अहमदाबाद । गुजरात के पाटन जिले से जीएसटी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद में मिस्त्री का काम करने वाले सुनील सथवारा को बेंगलुरु जीएसटी विभाग से 1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला। महज 16-17 हजार रुपये की मासिक आय से परिवार चलाने वाले सुनील के लिए यह नोटिस किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। जांच में यह खुलासा हुआ कि सुनील के नाम पर 11 कंपनियां संचालित हो रही हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में पंजीकृत हैं। यह भी पाया गया…
Author: News Desk
भोपाल । मध्यप्रदेश में मोहन सरकार लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से लिंक करने पर विचार कर रही है, ताकि साठ साल की उम्र के बाद भी उसका लाभ महिलाओं को मिलता रहे।दरअसल लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत साठ साल की उम्र तक की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, लेकिन इसे अटल पेंशन योजना से लिंक कर दिए जाने से साठ साल की उम्र के बाद भी महिलाओं को पैसा मिलता रहेगा। सिवनी में इस तरह का प्रयोग कलेक्टर संस्कृति जैन ने शुरू कर महिलाओं के फार्म भरवाना चालू कर दिए हैं। अटल पेंशन स्कीम के…
नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच ज्यादा अंतर नहीं है और वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ओखला निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी शिफा-उर-रहमान के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मोदी और केजरीवाल भाई जैसे हैं, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों आरएसएस की विचारधारा से निकले हैं, एक संघ की शाखा से और दूसरा इसकी संस्थाओं से। ओवैसी ने शाहीन बाग में पैदल मार्च भी किया और जनता से पांच फरवरी को होने…
बिलासपुर । हाईकर्ट ने एनआरडीए यानी नवा रायपुर विकास प्राधिकरण सीईओ को फटकार लगाया है। हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर किया है कि महत्वपूर्ण मसले पर सुनवाई के लिए जूनियर अधिकारी को भेजा गया। यह जानते हुए भी भूखण्ड किसी उद्योग को पहले से ही आवंटित है। मामला कोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके भूखण्ड किसी दूसरे को आवंटित किया जाना गंभीर है। हाईकोर्ट ने आईएएस सौरभ कुमार को फटकार लगाते हुए जमीन 12 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण को भूखण्ड वितरण मामले में सीईओ आईएएस सौरभ कुमार…
भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार के आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास ने प्रयागराज महाकुंभ में एकात्म धाम शिविर लगाया है। यह शिविर एक महीने के लिए 12 फरवरी तक चलेगा। करीब 3 एकड़ जमीन पर आयोजित शिविर में ओंकारेश्वर में निर्माणाधीन अद्वैत लोक की प्रदर्शनी लगाई है। इसका उद्देश्य अद्वैत वेदांत दर्शन के लोक व्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना है। इस शिविर में प्रतिदिन अद्वैत वेदांत पर केंद्रित संवाद, श्रवण, मनन, निधिध्यासन द्वारा ध्यान, शास्त्रार्थ सभा, संत समागम, शंकर संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वैदिक अनुष्ठान एवं भाष्य पारायण, अद्वैतामृतम, विमर्श सभा, पुस्तक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र हैं। यह शिविर…
मुंबई । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय यात्रा पर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पहुंचे, जहां वे संगठन की ‘शाखाओं’ का दौरा करने और इसके पदाधिकारियों से मुलाकात करने वाले है। एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आरएसएस की भिवंडी इकाई के सचिव विजय वल्लाल ने बताया कि भागवत भिवंडी में रहने वाले है। जहां वे संगठन की शाखाओं का दौरा करने और कोंकण क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने वाले है। उन्होंने बताया कि आरएसएस प्रमुख 26 जनवरी को एक कॉलेज में राष्ट्र ध्वज फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा…
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। साय सरकार का यह दूसरा है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रामेन डेका के भाषण से होगी। उसी दिन सरकार राज्यपाल के ज्ञापन पर कृतज्ञता जताने का प्रस्ताव लेकर आएगी। अगले दिनों से उस पर चर्चा होनी है। इस सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि, इस दौरान छत्तीसगढ़ को कई सौगातें मिल सकती हैं। इसमें मोदी की…
नई दिल्ली । पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने कहा कि खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने कंपनी को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने को लेकर एक विशेष बैच की पैक की गई लाल मिर्च पाउडर को वापस मंगाने का निर्देश दिया है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इस संबंध में 13 जनवरी को एक आदेश जारी किया था। कंपनी ने कहा, खाद्य सुरक्षा नियामक ने पतंजलि फूड्स को निर्देश दिया है कि वह पूरे बैच (बैच नंबर – एजेडी2400012) की पैक की गई लाल मिर्च पाउडर को वापस मंगाए, क्योंकि…
भोपाल । भारतीय किसान संघ 5 फरवरी को राजधानी भोपाल में वल्लभ भवन का घेराव करेगा। भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर भोपाल में धरना प्रदर्शन होगा। किसान संघ ने गेहूं का भाव 2700 रुपए क्विंटल और धान का भाव 3100 रुपए क्विंटल की मांग, किसानों पर दर्ज झूठे केस वापस लेने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऑनलाइन रिकॉर्ड, नक्शा सुधारने आदि मांग शामिल है। धरना प्रदर्शन के बाद वल्लभ भवन का घेराव किया जाएगा। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है तो बीजेपी ने भी पलटवार…
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी से दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकती हैं। कांग्रेस के अभियान प्रबंधन से जुड़े वरिष्ठ नेता ने उम्मीद जाहिर की कि प्रियंका गांधी वाड्रा 26 जनवरी की शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी पहली रैली को संबोधित कर सकती हैं। सभी कांग्रेस उम्मीदवारों ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) से अनुरोध किया है कि प्रियंका उनकी सीट पर प्रचार करें। हालांकि, प्रियंका गांधी वाड्रा केवल महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस ने चुनाव से पहले लोगों से पांच वादे किए…