रायपुर: गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल मड़ेली में आज एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 45 वर्षों से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की घोषणा की। यह घोषणा न केवल एक अधूरे वादे की पूर्णता है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के सपनों की भी पुनर्स्थापना है। 1977 में प्रारंभ हुई इस योजना को घुनघुट्टी नाला पर बांध बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन 1980 में वन अधिनियम लागू होने के कारण वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृति न मिलने से कार्य अधर में लटक…
Author: News Desk
रायपुर: प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां उन्होंने बरगद के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। चौपाल के उपरांत वे सीधे कमार बस्ती पहुंचे, जहां बांस शिल्प से जीविका चला रहे परिवारों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस से परंपरागत घरेलू उपयोग की सामग्री – पर्रा, धुकना, सुपा बनाते देखा। उन्होंने न केवल उनके कार्य में गहरी रुचि दिखाई, बल्कि प्रत्येक वस्तु…
रायपुर मई के महीने में गर्मी भीषण रूप ले लेता है, लेकिन इस बार ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। बारिश और आंधी-तूफान के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो रहा है। फिलहाल 2 दिनों तक मेघगर्जन, तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा…
रायपुर: प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम बलदाकछार में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम बलदाकछार में महानदी के बहाव से नदी के तट को कटाव से बचाने हेतु तटबंध निर्माण एवं गांव के चौक में हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर बलदाकछार में उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने, महानदी में एनीकट निर्माण हेतु जांच कराने, नवापारा अभयारण्य में जंगल सफारी के लिए सफारी वाहन चलाने हेतु ड्राइवरों को प्रशिक्षण देकर…
रायपुर, रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और…
बिलासपुर पिरैया और नगाड़ाडीह गांव में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से डंप की गई लगभग 435 ट्रैक्टर रेत जब्त की। यह ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति ने 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया हुआ था। जप्त की गई रेत को संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सुपुर्द किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि इससे पहले सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी,…
रायपुर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों ही देशों ने गुरुवार को एक-दूसरे पर एक्शन का दावा किया, वहीं भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर दिया है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय सेना की जमकर सराहना की और पाकिस्तान को चेताया है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान इस कार्रवाई को गलत मानते हुए भारत की सीमाओं पर ड्रोन और…
रायपुर: प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम बलदाकछार पहुँचे, जहाँ उन्होंने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई श्री रोशन लाल पटेल से सेवा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान बलदाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं ग्राम घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक-एक हजार रुपये की राशि निकालकर डिजिटल सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ उठाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को गांव के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट 'जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं' : मुख्यमंत्री साय रायपु सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की…
रायपुर मन से मन का सरोकार, सबके सपनों का आधार, सार्थक हो रहे सपने, संवाद से हो रहा समाधान, यही तो है सुशासन तिहार… यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कही है. पोस्ट के साथ सुशासन तिहार को लेकर वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में आम जनता की शिकायतों एवं मांगों के त्वरित समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ जारी है. तीसरे चरण में प्रदेशभर के गांवों…