रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की स्थानीय बुनकर परंपरा की गहराई को दर्शाया गया है। इस शॉल पर बांस से निर्मित…
Author: News Desk
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, बल्कि नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता की जीवंत अभिव्यक्ति भी है। छत्तीसगढ़ की बिलासा देवी एक साहसी, परिश्रमी और दूरदर्शी महिला थीं, जिनके नाम पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर बिलासपुर का नाम पड़ा। वे केवट समुदाय से संबंध रखती थीं—एक ऐसा…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर जिले के मोहभट्ठा हैलीपेड में आत्मीय स्वागत किया।
बिलासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज छत्तीसगढ़ आए है. वे बिलासपुर के मोहभट्टा में आम सभा को संबोधित कर रहे है. इस सभा में पीएम मोदी ने उस समाज को भी याद किया जिनके पूरे शरीर में यानी सिर से लेकर पांव तक राम नाम लिखा होता है. तो चलिए आपको बताते है ये रामनामी समाज कौन है और ये ऐसे क्यों करते है. छत्तीसगढ़ में एक विशेष समुदाय है जिसे रामनामी समाज के नाम से जाना जाता है. यह समुदाय भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध है. माना जाता है कि इस संप्रदाय…
सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ क्षेत्र में आज सुबह-सुबह एक बाघ घूमता हुआ दिखाई दिया. यह बाघ चांदनी बिहारपुर वन परिक्षेत्र के चंपाजोर जंगल में नजर आया. इसी दौरान ओड़गी-बिहारपुर मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने बाघ का वीडियो बना लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. आज से कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र मेला शुरू हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं. ऐसे में वन विभाग और प्रशासन दोनों ही बाघ की गतिविधियों पर…
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई. बैग की तलाशी लेने पर उसमें जापानी महिला का पासपोर्ट, वीजा, 20 दिसंबर 2024 का टोक्यो से दिल्ली का एयर टिकट, भारत के विभिन्न शहरों की हवाई टिकटें, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए. वहीं इस बैग के मिलने से पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. यह बैग किसका है? क्या यह किसी विदेशी पर्यटक का खोया हुआ सामान है? या फिर किसी आपराधिक घटना से इसका कोई संबंध है? ऐसे कई सवालों के जवाब अब ढूंढने होंगे.…
रायपुर केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. सीएम साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम का 120वां संस्करण को सुना. मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे.
पेंड्रा पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली है। बोलेरो…
रायपुर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अभनपुर-रायपुर रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. यह रेल सेवा यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर-रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी. केंद्री: 3:38 बजे सीबीडी: 3:52 बजे मंदिर हसौद: 4:10 बजे रायपुर: 4:55 बजे 31 मार्च से शुरू होगी नियमित सेवा अगले दिन यानी 31 मार्च 2025 से रायपुर-अभनपुर रूट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मन की…