CG Transfer News: रायपुर। जेल विभाग में अफसरों के तबादले हुए है। तबादलों में आधा दर्जन जेल अधिकारी प्रभावित हुए हैं। रायपुर के जेल अधीक्षक अमित शांडिल्य को हटा दिया गया है। जारी आदेश में रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक अमित शांडिल्य को हटा दिया गया है। उन्हें कही अन्य जेल का प्रभार नहीं दिया गया है। उन्हें जेल मुख्यालय में डंप करते हुए आगामी आदेश तक सहायक महानिदेशक मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं नवा रायपुर में भेजा गया है। जबकि अंबिकापुर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर सेंट्रल जेल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अक्षय सिंह राजपूत…
Author: News Desk
सक्ती : सक्ती जिले में फर्जी पुलिस बनकर वाहनों से अवैध वसूली करने वाले युवक और उसका साथ देने वाले वाले एक पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बिलासपुर पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रजनीश लहरे है। उसके साथ पकड़े गए दूसरे आरोपी का नाम विक्की उर्फ छोटू दास है, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो (CG 10 BD 9937) को भी जब्त कर लिया है। यह घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। पुलिसकर्मी बनकर रहा था वसूली…
शासन, सामाजिक विकास और अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार मुख्यमंत्री साय ने कहा यह टीम छत्तीसगढ़ की सफलता रायपुर, केयरएज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों की सूची में अपनी रैंकिंग को तीन स्थान तक बेहतर किया है। वर्ष 2023 की तुलना में राज्य का समग्र स्कोर 6.1 अंकों की वृद्धि के साथ 34.8 से बढ़कर 40.9 हो गया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ देश के 17 बड़े राज्यों के गु्रप में 14वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रदर्शन शासन, सामाजिक संकेतकों और आर्थिक मजबूती में व्यापक सुधार का…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में बस्तर अंचल से आए नक्सल हिंसा पीड़ितों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में सुकमा, बीजापुर, कांकेर सहित बस्तर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों के वे नक्सल हिंसा पीड़ित शामिल थे, जिन्होंने विगत वर्षों में नक्सली हिंसा के कारण अपनों को खोया है, शारीरिक यातनाएँ झेली हैं अथवा विस्थापन का दंश सहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को ज्ञापन सौंपते हुए कुर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा…
Mahtari Vandan 15th installment: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज एक तारीख को माह मई 2025 की पंद्रहवीं किश्त का भुगतान जारी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.32 लाख से अधिक महिलाओं को कुल 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 माहों में 9788.78 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में बस्तर क्षेत्र के कांकेर, नारायणपुर और सुकमा जिले के नक्सल हिंसा से पीड़ित ग्रामीणों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डेका ने नक्सल प्रभावितों को हर संभव मदद् देने की बात कही। राज्यपाल डेका ने सभी पीड़ितों से बात चीत की। शासन की ओर से नक्सल हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों को जो सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है उस राशि का सदुपयोग करने कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष पहल पर केंद्र शासन द्वारा बस्तर क्षेत्र…
रायपुर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के 26 मृतकों की फर्जी लिस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद रायपुर में जमकर बवाल हुआ। अब पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता अरुण पन्नालाल पर FIR दर्ज किया है। पन्नालाल पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। इसे लेकर हिंदू संगठनों ने उसके घर के बाहर रातभर अर्धनग्न प्रदर्शन कर विरोध जताया था। इस मामले में गौ सेवक आदेश सोनी ने बताया कि, अरुण पन्नालाल क्रिश्चियन फोरम से जुड़ा नेता है। उसने पहलगाम हमले के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक लिस्ट जारी की। जिसमें हमले में 26 लोगों की…
बिलासपुर बिलासपुर में खरीदार बनकर नकली सोना थमाकर असली सोना और नगद रकम ठगकर फरार होने वाले आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र भंडारा से घेराबंदी कर पकड़ा है। एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि 28 अप्रैल दो महिलाएं खरीदारी करने सदर बाजार के हिम्मतलाल ज्वेलर्स में आई थीं। उन्होंने सर्राफा व्यापारी को नकली सोना थमाकर उसकी एवज में 42.3 ग्राम असली सोने के जेवर 13572 रुपये ठगी कर फरार हो गए थे। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सराफा दुकान की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें दो महिलाएं खरीदारी करते नजर आ रही थीं। बड़े अधिकारियों के निर्देश…
हर युवा के चेहरे की चिंता हमने पढ़ी, हर परिवार की पीड़ा हमने समझी और उसका समाधान करने का किया प्रयास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री साय की पहल से छत्तीसगढ़ के बर्खास्त बीएड शिक्षकों के जीवन में लौटी खुशियाँ: 26 सौ से अधिक युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का ऐतिहासिक निर्णय शिक्षकों ने कहा – मुख्यमंत्री ने निभाई मुखिया की भूमिका: सुशासन और संवेदनशीलता का दिया उदाहरण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सहायक शिक्षकों ने जताया आभार रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से छत्तीसगढ़ के 26 सौ से अधिक बीएड अर्हताधारी बर्खास्त सहायक शिक्षकों के…
सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होने वाले मंगेतर को युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने शव को जंगल में दफना दिया था. यह मामला बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, 6 मई को सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा के रहने वाले अमृत लकड़ा का विवाह पुष्पा केरकेट्टा पिता बसंतलाल घोघरा निवासी के साथ होने वाला था. विवाह से पहले 26 अप्रैल को होने वाले पति…