गरियाबंद। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर झाड़ियों में अधजली अवस्था में मिले युवक के शव का रहस्य अंततः सुलझ गया है। मृतक की पहचान गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत खरपदर गांव निवासी विशाल सोनवानी के रूप में हुई थी। शुरुआती जांच में हत्या का शक जताया गया था और अब पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि विशाल की हत्या उसके पड़ोसी और कथित ‘मामा’ केशव नागेश ने अपनी पत्नी ममता नागेश और उसके दो भाइयों के साथ मिलकर की थी। जानिए क्या है मामला? 13 मई की रात, ओडिशा के नुआपड़ा जिले के सीनापाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरला…
Author: News Desk
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे 130-C पर आज सुबह हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग दंपत्ति ने शाम तक दम तोड़ दिया. घटना तौरंगा मोड़ के पास हुई थी, जहां सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को ठोकर मार दी थी. वहीं सूचना मिलने के बाद भी एंबुलेंस समय रहते मौके पर नहीं पहुंच पाई थी, जिसके चलते पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी को स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन बुजुर्ग महिला ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.…
रायपुर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को आवंटित आईपीएस कैडर की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. इस निर्णय के बाद अब छत्तीसगढ़ के आईपीएस कैडर में 142 से बढ़कर 153 अधिकारी शामिल होंगे. इसके लिए 21 मई को भारत के राजपत्र में प्रकाशन किया गया है. प्रदेश में नए पद सृजित करने के साथ राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा. अंतिम बार साल 2017 में कैडर रिवीजन के बाद साइबर क्राइम और राज्य इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) के साथ जीपीएम, मोहला मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी भरतपुर और खैरागढ़ एसपी के पद सृजित किए गए हैं. जारी…
मुंगेली नगर पंचायत बरेला में अवैध प्लाटिंग और बिना भवन अनुज्ञा के निर्माण के मामले में राजस्व और नगरीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. मामले में 9 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन अब तक किसी ने भी जवाब नहीं दिया है. इस पर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब अंतिम नोटिस के बाद बिना सुनवाई के सीधे एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा भूमि की अवैध प्लाटिंग कर खरीदी-बिक्री की जा रही थी, साथ ही निर्माण कार्य भी बिना अनुमति के किया जा रहा था.…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मे नीति आयोग की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 10वीं बैठक में भाग लिया। यह बैठक ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047’ थीम पर केंद्रित रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के विजन से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की प्रथम पंक्ति में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में शामिल होकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त किया और इसे…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बड़े निवेश की दिशा में अहम कदम बढ़ते हुए आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से दो प्रमुख उद्योग समूहों ने मुलाकात की। मेदांता अस्पताल के संस्थापक और प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि वे इस परियोजना में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। यह अस्पताल उन्नत चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों, रिसर्च और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होगा। वहीं, वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन श्री रवि जयपुरिया…
खैरागढ़ खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कार में सवार नगर पालिका अक्ष्यक्ष की जान बाल-बाल बची है. स्थानीय लोगों ने तत्काल नगपुरा पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की भतीजी को रायपुर छोड़ने के लिए उनका…
रायपुर: नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान एक आत्मीय क्षण सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींचा। लंच ब्रेक के समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हाथ थामते हुए मुस्कराकर कहा कि “छत्तीसगढ़ की बात अभी बाकी है।” इस एक वाक्य में प्रधानमंत्री का स्नेह, विश्वास और राज्य के प्रति विशेष रुचि झलक रही थी। उस क्षण, आसपास उपस्थित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम.के. स्टालिन भी मुस्कराते हुए इस संवाद के साक्षी बने। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ का दूरदर्शी विकास मॉडल प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सल हिंसा के लिए पहचाना जाने वाला बस्तर अब देश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया मॉडल देने जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने नीति आयोग के मंच पर छत्तीसगढ़ के लिए 75 लाख करोड़ रुपये की अर्थव्यवस्था का दीर्घकालिक लक्ष्य रखा और इसके केंद्र में ‘3T मॉडल’ (Technology, Transparency, Transformation) को बताया। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन अब तकनीक आधारित, पारदर्शी और तेज़ गति से…
कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा से सांसद भोजराज नाग अपने पुराने अंदाज में फिर से नजर आए. दरअसल आम जनता के समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान सुशासन तिहार जारी है. अभियान के तीसरे चरण में कोयलीबेड़ा में गुरुवार को समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें सांसद भोजराज नाग शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने अफसर की जमकर क्लास लगा दी. पीएचई इंजीनियर को भरे शिविर पर फटकारते हुए कहा कि ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं करते और कमीशन खाते हो. सुशासन तिहार को मजाक बना के रखे हो.…