दुर्ग भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी पकड़े गए हैं. आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में जीप को चोरी कर झाड़ियों में छिपाकर रख दिया था. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वाहन को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, आमदी नगर श्रीराम चौक हुडको निवासी दिनेश कुमार मिश्रा (60 वर्ष) ने भिलाई नगर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच गैरेज में रखी जीप को कोई चुरा ले गया. शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. इस…
Author: News Desk
दुर्ग वैशाली नगर पुलिस ने एक शातिर दंपती को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी ने मिलकर सराफा व्यवसायी से जमीन, बंगला, गाड़ी, ज्वेलरी, नगदी समेत 2 करोड़ की वसूली की थी। आरोपियों ने पीड़ित व्यवयायी को इतना प्रताड़ित किया था कि उसने दोनों से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या की कोशिश भी की। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो व्यवसायी के साथ वैशाली नगर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है। 4-5 साल पहले निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी की दुकान में काम…
पर्यटन बोर्ड प्रचार प्रसार और सुविधा विकसित करने में देगा सहयोग श्रद्वा और ज्ञान का अनोखा संगम है शारदाधाम रायपुर छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदाधाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है। बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी। बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा…
बिलासपुर दुष्कर्म के एक मामले में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने फैसले में कहा है कि पीड़िता बालिग है, और लंबे समय तक युवक को पति मानकर शारीरिक संबंध बनाया गया है, तो इसे दुष्कर्म नहीं माना जा सकता. इसके साथ चीफ जस्टिस ने रायगढ़ फास्ट ट्रैक कोर्ट के आरोपी के खिलाफ दोष के आदेश को रद्द कर दिया है. महिला ने रायगढ़ के चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने साल 2008 में शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू किया. महिला पहले बिलासपुर…
नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 82.79 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 81,361.87 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 392.9 अंक का उतार-चढ़ाव देखा और 81,583.94 अंक के उच्चतम और 81,191.04 अंक के न्यूनतम स्तर को छुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 18.80 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 24,793.25 अंक पर आ गया। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 22 कंपनियों के…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय भाषाओं को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया। अमित शाह ने हिंदी भाषा के बारे में कहा कि उस पर कोई संकट नहीं है। इस बाद वो बोले, मेरी बात ध्यान रखना और ध्यान से सुनना, इस देश में अंग्रेजी बोलने वालों को शर्म आएगी, ऐसे समाज का निर्माण अब दूर नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि हमारे देश की भाषाएं हमारी संस्कृति का गहना हैं। हमारे देश की भाषाओं के बिना हम भारतीय ही नहीं हैं। हमारा देश, उसका…
जनजाति वर्ग का समग्र उत्थान मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सामग्री की सामूहिक खरीद पर भी की एक करोड़ की बचत भोपाल। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवासरत 1067 भारिया जनजाति के परिवारों को पक्के आवास आवंटित किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजाति संवर्ग के उत्थान के लिये प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इस योजना को मध्यप्रदेश में शत प्रतिशत मूर्तरूप दिया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा आवास आवंटन के साथ ही सामूहिक खरीदी के नवाचार से एक करोड़ रूपये की बचत भी संभव हुई…
बिलासपुर कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में 65 वर्षीय महिला की खून से सनी लाश मिली है। महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। महिला के परिवार से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में रहने वाली कुंवरिया बाई बघेल (65) गृहणी थीं। बुधवार की…
दुलदुला, कुनकुरी और तपकरा में करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर में नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। दुलदुला विकासखंड में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, कुनकुरी के गिनाबहार में मातृ एवं शिशु अस्पताल और सलियाटोली (कुनकुरी) में नालंदा परिसर के लिए भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा वे कुनकुरी के सद्भावना भवन में ठाकुर समाज…
रायपुर छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश के उत्तर क्षेत्र में हिस्सों में सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। करतला और दुलदुला में सर्वाधिक 5 सेमी, कोरबा, कटघोरा में 4…