Author: News Desk

चिरमिरी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम, चिरमिरी में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर जिले के तीनों विकासखंडों से आए कुल 138 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। वहीं बाल विकास परियोजना खड़गवां से 70, मनेन्द्रगढ़ से 34 और चिरमिरी से 34 जोड़े इस समारोह में परिणय सूत्र में बंधे। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। इसके अलावा, विवाह आयोजन की भव्यता बनाए रखने के लिए प्रत्येक जोड़े…

Read More

मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के तीनों ब्लॉकों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने जल परिसर के समक्ष उपस्थित होकर संकल्प लिया कि वे जल को सुरक्षित रखेंगे और उसका सही उपयोग करेंगे। ग्राम पंचायत बेलबहारा में सरपंच, सचिव, बिहान स्वयं सहायता समूह और पंचायत के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ जल संरक्षण की शपथ लेकर पानी बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता…

Read More

दुर्ग दुर्ग के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र चिखली स्थित नारायण राइस मिल में रविवार की सुबह आग लग गई। आग की सूचना राइस मिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिला दमकल विभाग के…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है। तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। विकास की रोशनी से दूर हो रहा भय और असुरक्षा – भैरमगढ़ ब्लॉक…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट कर विक्रमोत्सव के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया। विक्रमोत्सव आगामी 30 मार्च को गुड़ी पड़वा के दिन से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गुड़ी पड़वा विक्रम संवत परिवर्तन का दिन है और वर्षों से इसका आयोजन मध्यप्रदेश में किया जाता है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के शासनकाल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्होंने आदिकाल में ही गणराज्य की स्थापना की और उनका शासनकाल न्याय, पराक्रम और सुशासन के लिए जाना जाता है। उनके मंत्रिमंडल को…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर में बिहारी दिवस के उपलक्ष्य में वृहद बिहारी समाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बिहार और बिहार के निवासियों की योग्यता, बुद्धिमत्ता और श्रमशीलता की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार और मध्यप्रदेश का प्राचीन काल से ही गहरा नाता रहा है। भारत देश के वैभवकाल में पाटलिपुत्र और अवंतिका सत्ता के दो केंद्र हुआ करते थे। सम्राट अशोक की राजधानी पाटलिपुत्र रही, लेकिन उनकी संतति ने मध्य प्रदेश से ही श्रीलंका में बौद्ध धर्म के प्रचार की नींव रखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ…

Read More

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारतीय ज्ञान परम्परा से “विरासत से विकास’’ के ध्येय को देश में साकार कर रहे हैं। भगवान श्रीराम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का शासन ही सुशासन की मिसाल स्थापित करता है। प्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों में विक्रमोत्सव अंतर्गत हो रहे कार्यक्रम सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनकी शासन व्यवस्था से जन-जन को प्रेरित कराने का एक अभूतपूर्व प्रयास है। आगामी 12-13 और 14 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति श्रीमती…

Read More

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबल के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, एक अन्य एनकाउंटर में 4 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में मारे गए 30 नक्सलियों में से 19 की अब तक पहचान कर ली गई है, जिनमें 15 महिलाएं शामिल हैं। माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी को भारी नुकसान पहुंचाया है। पश्चिमी डिवीजन पर सख्त कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस्तर की पश्चिमी डिवीजन कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने में अहम…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ‘छावा’ फिल्म ने उनके अद्भुत जीवन और बलिदान को…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस (23 मार्च) पर नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए हंसते-हंसते फाँसी का फंदा चूमने वाले ये वीर सपूत न केवल हमारी आज़ादी की नींव हैं, बल्कि वे हर भारतीय युवा के लिए प्रेरणा-पुंज भी हैं। उनकी शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और पूरे देश में क्रांति की चेतना जागृत की। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान आज भी हम सभी में राष्ट्रप्रेम की ज्योति…

Read More