रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान करेंगे। वे 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी देंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को शाम 4 बजे से राज्य राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्य खेल अलंकरण के गरिमामय समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार व सम्मान…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि बहनों का यह स्नेह उनके लिए अनमोल है और उनका आशीर्वाद प्रदेश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पावन पर्व है। बहन अपने भाई की कलाई…
रायपुर: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा। राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रायपुर: बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को सौंप दी है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार, गौधाम में पिछले तीन दिनों के दौरान कुल 6 पशुओं की मृत्यु हुई है, जिनमें से 4 की मौत वृद्धावस्था के कारण और 2 की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर टीम ने किया निरीक्षण मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने तत्काल वस्तुस्थिति की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद संयुक्त संचालक…
रायपुर: खरसिया के नागरिकों को आधुनिक और सुव्यवस्थित प्रशासनिक सुविधाओं की बड़ी सौगात मिली है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने बुधवार को खरसिया में नवनिर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत परिसर में अशोक का पौधा भी रोपा। लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्मित दो मंजिला संयुक्त तहसील भवन में तहसील प्रशासन से जुड़े विभिन्न कार्यालय, न्यायालय कक्ष और नागरिक सेवाओं की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे खरसिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को राजस्व एवं…
रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने और जरूरी अधोसंरचना विकसित करने के कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। शासन का प्रयास है कि सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरे हों, ताकि आम नागरिकों को इनका सीधा लाभ मिल सके। इसी क्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 नवापारा में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण पूरा होने से नवापारा क्षेत्र…
रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के डुमरमुड़ा आश्रित ग्राम केशला में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में अपनी बात वित्त मंत्री के समक्ष रखी। श्री चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं का…
रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ स्थित सिंदूर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में अब तक हुए निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए इसके बेहतर संचालन, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री चौधरी ने सिंदूर पार्क परिसर में ध्वजारोहण के लिए स्थल विकसित करने तथा ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को स्थायी रूप से प्रदर्शित करने के लिए शिलालेख स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क परिसर में पौधरोपण, घास एवं हरित क्षेत्र विकसित करने के साथ…
रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में रोड ओवर ब्रिज का निर्माण महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा रेलवे क्रॉसिंग पर…
रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सारंगढ़ बिलाईगढ़ में जिला स्तरीय कलश वंदन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास जी के जीवन और उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कलश वंदन अभियान के तहत निकाले जाने वाले रथों को पीली झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विधिवत रूप से कलश वंदन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास…