पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां निर्माणाधीन छत के स्लैब के नीचे कई मजदूर दब गए. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि बड़ी संख्या में मजदूर घायल हुए हैं. दरअसल, जेके सीमेंट फैक्ट्री पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पगरा में स्थित है. गुरुवार सुबह जेके सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर रोजाना की तरह काम कर रहे थे। अचानक प्लांट के निर्माणाधीन हिस्से का स्लैब गिर गया, जिससे इस हादसे में कई मजदूर स्लैब के नीचे दब…
Author: News Desk
उद्योग जगत का मानना है कि सरकार ने अब तक जो सुधार किए हैं, उनका सकारात्मक असर अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर को आगे बढ़ाने में दिखेगा। राजकोषीय नीतियों को इन प्राथमिकताओं के साथ जोड़कर आगामी बजट आर्थिकी में समानता और दक्षता सुनिश्चित करते हुए वृद्धि के लिए उत्प्रेरक का कार्य कर सकता है। यह सर्वे विभिन्न उद्योगों के 155 से अधिक लोगों से बातचीत पर आधारित है। संयुक्त राष्ट्र ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए वृद्धि अनुमान को 6.6 फीसदी पर बरकरार रखा है। रुपये की गिरावट और घटते विदेशी निवेश को देखते हुए नीति में संशोधन की…
नारायणपुर. पुलिस को सर्च अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. कोडिलयार जंगल में IED विस्फोट और फायरिंग की घटना में शामिल रहे तीन नक्सलियों को जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. ये सभी नक्सली संगठन में सक्रिय सहयोगी के रूप में कार्यरत थे. यह मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है. गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ थाना कोहकामेटा में 191(2), 191(3), 190, 61(2), 111(2)(ख), 103 बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. ज्ञात हो कि थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत 17 अक्टूबर 2024 को डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी, बीएसएफ की संयुक्त टीम…
इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। एक ट्रक ने उनकी फॉर्च्यूनर कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में सिर्फ कार को नुकसान पहुंचा है, कोई घायल नहीं हुआ। यह हादसा इंदौर से भोपाल आते समय हुआ। जानकारी के मुताबिक, इंदौर से भोपाल आते समय जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की फॉर्च्यूनर फंदा टोल टैक्स के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के…
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के महापौर पद के लिए कुल 109 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है. वहीं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 816 और नगरीय निकायों के पार्षद पद के लिए कुल 10,776 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किया है. नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत राज्य के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होना है. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी को निर्वाचन की तारीखों की घोषणा की गई थी. 22…
हरियाणा की नूंह पुलिस ने सुन्नति मर्डर केस का खुलासा कर दिया है. नूंह थाना बिछोर के तहत हाजीपुर गोहता गांव में मंगलवार की रात को सुन्नति नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूरे मामले का पुलिस की सीआईए टीम ने कुछ घंटों में ही पर्दाफाश कर दिया है. हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक महिला का पति इनायत ही है, जिसने पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी इनायत से सीआईए पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक अवैध देसी कट्टा, खोखा और एक मोबाइल बरामद किया है. वहीं…
जशपुर। जशपुर पुलिस मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए एक शॉर्ट फिल्म ‘कजरी: द बैटल फॉर फ्रीडम’ लेकर आ रही है। यह फिल्म एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, अभिनीत और निर्देशित है। फिल्म में छालीवुड कलाकार आरवी सिन्हा, शरद श्रीवास्तव, उत्कर्ष श्रीवास्तव और जशपुर की मशहूर कलाकार आकांक्षा टोप्पो, केसर हुसैन जैसे स्थानीय मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पुलिस साइबर सेल की मदद से दिल्ली में एक मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करती है और पीड़िता को बचाकर उसके परिवार से मिलाती है। यह फिल्म 8 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय…
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति बनने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय की ओर से झटका लगा है। व्हाइट हाउस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्थायी तौर पर संघीय अनुदानों और कर्ज पर रोक लगाने का आदेश दिया है। दरअसल, ट्रंप प्रशासन यह तय करना चाहता था कि सरकारी धन का इस्तेमाल उनके कार्यकारी आदेशों के मुताबिक हो, जो प्रगतिशील नीतियों को खत्म करने के लिए थे। सरकारी खर्चों की समीक्षा करना चाहती ट्रंप प्रशासन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने मंगलवार से संघीय अनुदानों और ऋणों को अस्थायी रूप…
रायपुर। दौलत का नशा जब सिर पर चढ़ जाता है तो कुछ लोग हुड़दंग करने और दूसरों के लिए समस्या पैदा करने से भी बाज नहीं आते। ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में रायपुरा चौक ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर गाड़ियां लगाकर रोड जाम कर दिया और जमकर हुड़दंग मचाया। इस दौरान उन्होंने केक काटने के साथ-साथ जमकर आतिशबाजी भी की, जिसके चलते सड़क के दोनों ओर करीब आधे घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। राजधानी की सड़क पर जन्मदिन मनाने के नाम पर हुड़दंग मचाने…
रांची: रांची में एक शिक्षक ने गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है. शिक्षक ने सारी मर्यादाएं पार करते हुए एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक ने छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोक लिया था. छात्रा ने शिक्षक की अश्लील हरकतों की जानकारी परिजनों को दी. नाबालिग छात्रा जिस शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ती थी. उसे मैथ पढ़ाने के बहाने एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर शिक्षक ने अकेले रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की. छेड़खानी की घटना को अंजाम देने लगा. नाबालिग छात्रा ने शिक्षक की अश्लील हरकते…