रायपुर छत्तीसगढ़ में अब गैरकानूनी रूप से धर्म परिवर्तन करना गुनाह है। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साफ कहा है कि इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा। विजय शर्मा डिप्टी सीएम होने के साथ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री भी हैं। आज विधानसभा में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने धार्मिक धर्मांतरण का मुद्दा उठाया था। चंद्राकर ने कहा कि 'चंगाई सभा' (उपचार बैठक) के बहाने निर्दोष,असहाय,गरीब लोगों को प्रलोभन के माध्यम से धर्मांतरित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य,शिक्षा और सामाजिक कार्य क्षेत्रों में काम करने के उद्देश्य से बने एनजीओ…
Author: News Desk
बिलासपुर फेसबुक पर हुई दोस्ती से शुरू हुआ प्रेम संबंध शादी तक नहीं पहुंच सका। शादी का झांसा देकर युवक द्वारा यौन शोषण करने के आरोपों के तहत निचली अदालत ने उसे संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ पीड़िता ने हाई कोर्ट में अपील दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया। हाई कोर्ट ने कहा कि युवती बालिग थी और उसने अपनी सहमति से संबंध बनाए थे। इसलिए आरोपित पर दुष्कर्म का आरोप साबित नहीं होता। पीड़िता ने उसकी पहचान आरोपित से 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच…
फाग यात्रा में अनोखे अंदाज में इंदौरवासियों को दी पर्व की शुभकामनाएं इंदौर। इंदौर में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बजरबट्टू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी हमेशा की तरह अलग वेशभूषा में शामिल हुए। मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने इस बार हाल ही संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ की संस्कृति एवं एकता को दर्शाते हुए श्री पितरेश्वर धाम के फलाहारी बाबा का रूप अपनाया। इसके बाद निकाली गई फाग यात्रा में विशेष रथ पर राधा कृष्ण रास नृत्य, रासलीला करते शामिल हुए। बजरबट्टू महोत्सव…
स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे युवा: पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। राजधानी आगमन के दौरान युवाओं…
स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे युवा: पहली बार देखा रेलवे स्टेशन, विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया। राजधानी आगमन के दौरान युवाओं…
ओंकारेश्वर लोक का किया जायेगा विकास मुख्यमंत्री अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर किया जलाभिषेक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा की पूजा और आरती इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को ओंकारेश्वर में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की तृतीय चरण माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने ओंकारेश्वर स्थित गौमुख घाट पर माँ नर्मदा का मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। यह यात्रा माँ नर्मदा, धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति, पर्यावरण…
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में समन्वय के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों को सौंपी जवाबदारी इंदौर। इंदौर में आज रंगपंचमी पर 19 मार्च को रंगारंग गेर निकलेंगी। इंदौर रंगों से सराबोर होगा। इस परम्परागत रंगों के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। रंगपंचमी त्यौहार के दौरान गेर/फाग यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में समन्वय के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने पूरे गेर मार्ग को नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता…
नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1131.31 अंकों (1.53%) की बढ़त के साथ 75,301.26 अंकों पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 325.55 अंकों (1.45%) की बढ़त लेकर 22,834.30 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, दिन के कारोबार में यह 1215.81 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 75,385.76 अंक पर पहुंच गया था। गौरतलब है कि दो दिन में सेंसेक्स 1,472.35 अंक या 1.99 प्रतिशत बढ़ गया है। इसके साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो दिन में 8,67,540.05 करोड़ रुपये बढ़कर 3,99,85,972.98 करोड़ रुपये हो…