अभनपुर राजधानी रायपुर से महज 12 किमी दूर स्थित अभनपुर इलाके में खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बीती रात क्षेत्र के ग्राम पारागांव में विभागीय टीम ने दबिश देकर वहां अवैध उत्खनन में लगी चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त कर लिया. इसके अलावा टीम ने नवापारा क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे 7 हाईवा वाहनों को भी जप्त किया है. इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है. वहीं रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज उप संचालक के.के. गोलघाटे के नेतृत्व में की गई…
Author: News Desk
मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भाषा विवाद ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब उनकी सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एक ऐसी समिति की रिपोर्ट को स्वीकार किया था, जिसमें मराठी के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी को अनिवार्य करने की सिफारिश की गई थी। यह बयान उस समय आया है, जब उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य करने के कथित फैसले के खिलाफ 5 जुलाई को मुंबई में संयुक्त विरोध प्रदर्शन की घोषणा की…
रायपुर सरकार ने राशनकार्डों की ई-केवाईसी के लिए 30 जून की अंतिम तारीख तय की है। इसके बाद भी प्रदेशभर में अभी तक 34 लाख 95 हजार 058 लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है। वहीं अभी तक सरकार ने ई-केवाईसी कराने की नई तारीख नहीं बढ़ाई है। ऐसे में दो दिनों के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो तीसरे दिन से प्रदेशभर के करीब 35 लाख लोगों को राशन मिलना बंद हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 81 लाख 66 हजार 887 राशनकार्ड जारी किए गए हैं, जिनमें 2,73,66,829 सदस्यों का नाम दर्ज किया गया है। जिन लोगों ने…
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से तुलसीराम साहू ने पाई राहत, अब बिजली बिल हुआ शून्य रायपुर। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब महासमुंद जिले के आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचने लगा है। यह योजना न केवल लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक बड़ी पहल साबित हो रही है।इस योजना के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए हैं। इन सौर…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर शहर को एक आधुनिक एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर बिलासपुर में एजुकेशनल सिटी की अवधारणा विकसित की गई है। इस परियोजना के लिए बिलासपुर नगर पालिक निगम की लगभग 13 एकड़ भूमि का उपयोग प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बिलासपुर एजुकेशनल सिटी में नालंदा परिसर की…
मंत्री कुंवर शाह को खिवनी पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहितैषी कार्यक्रम और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों सहित सभी के जीवन में समृद्धि आए, इस उद्देश्य से परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में संवेदनशील सरकार है और हम हर मुश्किल वक्त में गरीब और जरूरतमंद के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री डॉ.…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान के अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिला पंचायत परिसर में दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश की कई प्रमुख कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, आत्माकुर, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि उपस्थित रहेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से जिले के किसान एफपीओ के जरिए अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने हेतु फसल विक्रय अनुबंध कर सकेंगे। बिचौलिया…
जगदलपुर बस्तर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित हरियाणा, बिहार सहित 13 राज्यों में लोगों के ई-मेल हैककर फर्जी ऋण लेते थे और धन राशि को फर्जी खातों में स्थानांतरित कर लेते थे। बता दें कि गिरोह ने अब तक 116 से अधिक फर्जी बैंक खाते खोलकर 1 करोड़ 15 लाख 77,005 रुपये की ठगी की है। जगदलपुर के नयामुंडा निवासी अमलेश कुमार ने ठगी की शिकायत की कि उनके नाम से एक्सिस बैंक से 7.33 लाख का लोन…
रायपुर राजधानी से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर में देर रात एक भयानक हादसा हो गया। गांव के एक गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में स्थित गद्दा और फोम बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा रात करीब 8 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। चूंकि फैक्ट्री में सारा सामान ही जलने वाला…
पुरी। ओडिशा के पुरी में सालाना जगन्नाथ यात्रा का शनिवार को दूसरा दिन है। आज सुबह 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हुई। भक्तों ने तीनों रथों को खींचना शुरू किया। सुबह 11.20 बजे भगवान बलभद्र का रथ तालध्वज और दोपहर 12.20 बजे देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ और इनके बाद भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ 1.11 बजे गुंडिचा मंदिर पहुंच गया है। भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन 9 दिन यहीं आराम करेंगे। तीनों रथ अब मंदिर के सामने सारदा बाली में खड़े कर दिए गए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि…