जांजगीर चांपा चांपा शहर में शनिवार को धार्मिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने और कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। चांपा के बीडीएम अस्पताल चौक स्थित एक तीन मंजिला इमारत में प्रार्थना सभा के आयोजन के दौरान तनाव बढ़ गया। इस सभा में जांजगीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग शामिल हुए। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, बीडीएम अस्पताल चौक की इमारत…
Author: News Desk
भोपाल: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि राज्यों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) के कंप्यूटराइजेशन का कार्य चल रहा है। इसमें मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। केंद्रीय मंत्री ने मध्यप्रदेश में शत-प्रतिशत उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में साढे़ 5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है जो देश के कुल उत्पादन का 9 प्रतिशत है। प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा है, यह सहकारिता को जीवंत करने का स्वर्णिम अवसर है। प्रदेश के किसानों के साथ केन्द्र सरकार चट्टान की तरह खड़ी है। राष्ट्रीय डेयरी…
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम! बिलासपुर/जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “खेलो इंडिया” जैसी योजनाओं को साकार करते हुए, भारत सरकार के खेल विभाग द्वारा दिनांक 9 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में “अस्मिता – खेलो इंडिया” के तत्वावधान में सब-जूनियर नेशनल पेनकैक सिलाट चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बस्तर की प्रतिभाशाली बेटी यशस्वी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया और साथ ही उन्हें केस अवार्ड के तहत 8000 रुपये की नगद राशि…
कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी-जर्वे के पास एक पिकअप वाहन नहर में गिर गया, जिससे वाहन में सवार 2 बच्चे और 3 महिलाएं पानी में बह गए. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. नगर सेना के गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है. जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी लोग…
गरियाबंद छत्तीसगढ़ सरकार के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ गरियाबंद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है. स्थानीय निकाय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इनमें तीन SDM भी शामिल हैं. जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई वे छुट्टी समझ कर अफसर कलेक्टर के बैठक में अनुपस्थित थे. कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के एन्ट्री और निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. फिंगेश्वर सीएमओ पर निलंबन की कार्रवाई दरअसल, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने सुशासन तिहार के तहत बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण पर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने श्री पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।…
रायपुर: भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल मुख्यमंत्री स्वयं इस पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने…
संभल तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव जनेटा में सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ के सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि दरगाह पर मेला लगाकर अवैध वसूली की जाती है। प्रशासन ने मुतवल्ली से कागजात मांगे थे। मुतवल्ली ने इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं। अब जांच के बाद सामने आएगा कि दरगाह किसकी भूमि पर बनी है। प्रशासन का कहना है कि प्रथमदृष्टया दस्तावेजों में वक्फ की जमीन की पुष्टि नहीं है। यदि जमीन सरकारी पाई गई तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चंदौसी के गांव जनेटा…
‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर। भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। वे बहुभाषाविद्, प्रखर विधिवेत्ता, कुशल अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के पक्षधर, और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण सामाजिक विषमताओं के उन्मूलन और समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को प्रतिष्ठित करने हेतु समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान सभा की…