रायपुर : “हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में स्थान पाने वाले पंजीकृत श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का वितरण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस…
Author: News Desk
कोरबा, चालू वित्त वर्ष के पहली तिमाही में उम्मीद के अनुरूप उत्पादन से लक्ष्य को हासिल करने में भू-विस्थापितों का आंदोलन बाधा बन रही है। बीते लगभग ढाई माह में 10 से अधिक बार अब तक आंदोलन हो चुका है, इस दौरान कोयला खनन, माइंस विस्तार का काम रोका गया। अब पहली तिमाही की 18 दिन की अवधि ही शेष रह गई है। एसईसीएल के मेगा प्रोजेक्ट गेवरा, दीपका व कुसमुंडा की कोल कंपनी के कुल उत्पादन में सर्वाधिक भागीदारी रहती है। इन्हीं खदानों में भू-विस्थापितों का खदान बंदी आंदोलन भी हुआ है। कोयला खदान विस्तार के लिए जटराज की…
CG Summer Vacation: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रविवार 15 जून को गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) का अंतिम दिन है। इसके बाद 16 जून 2025 से प्रदेशभर के स्कूलों में नया शिक्षा सत्र (New Academic Session) शुरू होगा। पहले ही दिन राज्य में “शाला प्रवेश उत्सव (School Admission Festival)” बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस दिन जनप्रतिनिधि (Public Representatives) खुद स्कूलों में पहुंचकर नवप्रवेशी छात्रों (New Students) का स्वागत करेंगे और उनका विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने की मीडिया से चर्चा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार युक्तियुक्तकरण…
CG Keshkal Ghat Bypass: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल (Bastar Region) के विकास को नई दिशा देते हुए केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। केशकाल घाट (Keskal Ghat) खंड में 307.96 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन बाईपास (4-lane bypass) के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इस घोषणा के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया है। कठिन घाटी में सुगम सफर की तैयारी यह बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (नया NH-30) के हिस्से के रूप में बनेगा और कोंडागांव जिला (Kondagaon District) के…
IPS News: अपाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट 38 IPS अफसरों को ADG व उसके समकक्ष पदों के लिए इम्पैनल किया है। 38 आईपीएस अफसरों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ कैंडर के IPS जयदीप सिंह भी शामिल हैं। 1997 बैच के जयदीप अभी आईबी पोस्टेड हैं। 1995, 1996 और 1997 बैच से अफसरों को एडीजी इम्पैनल किया गया है।
धमतरी। तहसीलदार की असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। असिस्टेंट प्रोफेसर छुट्टियों में रायपुर में अपने परिवार के साथ थी। धमतरी लौटते ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले सुसाइड नोट भी मृतिका ने छोड़ा है। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है। धमतरी के नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में 27 वर्षीय सुषमा साहू अतिथि प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थीं। वह रसायन शास्त्र की प्रोफेसर थी। वह रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में रहती थीं। सुषमा साहू के पिता नारायण लाल साहू पूर्व में धमतरी में ही भू…
पीएम आवास की बनती पक्की दीवारों में सज रही परिवार की खुशियां रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि राज्य में लोगों को पक्का आवास सुलभ हो सके। यही कारण है कि राज्य सरकार के प्रथम कैबिनेट की बैठक में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई थी। गाँव में मजदूरी कर कच्चे मकान में मुसीबतों के साथ जिंदगी गुजारते आए झूल सिंह और उनकी पत्नी फुलकुँवर को नहीं लगता था कि वे भी कभी पक्का मकान बना पाएंगे। उनकी जिंदगी तो जब कभी कुछ काम मिले तो उनकी…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह बाईपास केशकाल घाट खंड में यातायात बाधाओं को दूर कर सुगम, सुरक्षित व निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार में तेजी से बस्तर अंचल का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित…
इंजेक्शन वेल तकनीक से भूजल स्तर बढ़ाने की पहल रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में जल संरक्षण एवं संचयन के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में बिलासपुर जिले में जल संरक्षण एव जल संचय के वृहद प्रयास किये जा रहे है। जिला प्रशासन द्वारा मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर व्यापक कार्य किये जा रहे है। सुशाासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आगमन कोटा ब्लॉक के ग्राम आमागोहन में हुआ था। ग्राम आमागोहन से ही भूजल स्तर बढ़ाने का प्रयास कलेक्टर श्री संजय…
जगदलपुर जगदलपुर शहर के प्रतापगंज पारा स्थित एक बैंक में अचानक से देर रात आग लग गई। मामले की जानकारी लगते ही आमजनों से लेकर पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर आ पहुंची। आग में बैंक के अंदर रखा सामान जल गया। फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि प्रतापगंज पारा स्थित यूनियन बैंक से अचानक से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। बैंक के आसपास रहने वाले लोगों में…