Author: News Desk

रायगढ़: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी जिले के कोडतराई में फर्जी मतदाता पत्र बनवाकर रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अर्निश शेख और पुरुष ईफ्तिखार शेख शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम कोडतराई में जांच करने पहुंची थी। इस दौरान दो पाकिस्तानी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फर्जी तरीके से…

Read More

धमतरी धमतरी पुलिस, नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा जंगल में डंप किए गए 9 जिंदा बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। बता दें कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने चमेंदा और साल्हेभाट के बीच जंगल में सर्चिंग के दौरान 3 नग कुकर बम, 3 नग दूध पाउडर के डिब्बे का उपयोग कर बनाया गया बम, 2 नग पाइप बम और एक नग टिफिन बम, 1 वाकी टॉकी समेत दैनिक उपयोगी नक्सली सामान जैसे राशन,…

Read More

जगदलपुर दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केंद्र में बच्चों को मिल रही अच्छी जानकारी का आज पीएम मोदी ने मन की बात में जिक्र किया है। बता दें कि दंतेवाड़ा में स्थापित साइंस सेंटर एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे स्कूल के बच्चों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में प्रेरित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस साइंस सेंटर का निर्माण जिला परिषद की मदद से जिला कलेक्टर के नेतृत्व में किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षा को और भी आकर्षक और प्रयोगात्मक बनाना है। इस साइंस सेंटर में अलग-अलग थीम वाले कमरे बनाए गए हैं, जो बच्चों को…

Read More

रायपुर राज्य के युवाओं के स्वाभिमान, सहूलियत और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति का अवसर प्रदान किया है, जिसको मूर्त रूप आईएमएम ने दिया है। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईएमएम) रायपुर ने छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री सुशासन फैलोशिप (चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस फेलोशिप) अंतर्गत दो वर्षीय लोक नीति एवं सुशासन में एमबीए कोर्स हेतु 11 मई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया है। इस पाठ्यक्रम की पूरी शुल्क राशि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक नामांकित छात्रों को प्रति माह…

Read More

रायपुर राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गौवंशो से भरी पिकअप पकड़ाई है. गौ सेवकों की सतर्कता से 8 गायों को सुरक्षित बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को पिकअप में भरकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी थी. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 2 आोरपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे गौ सेवक गुढ़ियारी के अध्यक्ष आदित्य यादव को गायों को पिकअप वाहन से कत्लखाने ले जाने की सूचना मिली थी. इस आधार पर आदित्य ने अन्य साथी सोहन निषाद, जागेश्वर विश्वकर्मा, योगेश…

Read More

*छत्तीसगढ़ में सूरजमुखी की खेती को मिली केन्द्र सरकार की सराहना* *केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने कहा छत्तीसगढ़ में खेती का स्वर्णिम अध्याय शुरू* रायपुर : छत्तीसगढ़ के सक्ती और कोडागांव सहित दूसरे जिलों में सूरजमुखी की खेती की केंद्र सरकार ने सराहना की है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा है कि छत्तीसगढ़ में सूरजमुखी की खेती एक नये स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के घुइचुनवा गांव के रामायण मान्यवर जैसे किसान सूरजमुखी जैसी वैकल्पिक फसलें अपना रहे हैं।…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अघरिया समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसकी जड़ें भारतीय सभ्यता की गहराइयों से जुड़ी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अघरिया समाज अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान दे। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के भाठागांव में आयोजित अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अघरिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अघरिया समाज के अपने मितान,…

Read More

स्विट्जरलैंड भारत के पैरा-आर्म रेसलिंग के चमकते सितारे और एशिया के नंबर वन आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। स्विट्जरलैंड में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में उन्होंने +85 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत को उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को समर्पित किया। स्विट्जरलैंड में 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित इस टूर्नामेंट में श्रीमंत ने दमदार खेल दिखाते हुए कोरिया के लुका ड्राकन को हराकर सिल्वर पदक हासिल किया। जीत के बाद श्रीमंत ने कहा, “यह मेरे लिए…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को एक जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत और एक जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फलस्वरुप एरियर राशि का भुगतान 5 समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह घोषणा मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ भोपाल के नार्मदीय भवन में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश में समतामूलक समाज के निर्माण के लिए गुरू की भूमिका निभाई और देश की आजादी को अमर, अखंड और अक्षुण्ण रखने का आधार बनाया। एक हजार साल की गुलामी के दौर से गुजरे देश में, गुलामी के कारणों को खोजने और उन कारणों का प्रभावी समाधान देने में बाबा साहेब का महत्वपूर्ण योगदान है। आरक्षण की व्यवस्था को संवैधानिक आधार प्रदान कर डॉ अंबेडकर ने देश में समानता के भाव का विस्तार किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, डॉ. अंबेडकर यूथ कॉन्क्लेव में श्यामला हिल्स स्थित…

Read More