Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बहतराई स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व तीजा तिहार के अवसर पर आयोजित भव्य तीजा मिलन समारोह में शामिल हुए। आयोजन स्थल छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं माताओं-बहनों के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे स्टेडियम में उल्लास और उमंग का माहौल रहा। महिलाओं के लिए आकर्षक झूलों, मेहंदी और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था की गई थी। माताओं-बहनों के लिए भोजन और उपहार की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। बच्चों ने भी…

Read More

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा शनिवार को कवर्धा शहर के गांधी मैदान तथा भारत माता चौक में आयोजित दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने परंपरा अनुसार सभी ग्वाला भाइयों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें दही हांडी उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें पारंपरिक सम्मान स्वरूप खुमरी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी…

Read More

रायपुर: भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर जशपुर के रंजीता स्टेडियम में आयोजित भव्य दही हांडी उत्सव में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सम्मिलित हुए। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं और गोविंदा टोलियों की मौजूदगी में उत्सव का उल्लास देखते ही बना। पूरे स्टेडियम परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने उत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं और गोविंदाओं का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को दही हांडी उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, करुणा, धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण की…

Read More

बिलासपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज बिलासपुर आगमन पर एसईसीएल हेलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय बहतराई स्टेडियम में आयोजित तीजा पर्व कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। एसईसीएल हेलीपैड पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया।

Read More

एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल रायपुर, 05 सितम्बर 2026 राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO), नई दिल्ली द्वारा “मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा” पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में HIV/AIDS नियंत्रण कार्यक्रम के 95-95-95 लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में निरंतर प्रगति की जा रही है। 05 सितम्बर 2026 को उपलब्ध MAS-Dashboard के अनुसार राज्य के 7 जिलों – मोहला-मानपुर, बालोद, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़, सूरजपुर, धमतरी ने एचआईवी के साथ जी रहे व्यक्तियों (PLHIV) के उपचार एवं वायरल लोड नियंत्रण अर्थात बेहतर स्वास्थ्य सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सक्षम जिले की श्रेणी में…

Read More

रायपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद का संचार हो। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, उनके जीवन संदेश और धर्म एवं सत्य…

Read More

रायपुर: हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी हैं उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कवर्धा में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, शिक्षा सत्र 2026-27, शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल रहे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान के…

Read More

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम सगुनी में विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम में नव निर्मित रंगमंच और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों का सम्मान और महिलाओं को पूरक आहार का वितरण किया। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नया आयाम देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की गति को तेज कर दिया गया है। मूलभूत सुविधाओं की पहुंच प्राथमिकता में मंत्री श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि बलौदाबाजार विधानसभा के…

Read More

रायपुर: कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अटल नगर नवा रायपुर के नवागांव में दुग्ध व्यवसाय कल्याण संघ द्वारा आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी। ’दुग्ध उत्पादन के व्यवसाय से परिवार को सक्षम बनाए’ पशुपालन मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सबको शासकीय रोजगार मिले यह संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने यह अपने हाथ में है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में व्यवसाय की काफी संभावनाएं है। गाय, भैंस पालन…

Read More

रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा कवर्धा के ग्राम छीरहा स्थित हाईटेक नए बस स्टैंड एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के समीप आयोजित भक्तिमय रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मीनारायण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने रामधुनी कार्यक्रम में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए रामधुनी टीम के सदस्यों के साथ बैठकर कीर्तन भी किया। भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भगवान श्रीराम का स्मरण करते हुए प्रदेश की उन्नति और सभी नागरिकों के जीवन में सुख-शांति एवं…

Read More