रायपुर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए पी.ए.टी. एवं पी.व्ही.पी.टी. की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2025 सायं 5 बजे तक है। प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 15 मई 2025 दिन गुरूवार को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
Author: News Desk
रायपुर, योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
अम्बिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय अटल नगर रायपुर के द्वारा जारी पत्र के निर्देशानुसार शैक्षणिक रूप से पिछड़े विकासखण्डों में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप योजना अन्तर्गत संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में शासकीय एवं आर.टी.ई. कोटा के तहत् प्री प्राथमिक के प्रारंभिक कक्षाओं (केजी1/एलकेजी) में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन 15 मई 2025 तक संबंधित विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाना है। जिले के सभी 07 विकासखण्डों में संचालित डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश हेतु शिक्षा का अधिकारी नियम अन्तर्गत 25 प्रतिशत…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के महान समाजसेवी और दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती (04 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह न केवल अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध थे, बल्कि वे एक ऐसे मनीषी थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज और जलाशय जैसे सार्वजनिक हित के कार्यों हेतु भूमि का दान दिया। उनका यह योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने मंत्रालय में पहुंच का दावा करते हुए 10 से ज्यादा युवाओं से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए. ठगी का शिकार हुए लोगों ने जब कई साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. सरकारी नौकरी का…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं पत्रकार पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती (04 अप्रैल) पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित माखन लाल चतुर्वेदी को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अनुपम संगम दिखाई देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिलासपुर के सेंट्रल जेल में…
वित्तीय अनियमितताओं को रोकने और खरीदारों के हितों की रक्षा करने रेरा ने 17 बैंकों को किया सूचीबद्ध रियल एस्टेट परियोजनाओं समय पर होंगी पूरी, खरीदारों को मिलेगा समय घर रायपुर। छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने और प्रोजेक्ट में भूमि – मकान आदि सम्पत्तियां खरीदने वाले लोगों के हितों को संरक्षित करने के उद्देश्य से रेरा ने रियल एस्टेट में वित्तीय अनुशासन और पादर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में एक बैंक एम्पैनलमेंट इवेंट में रेरा ने 17 बैंकों को सूचीबद्ध किया और रियल एस्टेट प्रमोटरों के…
महासमुंद कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन की सरकारी निष्प्रयोज (कंडम) सामग्रियों की 28 अप्रैल 2025 को प्रातः 11ः00 बजे नीलामी की जाएगी। नीलामी कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना महासमुंद में होगी। इच्छुक खरीददार नीलामी तिथि से एक दिन पूर्व कार्यालयीन समय में आकर नीलामी की जाने वाली सामग्री का अवलोकन कर सकते हैं। खरीददार को बोली लगाने के पूर्व एक हजार रुपए नगद प्रतिभूति राशि कार्यालय में जमा करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
सुकमा लम्बे समय से नक्सलियों के कब्जे में रहा रायगुड़ेम के इतिहास में पहली बार कोई मंत्री लोगों की सुध लेने के लिए पहुंचा. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपनी पहली आमद में लोगों के साथ चौपाई लगाकर उनकी समस्याएं सुनी. नक्सलियों को देख-देखकर ऊब चुके ग्रामीणों के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात किसी उत्सव से कम नहीं था. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाने से पहले जगरगुंडा के रायगुड़ेम में जवानों से मुलाकात की. इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ कमांडेंट…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में में 31 चिकित्सा अधिकारियों (संविदा) व 08 विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) की पदस्थापना की गई है। जिससे त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक…