बिलासपुर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सोमवार को जिले में जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारयों के साथ सभी सीएमओ शामिल हुए। कलेक्टर ने जिले में बढ़ते जल संकट और भविष्य में इससे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने और जल संरक्षण की नई तकनीक को जिले में अपनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंथन में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल संरक्षण के लिए बृहद कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि जल…
Author: News Desk
दुर्ग भारत-पाक युद्ध के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने केंद्र सरकार के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल होगा. इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है. मॉक ड्रिल को लेकर कलेक्टर ने आज बैठक बुलाई है. मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को जिम्मेदारी दी जाएगी. कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा, भिलाई इस्पात संयंत्र जैसे बड़े सयंत्र की वजह से दुर्ग जिले में मॉक ड्रिल किया जाएगा. इसके लिए आज शाम बैठक रखी गई है. बता दें कि पहलगाम अटैक का बदला लेने के लिए भारत कड़ा रुख अपनाने की तैयारी…
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई. यह मुठभेड़ कर्रेकट्टा की पहाड़ियों में हुई, जो छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है. यहां पिछले दो हफ्तों से सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. एजेंसी के अनुसार, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ. उसके पास से एक .303 रायफल भी मिली है. यह इस ऑपरेशन में मारी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत आज अपने आकस्मिक निरीक्षण के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम-सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने ग्राम सहसपुर में 13वीं- 14वीं शताब्दी में निर्मित भगवान शिव व हनुमान के प्राचीन मंदिर के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम-सहसपुर में यह प्राचीन मंदिर कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा नागर शैली में निर्मित किया गया था। गांव के सुरम्य वातावरण में स्थित यह मंदिर इस बात का जीवंत सबूत है की छत्तीसगढ़ की धरती में धर्म और आस्था के बीज बहुत पुराने हैं। ये मंदिर छत्तीसगढ़…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मझौली के समीप स्थित ग्राम रिंवझा में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन के संस्थापक एवं प्रख्यात कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया है। रिंवझा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पैतृक ग्राम है और उनका बचपन यही व्यतीत हुआ था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यासपीठ को भी नमन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को संपत्तियों के रजिस्ट्री में किए गए 10 क्रांतियों का जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में किए गए क्रांतिकारी सुधारों की जानकारी लोगों को दी जाय। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा है कि पंजीयन विभाग की 10 जन उपयोगी पहलुओं का उद्देश्य संपत्ति पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी सरल, डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाना है। आधार आधारित प्रमाणीकरण ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र व्हाट्सएप सूचना सेवा, घर बैठे, रजिस्ट्री और स्वतः नामांतरण जैसी सुविधाओं के माध्यम…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर चांपा जिले में आकांक्षा विद्यालय में जेईई और पीएससी कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ आत्मीय वार्तालाप करते हुए परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आकांक्षा विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही कोचिंग सुविधाओं की सराहना की और छात्रों को उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा…
रायपुर छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से तापमान सामान्य से कम रहने के चलते गर्मी से राहत बनी हुई है। आज फिर मौसम करवट लेगा। प्रदेश में आज अंधड़, वज्रपात और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर फैला हुआ है। साथ ही अन्य चक्रवाती परिसंचरण भी एक्टिव है, जिसके प्रभाव से नमी बनी…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार, संवाद से समाधान के औचक निरीक्षण के तहत जांजगीर-चांपा जिला पहुंचे। उन्होंने आज देर शाम सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर सर्किट हाउस जांजगीर में उपस्थित सभी नागरिकों को सक्ती, कोरबा और जांजगीर चांपा जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत किए जा रहे दौरा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से सरकार के कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास सर्वे की अवधि 15 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। अब 15 मई तक आवास सर्वे…
रायपुर: मुख्यमंत्री ने आकांक्षा विद्यालय में जेईई और पीएससी कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के साथ संवाद स् किया और उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार नहीं बल्कि सफल जीवन का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आकांक्षा विद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही कोचिंग सुविधाओं की सराहना की और छात्रों को उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और…