नई दिल्ली। देश में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में जाकर नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स हैंडल पर कहा कि ‘ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के…
Author: News Desk
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर का चेहरा बदल रहा है, जो कभी बंदूक और बारूदी सुरंगों के लिए जाना…
नई दिल्ली। बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के काफिले को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरोल के पास हुई। जब तेजस्वी मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। हादसे में तेजस्वी यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं लेकिन उनके काफिले में शामिल तीन सुरक्षाकर्मियों और एक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई…
राशन वितरण में शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही करें: खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल तीन माह का एकमुश्त चावल वितरण पर रखें निगरानी- खाद्य मंत्री बघेल जून माह तक आगामी तीन माह का चावल ले सकते हैं राशनकार्डधारी- खाद्य मंत्री बघेल पीएससी और व्यापम को रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश कस्टम मिलिंग का चावल तेजी से जमा कराए विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री श्री बघेल ने बैठक में कहा कि सरकार ने प्रदेश…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र के सहयोग से नक्सल उन्मूलन अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाया गया है। विगत डेढ़ वर्ष में चलाए गए सघन अभियानों के सकारात्मक परिणाम मिले…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन रतलाम जिले के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जिले को दो सौगातें मिली हैं। आलोट में नवोदय विद्यालय के साथ ही सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकापर्ण किया गया है, जो शिक्षा के क्षे़त्र में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। मध्यप्रदेश में शासकीय विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहें है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र मे उत्तरोतर प्रगति कर रहा है। रतलाम के आलोट में 38.4 करोड़ लागत से बने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय-2, छात्रावास…
रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने मातृ एवं शिशु अस्पताल रायपुर का किया निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों और परिजनों से की बातचीत स्वास्थ्य मंत्री ने परिजनों के लिए प्रतीक्षा हॉल के निर्माण की घोषणा अस्पताल को जल्द ही मिलेंगे 4 मेडिकल ऑफिसर और 25 स्टाफ नर्स रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज रायपुर में कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। जायसवाल ने संपूर्ण अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसव पूर्व निगरानी कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, केंद्र–राज्य समन्वय और युवाओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलेगा। श्री शुक्ला ने राज्य में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व नए भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है, जिसने वैश्विक मंच पर मां भारती का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई हर गारंटी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में विकास के कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है…
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 20 दिन में केसों की संख्या में 58 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 16 मई को देशभर में कोविड के 93 एक्टिव केस थे, जिनकी संख्या अब 5364 पहुंच गई है। कोरोना 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है। बीते 24 घंटे में 500 नए मामले सामने आए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1679 मामले हैं। इसके बाद गुजरात में 615, पश्चिम बंगाल में 596, दिल्ली में 592 और महाराष्ट्र में 548 एक्टिव केस हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स…