भोपाल : वन विभाग द्वारा मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के समन्वय से “मैं भी बाघ’’ और “हम हैं बदलाव’’ थीम पर प्रशिक्षण-सह-जागरूकता शिविर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में आयोजित किया गया। शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसरोद के 120 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। शिविर में सम्मिलित हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा को अनुभूति बुक, अनुभूति बैग, कैप, ब्रोशर दिये गये। छात्र-छात्राओं को जलीय पक्षी, स्थलीय पक्षी, तितली प्रजाति, गिद्ध कुंजी के ब्रोशर भी दिये गये। मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्य-जीव दर्शन, प्रकृति पथ-भ्रमण स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों की जानकारी दी…
Author: News Desk
बालोद छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसको लेकर सियासी हलचल और भी तेज हो रही है. बीजेपी के आपत्ति पर धमतरी के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया. इसके बाद अब बालोद से भाजपा पार्षद प्रत्याशी पर कांग्रेस ने ऑब्जेक्शन उठाया है. कांग्रेस ने भाजपा के वार्ड 18 के पार्षद प्रत्याशी गिरजेश गुप्ता का नामांकन रद्द करने की मांग की है. कांग्रेस ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को एक आवेदन सौंपते हुए कहा कि गुप्ता बालोद नगर पालिका के रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं और ठेकेदार होने के कारण उनका नामांकन…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के चौथे दिन क्योटो में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत को समझने और मध्यप्रदेश के साथ संभावित सहयोग के नए अवसरों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से प्रसिद्ध निजो-जो कैसल, शेंजुशेंगेन्डो और टोजी टेम्पल का भ्रमण कर दर्शन किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्योटो स्थित निजो-जो कैसल का अवलोकन किया, जो जापान की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का प्रतीक है। उन्होंने इस दौरान जापान की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उसके प्रबंधन से जुड़े पहलुओं को भी जाना। इसके साथ ही, उन्होंने शेंजुशेंगेन्डो मंदिर में दर्शन किए,…
गरियाबंद छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकास और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त है. गरियाबंद जिले में आज जिला आबकारी टीम और रायपुर संभागीय उड़न दस्ता टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि पैरी नदी किनारे बरेठिन कोना के जंगल में अवैध शराब बनाई जा रही हैं. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जंगल से इसे जब्त किया. आबकारी विभाग के मुताबिक इसकी कुल कीमत 2 लाख 92 हजार रुपए आंकी गई है. विभाग ने कच्ची महुआ शराब को जप्त कर नष्ट किया.…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में नक्सलियों के द्वारा किए जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके अदम्य साहस को नमन किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने क्या कहा? "हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से।" "जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग…
रायपुर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त होने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने सरकार पर दोहरी नीति के तहत काम करने का आरोप लगाते हुए निरस्त किए गए नामांकनों के मामले में हाई कोर्ट जाने की बात कही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धमतरी में मुख्यमंत्री के करीबी को लाभ पहुँचाने के लिए बीजेपी ने कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट का नामांकन रद्द कराया है. यह षड्यंत्रपूर्वक किया गया है, जो पूरे प्रदेश में उजागर हो चुका है. उन्होंने आरोप…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा के चौथे दिन क्योटो स्थित विश्व प्रसिद्ध किंकाकूजी (स्वर्ण मंदिर) का भ्रमण किया। पारंपरिक जापानी स्थापत्य और बौद्ध संस्कृति का प्रतीक यह मंदिर अपनी सोने की परतों से ढंकी भव्य संरचना और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और जापानी संस्कृति में इसकी ऐतिहासिक महत्ता को करीब से समझा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर के सामने स्थित क्योकाची तालाब के किनारे कुछ समय बिताया, जहां मंदिर की झलक पानी में प्रतिबिंबित होकर एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। उन्होंने कहा कि "ऐसी…
रायगढ़, 31 जनवरी 2025 रायगढ़ नगर निगम के महापौर और पार्षद पद के लिए आज कई अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया है, वे इस प्रकार हैं: महापौर के लिए नाम वापस लेने वाले: कांति चौहान – वार्ड क्रमांक 1 मुरारी भट्ट – वार्ड क्रमांक 2 पार्षद के लिए नाम वापस लेने वाले: सुनीता यादव – वार्ड क्रमांक 1 संगीता यादव – वार्ड क्रमांक 2 ज्योति तिग्गा और ईश कृपा तिर्की – वार्ड क्रमांक 3 सुरेन्द कुमार बघेल – वार्ड क्रमांक 4 अजीज अहमद और नजीर अहमद – वार्ड क्रमांक 7 कृष्णा यादव…
भोपाल। संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जो बजट पेश किया जाएगा, उसमें मप्र को कई सौगातें मिलने की उम्मीद है। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय बजट में जो प्रावधान किए जा रहे हैं उससे मप्र में विकास का गति मिलेगी। जानकारी के अनुसार केंद्रीय बजट में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान हो सकता है। ऐसा हुआ तो मप्र के 80 लाख किसानों को दूसरे राज्यों के किसानों की तुलना में ज्यादा…
रायपुर सीजीएमएससी घोटाले की परत खुलती जा रही है। जांच में पाया गया है कि ब्लड सैंपल कलेक्शन करने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली ईडीटीए ट्यूब की खरीदी में भी बड़ा गोलमाल किया गया था। आठ रुपये में मिलने वाली ट्यूब को 276 फीसदी अधिक कीमत पर खरीदा गया था। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने एफआईआर में रिएजेंट घोटाले से अलग इस खरीदी पर भी प्रकरण दर्ज किया है। सीजीएमएससी ने मोक्षित कार्पोरेशन से एथिलीन डायमाइन टेट्राएसेटिक एसिड (ईडीटीए ट्यूब) से 2,352 रुपये प्रति नग की कीमत से खरीदा था। वहीं, दूसरे राज्य के दवा निगम द्वारा…