रायपुर/धरसीवां. तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग जारी है. आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. आग बुझाने का काम जारी है. जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल…
Author: News Desk
रायपुर। गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ के 11 समेत 942 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया जाएगा। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से जवानों को यह अवार्ड मिलेगा। वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया। सीआरपीएफ के 19 और उत्तर प्रदेश पुलिस के17 जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। 942 जवानों में पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं में सेवा देने वाले जवान हैं। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति…
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में 12वीं के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली. उसकी मौत ने स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि उसने अपनी खुदकुशी के पीछे एक टीचर को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. स्कूल में छात्र की आत्महत्या: शिक्षक पर गंभीर आरोप छात्र ने अपने फोन में खुदकुशी से पहले एक वीडियो शूट किया था जिसमें वह अपने टीचर पर आरोप लगा रहा है कि वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे और शराब पीने का दबाव बना रहे थे. इस वीडियो में छात्र ने सरकार और पुलिस से…
डोनाल्ड ट्रंप के नए कार्यकारी आदेश ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है, खासकर मुस्लिम देशों में। ट्रंप ने अमेरिका में विदेशी नागरिकों, विशेषकर मुस्लिम देशों से आने वाले व्यक्तियों पर कड़ी स्क्रीनिंग का आदेश दिया है। उनका यह कदम अमेरिका और ब्रिटेन में रह रहे मुसलमानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। उनके फैसले से इस्लामोफोबिया बढ़ने का डर जताया जा रहा है। अरब देशों में भी इस आदेश को लेकर घबराहट है, क्योंकि ट्रंप का यह नया फरमान कई मुस्लिम मेजॉरिटी देशों को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। मुस्लिम देशों के लिए कड़ी…
इंदौर: मध्य प्रदेश में रंगपंचमी पर होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अब 21 मार्च को होंगी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर 19 मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित कर दी हैं। लोक सांस्कृतिक पर्व रंगपंचमी के अवसर पर भोपाल सहित मालवा-निमाड़ के इंदौर और उज्जैन संभाग में उत्सव का माहौल है। अशोकनगर में विशाल करीला मेला आयोजित किया जाता है। नया परीक्षा कार्यक्रम जारी मंडल के संशोधित आदेश के अनुसार 19 मार्च को कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय और 12वीं की एनएसक्यूएफ और शारीरिक शिक्षा की…
इंदौर: 1974 में डॉ. राजा रमन्ना भारत के परमाणु कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। पोखरण-1 के लिए करीब 200 लोगों की टीम काम कर रही थी, जिसका मैं भी हिस्सा था। इस परीक्षण के लिए हम एक टेंट में बैठे थे। किसी को नहीं पता था कि अगले पल क्या होने वाला है। जैसे ही बटन दबाया गया, एक बड़ा विस्फोट हुआ (पोखरण परमाणु परीक्षण)। ऐसा लगा जैसे धरती कुछ सेकंड के लिए ऊपर उठी और फिर वापस आ गई। यह बात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व सचिव और डॉ. राजा रमन्ना के शिष्य पद्म भूषण डॉ. वीएस…
दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के एक्टिंग करियर की शुरुआत हो चुकी है. ओटीटी पर खुशी ने 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था. वहीं अब वे जुनैद खान के साथ ‘लवयापा’ से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं. इन सबके बीच खुशी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. रूमर्स हैं कि वे 'जिगरा' एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही है. अब खुशी ने अपनी लव लाइफ के बारे में एक चौंकाने खुलासा किया है. बता दें कि जहां एक तरफ खुशी कपूर और वेदांग रैना के डेटिंग रूमर्स फैले हुए हैं…
भोपाल। दशकों बाद भी मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच जारी सरदार सरोवर बांध के मुआवजे का मामला सुलझ नहीं पा रहा है। इसके लेकर अब तक दर्जनों बार दोनों ही राज्यों के अफसरों के बीच बैठकें हो चुकी हैं। अब इस मामले को प्रदेश की मोहन सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि पहले कई-कई माह बाद होने वाली बैठकों का दौर अब लगभग हर माह चल रहा है। सरकार इस मसले का जल्द से जल्द निदान चाहती है। यही वजह है कि बीते दस माह में अब तक दोनों राज्यों के अफसरों के बीच सात…
रायपुर। घोटिया चौकी क्षेत्र के सुधापाल खासपास में रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक 19 जनवरी की देर रात अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने दो दिनों तक उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी नही पता चला। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई। छह दिन के बाद गुमशुदा युवक के घर से 200 मीटर दूर कुएं में युवक का शव बरामद हुआ है। मामले की जानकारी लगने के बाद घोटिया पुलिस के साथ ही लोहंडीगुड़ा पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही…
अटलांटा के रैपर डीजे अनक का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। एंथनी लियोनार्ड प्लैट के नाम से जन्मे हिप-हॉप आइकन ने 2006 के यादगार हिट 'वॉक इट आउट' और '2 स्टेप' में काम किया था। शुक्रवार को कई पारिवारिक सदस्यों और सहयोगियों ने इस खबर की पुष्टि की। पत्नी का भावुक नोट रैपर की पत्नी शेरकिता लॉन्ग-प्लैट ने फेसबुक पर अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'हमारा जीवन अब पहले जैसा कभी नहीं होगा। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगी एंथनी।' उनकी मौत का कारण अभी तक पता…