रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को बचाने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जंगल केवल हरियाली नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यह न केवल प्राणवायु (ऑक्सीजन) का प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि विभिन्न खाद्य, औषधीय और अन्य उपयोगी संसाधनों का भंडार भी हैं।पेड़ों और जंगलों के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर वर्ष 21 मार्च को ‘विश्व वानिकी दिवस’ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती जनसंख्या और…
Author: News Desk
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वीरांगना रानी अवंती बाई के अद्भुत साहस और पराक्रम को देखकर अंग्रेज दहशत में रहते थे। उनके बलिदान दिवस पर नमन कर हम सभी उन्हें कृतज्ञता पूर्वक स्मरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिंडौरी में वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर डिंडौरी में बालपुर स्थित समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महान व्यक्तित्व के धनी अल्पायु में ही ऐसे काम कर जाते हैं, जिससे कि वे सदैव इतिहास में स्मरण किये जाते है। उन्होंने बताया…
बस्तर: पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुये वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 78 दिनों में कुल 97 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये l पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अण्ड्री के जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर नक्सल…
रायपुर राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां फर्जी खातों में ऑनलाइन सट्टा की बड़ी रकम को जमा कराया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी बैंक मैनजेर नितिन देवांगन को जगदलपुर से गिरफ्तार किया है. इन फर्जी खातों में लाखों रुपए जमा कराए गए थे. जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में नितिन देवांगन ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है. आरोपी बैंक मैनेजर बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर ऑनलाइन सट्टा की रकम जमा करवाए. इन खातों में कुल 82 लाख 83 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जमा…
बलरामपुर संदिग्ध परिस्थिति में घर से पंडो जनजाति की दो बच्चियां गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना वाड्रफनगर थाना क्षेत्र की है. परिजन बच्चियों के अपहरण की आशंका जता रहे. पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा कि होली के एक दिन बाद झारखंड के 2 लड़कों ने बच्चियों का अपहरण किया है. खोजबीन के बाद बच्चियों के नहीं मिलने पर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की है. एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. जल्द ही आरोपियों को…
रायपुर छत्तीसगढ़ को फॉरेंसिक विज्ञान क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजधानी रायपुर स्थित परिसर को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के आधिकारिक परिसर के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है. यह महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश को फॉरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और जांच के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा. अब छत्तीसगढ़ में ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे न्याय प्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सकेगा. इस अभूतपूर्व पहल के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और…
बिलासपुर देश भर के बैंक कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले मार्च में दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। 24 और 25 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। ठीक पहले 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार के अवकाश को मिलाकर बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। ग्राहकों को इस बीच बैंकिंग कार्यों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूएफबीयू की ओर से कहा गया है कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर ध्यान नहीं…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज सुरक्षाबलों ने बीजापुर-गंगालूर और कांकेर-नारायणपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 26 नक्सली बीजापुर-गंगालूर में और 4 नक्सली कांकेर-नारायणपुर में ढेर हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की वीरता और अदम्य साहस को नमन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। यह संघर्ष तब तक नहीं रुकेगा, जब तक प्रदेश…
बीजापुर / कांकेर छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में अब तक कुल 30 नक्सली मारे गए हैं। इसमें बीजापुर में 26 और कांकेर में 4 नक्सली मार गिराए गए हैं। आज सुबह 7 बजे से ही लाल आतंक के खिलाफ जवानों का अभियान जारी था। एक बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा के वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई तो दूसरी कांकेर में हुई है। इसमें एक जवान की भी शहादत हुई है। कुल 30 नक्सली एनकाउंटर में ढेर बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र के अलावा कांकेड़ में भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों…
रायपुर: भारत के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में, निर्वाचन आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ, भारत निर्वाचन आयोग ने पदभार ग्रहण करने के एक महीने से भी कम समय में पूरी निर्वाचन मशीनरी को बीएलओ स्तर तक सभी मतदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और मतदान केंद्रों पर उनके लिए सुखद अनुभव सुनिश्चित करने के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ाया है। राजनीतिक दलों को, जो प्रमुख हितधारक हैं, को भी जमीनी स्तर पर शामिल किया जा रहा है। आयोग ने पुनः पुष्टि की है कि लगभग 100 करोड़…