा कि ये पैड मशीन…

Read More

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. जूदेव जी केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निष्ठावान प्रहरी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा…

Read More