Author: News Desk

भाटापारा-बलौदाबाजार वन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर गुरुवार को सोनाखान परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखली में दबिश देकर एक बाड़ी से 67 नग अवैध सागौन व बीजा की चिरान लकड़ी जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम ने तिलक राम पिता दुवारू कर्ष के घर एवं उसके बाड़ी की तलाशी ली। जहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से चिरान लकड़ी रखी हुई पाई गई। यह कार्रवाई सोनाखान, नवागांव परिक्षेत्र के वनकर्मियों व सुरक्षा श्रमिकों के सहयोग से की…

Read More

भोपाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। गृह मंत्री श्री शाह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

रायपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद भी GRP की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बता दें कि जनशताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. इस दौरान युवक के शव को स्टेशन में उतारा गया. आरपीएफ ने इसकी सूचना जीआरपी को दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी युवक का शव स्टेशन पर ही 3 घंटे तक पड़ा रहा. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.

Read More

भाटापारा भाटापारा में एक चलती वैन में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त वैन चल रही थी और अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग की तेज लपटों और धुएं के कारण दोनों तरफ का ट्रैफिक ठहर गया और वाहन चालक अपने-अपने स्थान पर रुक गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की सहायता ली गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में वैन को अज्ञात बताया है…

Read More

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नये मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए आज सुबह से भारी विरोध के बावजूद तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। खुद पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और अभी भी क्षेत्र में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, शनि मंदिर से लेकर कयाघाट तक नये मरीन ड्राइव का निर्माण होना है, इसके लिए नगर निगम ने क्षेत्र के 295 लोगों को नोटिस दिया था और 12 जून को अंतिम नोटिस जारी कर सामान खाली करने का अल्टीमेटम दिया…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिये सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन किये जाने संबंधी निर्णय लेकर प्रस्ताव केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भेजा है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द के उपार्जन के लिये किसानों का पंजीयन 19 जून से प्रारंभ होगा। इस संबंध में संबंधित विभाग एवं एजेंसियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन को आसानी से दिलाने के लिए यूनिफाइड पोर्टल सिस्टम तैयार किया जाए। जिसमें विभिन्न विभागों की सेवाएं एक साथ जोड़कर, आमजन को एक ही स्थान पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। यूनिफाइड पोर्टल को विभिन्न विभागों की 1700 सेवाओं को जोड़कर लांच किया जाए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों की जानकारी आमजन को आसानी से मिल सके, इसके लिए जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। जनता को विभिन्न कार्यक्रमों…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्य सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी करने के निर्णय का स्वागत किया और मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के श्री महेश चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री कमल सिंह आंजना ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 19 जून से मूंग खरीदी के लिए पंजीयन शुरू होंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री जी की…

Read More

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या का मामला उलझता जा रहा है। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाह एक-दूसरे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। एक तरह से दोनों पुलिस, प्रशासन और केंद्र और राज्य सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इस बीच मृतक राजा के परिजनों ने सोनम और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की मांग की है, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनम और राज एक दूसरे पर राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इन दोनों में असली मास्टर माइंड कौन…

Read More

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमलों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत, उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई वैश्विक नेताओं से बात की। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेंजामिन नेतन्याहू ने आज पीएम मोदी को फोन कर पश्चिम एशिया में उभरते हालात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया। उन्होंने मुझे मौजूदा स्थिति के…

Read More