Author: News Desk

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गांजा, दो लग्जरी कार और चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये की अवैध सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओडिशा सीमा से लगे बड़माल…

Read More

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण न सिर्फ जरूरतमंदों को पक्का मकान दे रही है, बल्कि उनके सपनों को भी नया ठौर और आत्म-सम्मान दे रही है। ऐसी ही एक कहानी है जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा निवासी 70 वर्षीय संतु चक्रेस की। वर्षों तक कच्चे घर में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले बुजुर्ग संतु चक्रेस आज बेहद प्रसन्न हैं क्योंकि उन्हें उनका पहला पक्का घर मिल गया है। खास बात यह रही कि इस घर की चाबी उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों से मिली, जब वे हाल ही में जशपुर प्रवास पर थे।…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ से पीएम मोदी का गहरा नाता है. संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश का चप्पा-चप्पा छान मारा होगा. आज भी उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे प्रदेश का विकास हुआ है. यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले ‘’संकल्प से सिद्धि’’ अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि तक हमारे देश के पीएम के 11 साल पूरे…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने एक बार फिर से तबादला आदेश जारी करते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला को अब दुर्ग भेजा गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा देरशाम को इसका आदेश जारी किया। नक्सली वारदात में सुकमा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे के शहीद होने के बाद राज्य शासन ने डायरेक्ट आईपीएस को बस्तर के जिलों में एडिशनल एसपी बनाने का बड़ा फैसला किया है।…

Read More

दुर्ग. छावनी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की टंगिया से मारकर हत्या कर दी और मौके पर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों ही भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों भाई शराब के आदी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह नंदनी रोड सुभाष नगर निवासी राजवीर सिंह और महेंद्र सिंह के बीच वाद विवाद हुआ। वाद विवाद होते हुए दोनों के बीच में गाली गलौज हुई, जिसके बाद हाथापाई तक बात पहुंच गई। इसी बीच राजवीर…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है. राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों मंगलवार शाम तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हुई. लगभग घंटेभर की बारिश से सड़कों में पानी भर गया. लोगों को करीब 2 घंटे तक बिजली बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना जताई है. रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, माना में 37.8 डिग्री, बिलासपुर में 38.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 38.2 डिग्री, अम्बिकापुर में 36.7 डिग्री, जगदलपुर में 27.8 डिग्री, दुर्ग में 39.2…

Read More

बिलासपुर। अविवाहित पुत्री जिसकी मृत्यु हो गई है, उसकी संपत्ति पर अधिकार प्राप्त करने के लिए दत्तक पिता द्वारा दायर की गई याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि दत्तक पिता को अविवाहित पुत्री की संपत्ति का उत्तराधिकारी नहीं बनाया जा सकता। सिंगल ने कहा कि दत्तक पुत्री के दस्तावेजों कें नामिनी होने के आधार पर ही उसे उत्तराधिकारी नहीं माना जा सकता है और ना ही यह पर्याप्त है। कोर्ट ने कहा कि दत्तक पिता अविवाहित पुत्री की बैंक, बीमा…

Read More

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में लापरवाही बरतना गीदम बीईओ शेख रफीक को भारी पड़ा. मामला सामने आने के बाद बीईओ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में कलेक्टर कार्यलय से आदेश जारी किया गया है. विकासखंड गीदम के बीईओ शेख रफीक पर युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. जांच में सामने आया कि उन्होंने कुटरचना करते हुए जानबूझकर विकासखंड की 31 आश्रम शालाओं के रिक्त पदों को युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया से अलग रखा, जिससे 20 शिक्षकों को अन्य संस्थानों में काउंसलिंग के माध्यम…

Read More

रायपुर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के प्रवास के दौरान चारामा स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ को चारामा और भानुप्रतापपुर में तीन-तीन दिन सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एमओयू के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सतत् स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तेलगरा स्थित निर्माणाधीन श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा विभिन्न भवनों व…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दूसरी मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से आयोजित की जाएगी. 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई और 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई प्रारंभ होगी. गत वर्ष से पूरक परीक्षा के बजाय माशिमं द्वारा दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. इन दिनों पहली परीक्षा के बाद पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच दूसरी परीक्षा के लिए फॉर्म भी भरे जा रहे हैं. सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है. अब विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक तथा विशेष विलंब शुल्क के साथ…

Read More