Author: News Desk

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने बीच बाजार में पुलिस आरक्षक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदेड़ा के बाजार की है। आरक्षक संतु पोटाम बाजार गया हुआ था। इस दौरान आरक्षक पर अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को…

Read More

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को मजबूती देने के साथ ही प्रकृति, पर्यावरण, जल संरक्षण की दिशा में देश भर में चलाए जा रहे अभियान को मध्यप्रदेश सरकार मिशन के रूप में चला रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल क्रांति हो रही है। इस क्रांति के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज बनाए जा रहे हैं। इन कार्यों से प्रदेश में सिंचाई का…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन कार्यक्रमों के लिए मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जल संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान्तर्गत खंडवा जिला भूगर्भ-जल भंडारण में पूरे देश में प्रथम आया है और मध्यप्रदेश ने शीर्ष चार राज्यों में स्थान बनाया है। उन्होंने कहा…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मुखर्जी की भाजपा कार्यालय के निकट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के नवनिर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक महापुरुष हुए, जिन्होंने कभी पद की लालसा नहीं रखी और देश की एकता एवं अखंडता के लिए कार्य किया। राष्ट्रीय एकता को…

Read More

रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो के निदेशक, बीएसएफ के महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहाँ उपस्थित केंद्रीय सुरक्षा बलों, कोबरा टीम, छत्तीसगढ़ पुलिस बल और डीआरजी के साहस, शौर्य, बलिदान और समर्पण को नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि…

Read More

बेमेतरा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर-जबलपुर पर स्थित शिवनाथ नदी पुल से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई. इस हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद क्रेन के माध्यम से कार को नदी से बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान- अमित बघेल, जबलपुर गौरीघाट (मध्यप्रदेश) निवासी के रूप में हुई है. अमित बघेल बेमेतरा बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत था. आज सुबह 8 बजे वह…

Read More

गरियाबंद छत्तीसगढ़ सरकार के चावल उत्सव के बीच गरियाबंद के लोगों को सरकारी राशन लेने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. चावल तिहार में राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का चावला एक साथ दिया जा रहा है. राशन दुकान खुलते ही भगदड़ मच रही है. भीड़ में कई लोग कुचले जा रहे हैं. इस बीच टेक्निकल समस्याओं के कारण लंबी कतारें लग रही है, जिससे एक दिन में कुछ ही लोगों को राशन वितरण हो पा रहा है. स्थिति इतनी अनयंत्रित हो रही है कि राशन दुकानदार दरवाजा भी नहीं खोल पा रहा है. राशन…

Read More

बिलासपुर न्यायधानी के एक प्रतिष्ठित होटल में बीती रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की टीम ने वहां चल रही जुए की महफिल पर छापा मार दिया। होटल टाइम स्क्वेयर के एक बंद कमरे में जुए की गुप्त महफिल जमाए बैठे छह रसूखदारों को तारबाहर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 5,16,000 रुपये नकद और ताश पत्ती बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। कैसे हुआ खुलासा? पुलिस के मुताबिक,…

Read More

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नवा रायपुर में सुकमा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी वीरता और बलिदान को राष्ट्र के लिए अविस्मरणीय बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि देश हमेशा आकाश राव गिरिपुंजे के बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने शहीद गिरिपुंजे के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार है। जल सहेजकर ही हम अपने अस्तित्व और अपनी भावी पीढ़ी का भविष्य संवार सकते हैं। समाज और सरकार की साझेदारी और सबके सक्रिय सहयोग से ही जल गंगा संवर्धन अभियान एक जन आंदोलन बना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत दिवस मुख्यमंत्री निवास में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर हो रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल संचयन और इसके संवर्धन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की ग्रेडिंग की जाएगी…

Read More