-झूठ फैलाने, समाज को बांटने और सनातन को अपमानित करने के साथ शुरू हुई कांग्रेस की रैली -महात्मा गांधी, संविधान और बाबा साहब के नाम पर देश को बांटने का एजेंडा चला रही कांग्रेस -देश विकास के रास्ते पर तेजी से चले, यह कांग्रेस और राहुल गांधी को मंजूर नहीं -नकली गांधियों ने असली गांधी के विचारों की हत्या की -प्रधानमंत्री श्री मोदी सुशासन और समता मूलक समाज के आधार पर देश को बढ़ा रहे हैं आगे -डॉ. मोहन यादव -कांग्रेस नेता राहुल गांधी केवल राजनीतिक पर्यटन के लिए महू आए थे -इंदौर में बाबा साहब का सम्मान करने वाले…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन में अनियमितताओं के मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने रायपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में सरकारी सप्लायर मोक्षित कॉरपोरेशन के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई सीजीएमएसी अफसरों और मेडिकल सप्लायरों के ठिकानों पर चल रही है. जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम मोक्षित कॉरपोरेशन के पुलगांव चौक दुर्ग स्थित दफ्तरों और सप्लायर के दुर्ग कोर्ट के पीछे खंडेलवाल कॉलोनी स्थित घर समेत सभी भाइयों के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है. सिद्धार्थ चोपड़ा और उसके तीन भाइयों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। भ्रष्टाचार का पर्दाफाश आपको बता दें कि स्वास्थ्य…
रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सभी नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रायगढ़ से जीवर्धन चौहान को महापौर पद का टिकट देकर पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। जीवर्धन चौहान का नाम न तो उम्मीदवारों की दौड़ में था और न ही उनके नाम की कोई चर्चा हो रही थी। राजनांदगांव सीट से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को टिकट देकर भाजपा ने चौंका दिया है। मधुसूदन महापौर भी रह चुके हैं। भाजपा की सूची में ज्यादातर युवा और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता…
नई दिल्ली। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, बैठक में मध्यप्रदेश से पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य एवं इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सम्मिलित हुए. दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में देश के सभी राज्यो की बनी टोली के संयोजक एवं सह संयोजक सम्मिलित हुए, बैठक में मुख्य विषय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के द्वारा रखा गया। ज्ञात हो कि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति श्री रोहित आर्य इस टोली के संयोजक एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को वन नेशन वन इलेक्शन के लिए मप्र टोली…
इंदौर (महू): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या गंगा में स्नान करने से गरीबी खत्म हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं में कैमरों के लिए डुबकी लगाने की होड़ लगी हुई है। महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते हैं जब तक कैमरे पर अच्छा लगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं और…
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'छावा' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है. 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे देखने के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. ट्रेलर में संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और उनकी पत्नी येसूबाई (रश्मिका मंदाना) को डांस करते दिखाया गया जिसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर दूसरे मंत्री ने विरोध जताया था. ऐसे में अब 'छावा' के डायरेक्टर MNS चीफ राज ठाकरे से मिले हैं. 'छावा' डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने MNS चीफ राज ठाकरे से मिलकर उन्हें ये तसल्ली दी है कि फिल्म से आपत्तिजनक…
दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में ACB और EOW की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार सुबह तीन गाड़ियों में एसीबी के 10 से अधिक अधिकारी दुर्ग के शांतिलाल चोपड़ा के घर और ऑफिस मोक्षित कॉरपोरेशन में छापेमारी करने पहुंचे हैं. राजधानी रायपुर के ठिकानों और दुर्ग में एसीबी ने एक साथ छापेमारी की है. मोक्षित कार्पोरेशन में छापे मारी : जानकारी के मुताबिक, एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम सुबह सुबह गंजपारा स्थित मोक्षित कार्पोरेशन और शांतिलाल व शशांक चोपड़ा के घर एक साथ पहुंची. तीन गाड़ियों में एक दर्जन से अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं और पूरे घर…
रायपुर जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने रायगढ़ प्लांट में तकनीक-आधारित स्टील निर्माण को बढ़ावा देने के लिए “जेएसपी टेक-कैटलिस्ट 2025” का भव्य आयोजन किया है। सोमवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय सम्मेलन और प्रदर्शनी स्टील निर्माण के भविष्य को आकार देने में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अग्रणी कंपनियां भाग ले रही हैं, जिसमें दुनिया भर से 175 प्रतिनिधि और 60 से अधिक विशेषज्ञों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। आयोजन में मैकिंजी, सैप, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, प्राइमेटल्स टेक्नोलॉजीज, मेटसो, रॉकवेल और एसएमएस ग्रुप सहित दुनियाभर की नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।…
अक्षय कुमार और वीर पहारिया की एरियल एक्शन ड्रामा स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अपने पहले वीकएंड में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 24 जनवरी को रिलीज होने के तीन दिनों के भीतर फिल्म ने 61.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है, जो दर्शकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता की ओर इशारा कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भी छाई 'स्काई फोर्स' दो दिन की दमदार कमाई के बाद रविवार को तीसरे दिन भी फिल्म ने मजबूती के साथ कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 31.60 करोड़ रुपये…
ऑटो एक्सपो समाप्त हो चुका है. इसका हैंगओवर लोगों के अंदर से अभी तक नहीं गया है. सोशल मीडिया पर लोग अभी तक इसके रील्स शेयर कर रहे है. ऐसे में आइए क्रॉस नामक एक कंपनी की एक लाजवाब साइकिल पर एक नजर डालते है. यह साइकिल शानदार गेयर्स से लैस है. इसे चलाना काफी कंफर्टेबल है. क्रॉस ने एक कांसेप्ट बाइक साइकिल लॉन्च किया है. यह साइज में बिल्कुल छोटी सी है. अगर आप इसको देखेंगे तो आप इसको कह सकते हैं कि यह बाबा आदम के जमाने की साइकिल है. इतनी है कीमत: जब साइकिल के सबसे शुरुआती…