Author: News Desk

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एनसीईआरटी परख नई दिल्ली के निर्देशानुसार पाँच दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड और प्रश्न पत्र टेम्पलेट के मानकीकरण पर शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण आगामी शिक्षा सत्र में राज्य के सभी हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों व शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार करेगा। कार्यशाला के प्रथम दो दिवस 03 और 04 फरवरी 2025 को होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। वहीं 5 से…

Read More

भोपाल : फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदेमातरम गायन मे पशुपालन एवं डेयरी विभाग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन सिहं पटेल, मुख्य सचिव, अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

भोपाल : राज्य आनंद संस्थान और राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के बीच मैनिट परिसर में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैडिंग (समझौता ज्ञापन) किया गया। एमओयू के तहत दोनों पक्ष तीन वर्षों तक एक-दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य कर विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन करेंगे। एमओयू का उद्देश्य 1. एक दूसरे के सहयोगी के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के प्रस्तावों के अनुरूप वि‌द्यार्थियों में मानवीय मूल्य संवर्धन के लिये अध्ययन/कार्यक्रमों का क्रियान्वयन। 2. दोनों पक्षों के प्राध्यापक/कर्मचारियों/विद्यार्थियों का क्षमतावर्धन कर उनके…

Read More

इंदौर: प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी क्रम में छप्पन दुकान सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर झोला एटीएम लगाए गए। अब प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर परिसर में भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है, जहां मात्र 10 रुपए का सिक्का डालने पर कपड़े का थैला प्राप्त होगा। नगर निगम, जन लघु बैंक संस्था सारथी और श्री साईं इंटरप्राइजेज के संयुक्त प्रयास से यह पहल की गई है। इस अवसर पर प्लास्टिक नहीं विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस…

Read More

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने संसद भवन नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ऐतिहासिक, सर्व समावेशी एवं लोक कल्याणकारी बजट के लिये आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री मोदी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के विकास के विभिन्न विषयों में मार्गदर्शन प्राप्त किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक होता है। जनहित के कार्यों में समर्पण के भाव और नव ऊर्जा का संचार करता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

इंदौर: इंदौर में नाबालिग से दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम करता था। युवक तिलक नगर इलाके में 17 साल की लड़की के साथ गलत काम करने लगा। पहले उसने दोस्ती की और फिर उसे बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता रहा। नाबालिग ने मना किया तो उसने उसे धमकाया। एक बार उसने गलत काम करते हुए चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में वह वीडियो के नाम पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद लड़की ने सारी…

Read More

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में संजीवनी 108 इमरजेंसी सेवा के गाड़ियों की बदहाल स्थिति की खबरों को संज्ञान लेकर जनहित याचिक के रूप में उच्च न्यायालय ने सुनवाई की है. चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की. इस दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने संजीवनी 108 के वाहनों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई. मामले में विभागीय सचिव से जवाब मांगा गया है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूरे राज्य में 108 वाहनों की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. सुनवाई…

Read More

भोपाल : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के नये आयाम छू रहा है। इसमें महिलाओं का योगदान अहम है। आत्मनिर्भर भारत बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये महिला सशक्तिकरण, अनुसंधान और उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वे न केवल समाज को सशक्त बनाती हैं बल्कि देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। मंत्री भूरिया भोपाल में आयोजित अनुनय, एजुकेशन एण्ड वेलफेर सोसायटी की 14वीं वर्षगांठ पर ऊर्जस्विता सम्मान-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक आर्किटेक्ट के घर से लाखों रुपए की चोरी हो गई। घर में काम करने वाली नौकरानी ने चोरी की थी। उसने चोरी की गई घड़ी की फोटो अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दी। इससे पुलिस को उसके बारे में पता चल गया। पुलिस ने नौकरानी, ​​उसकी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का 14 लाख रुपए का माल भी बरामद कर लिया गया। यह घटना 29 जनवरी को हुई थी और तिलक नगर पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। आर्किटेक्ट के घर हुई चोरी इंदौर के तिलक नगर में…

Read More

भानुप्रतापपुर/कांकेर भारत में इलेक्ट्रिक रेल सेवा की आज 3 फ़रवरी को 100वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ रेल खंड पर आज इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन चलाई गई. इसके साथ ही पूरा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन इलेक्ट्रिफाई हो गया है. रायपुर डिवीजन के ADRM बजरंग अग्रवाल ने भानुप्रतापपुर में हरी झंडी दिखाकर विद्युत ट्रेन को अंतागढ़ के लिए रवाना किया. इस दौरान लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में ADRM बजरंग अग्रवाल ने बताया कि आज भारतीय रेल की विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं. इस अवसर पर दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे विभिन्न आयोजन कर…

Read More