भोपाल: भोपाल रेल मंडल द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों हेतु आज दिनांक 27.01.2025 को शाम 4 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से कुंभ मेला स्पेशल ट्रैन (अनारक्षित) चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन भोपाल, विदिशा, गंजबासोदा, बीना, सागर, कटनी, सतना, मानिकपुर होते हुए प्रयागराज पंहुचेगी| इसमें सामान्य श्रेणी के कुल 18 कोच रहेंगे| महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालु इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठायें| इस ट्रेन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी|
Author: News Desk
मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन का कार्यकाल पूरा होने वाला है। सरकार ने उनकी जगह नए चेयरपर्सन के लिए आवेदन मंगाया है। मौजूदा चेयरपर्सन तीन साल का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म हो रहा है। 2 मार्च, 2022 को पदभार संभाला था। वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग ने एक सार्वजनिक विज्ञापन में 17 फरवरी तक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय ने कहा, "नियुक्ति कार्यभार संभालने की तारीख से अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए या नियुक्त व्यक्ति की उम्र 65 साल होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की जाएगी।" कितना होगा वेतन…
रायपुर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को छत्तीसगढ़ में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे जबकी पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने हैं. चुनाव अगले महीने में होंगे. पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को राजनांदगांव से तो मीनल चौबे को रायपुर से महापौर पद के लिए टिकट मिला है. अलका बाघमार को दुर्ग से, पूजा विधानी को बिलासपुर से, संजय पांडे को जगदलपुर से और मंजूषा भगत को अंबिकापुर से मैदान में उतारा गया है. जगदीश रामू रोहरा को धमतरी में महापौर पद के लिए, राम नरेश राय…
टेस्ला के मालिक ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि मोबाइल टावर के बिना फोन सर्विस मिलेगी। इसकी बीटा टेस्टिंग आज से शुरू हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर उन्होंने जानकारी शेयर करते हुए कहा कि 27 जनवरी यानी आज से स्टारलिंककी डायरेक्ट टू सेल सैटेलाइट सर्विस की बीटा टेस्टिंग शुरू हो सकती है। मोबाइल का नेटवर्क सीधे सेटेलाइट से होगा कनेक्ट आईबीसी ग्रुप के फाउंडर Mario Nawfal के पोस्ट को रि शेयर करके कंफर्म किया। इसमें स्टारलिंक की डायरेक्ट टू सेल सैटेलाइट जैसी सर्विस का जिक्र है। डायरेक्ट टू सेल…
प्रयागराज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी यानी कि आज महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं. यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. बता दें कि वह अपने परिवार के साथ संगत तट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान उनके साथ यहां मंत्रीमंडल के मंत्री भी मौजूद रहे. गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी, स्वामी रामदेव और अन्य साधु-संत भी मौजूद रहे।
भारतीय बैंकों का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग असेट (जीएनपीए) मार्च, 2025 तक 0.4 प्रतिशत घटकर 2.4 प्रतिशत हो सकता है। इसके बाद अगले वित्त वर्ष में इसमें 0.2 प्रतिशत की और गिरावट आएगी। रेटिंग एजेंसी फिच की रिपोर्ट के अनुसार, 'यह बात ठीक है कि असुरक्षित खुदरा ऋणों में जोखिम बढ़ रहा है, लेकिन मजबूत विकास, तेज वसूली और कर्ज को बट्टे खाते में डालने से NPA में होने वाली वृद्धि की भरपाई होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्तमान में 50 हजार रुपये तक दिए जाने वाले पर्सनल लोन में जोखिम बढ़ रहा है। इस तरह के…
प्रयागराज: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव भी उनके साथ रहे। उन्होंने भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। महाकुंभ में स्नान से पहले अमित शाह ने 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ''महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है। आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।'' बता दें,…
उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद समेत देश भर में प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टीट्यूट FIITJEE के कई सेंटर्स अचानक बंद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शिक्षकों को महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते संस्थान के कई शाखाओं पर ताले लग गए. FIITJEE के मालिक समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज छात्रों के माता-पिता की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल, CFO राजीव बब्बर, COO मनीष आनंद और ग्रेटर नोएडा शाखा के प्रमुख रमेश बतलेश समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने सभी…
रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सोशल मीडिया पर भिड़ गए। दरअसल, नक्सलवाद को लेकर पहला पोस्ट रमन सिंह ने किया। उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि नक्सलियों की मदद करना और वोट के लिए उनका इस्तेमाल करना कांग्रेस की हमेशा से नीति रही है। बघेल का तंज…आपका ये हाल BJP ने ही किया रमन सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आज जब डबल इंजन की सरकार में नक्सलवाद खात्मे की ओर जा रहा है, तब कांग्रेस के पेट में दर्द उठ रहा…
उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो गया है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया. UCC के लिए विकसित ऑनलाइन पोर्टल की मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. इसी के साथ राज्य में बहुत कुछ बदल जाएगा. समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही उत्तराखंड स्वतंत्रता के बाद ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है. इससे पहले गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था. 1- हलाला जैसी प्रथा…