पश्चिम बंगाल के बर्धमान शहर में एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में गुरुवार रात जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। अस्पताल में उस समय हंगामा मचा, जब कथित चिकित्सा सुविधा की कमी को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान लोगों के एक समूह ने चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया। कैसे शुरू हुआ विवाद? दरअसल, पूर्वी बर्धमान के शक्तिगढ़ में स्वेतिपल्ली के एक युवक को पैर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज से नाखुश मरीज के कुछ परिजन और दोस्तों ने कथित तौर पर अस्पताल…
Author: News Desk
भोपाल । दुनिया के विकसित देशों में शुमार जापान, भारत का मित्र देश है। जापान ने भारत के कई गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, एनसीआर में अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश किया है। अंतराष्ट्रीय स्तर की जापानी कंपनियां भारत में कारोबार कर रही हैं, लेकिन मप्र में जापान से अपेक्षाकृत निवेश नहीं मिला है। निकट भविष्य में जापानी कंपनियां मप्र में बड़ा निवेश कर सकती हैं। जिनमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक और रोबोट कंपनियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निवेश के सिलसिल में 27 जनवरी से जापान की यात्रा पर जा रहे हैं। वे वहां 4 दिन तक अलग-अलग शहरों में निवेशकों से चर्चा…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई से राहत देने में भेदभाव कर रही है। उद्योगपतियों से डीजल पर प्रति लीटर 17 प्रतिशत वैट वसूला जा रहा है। उद्योगपतियों को डीजल पर 6.50 रुपये प्रति लीटर की छूट दी जा रही है। कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा आम जनता, किसान, छोटे और मध्यम व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, बस मालिक, ट्रैक्टर मालिक, ऑटो और टेंपो मालिकों को 6.50 रुपये की छूट से वंचित रखा गया है। उनसे डीजल पर 24 प्रतिशत प्रति लीटर की दर से वैट वसूला जा रहा है। यह कैसा…
MP News: उज्जैन संभाग के सात जिलों से जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई नीमच में की गई. बता दें कि विनष्टीकरण की कार्रवाई गाइडलाइन के तहत संपन्न कराई जाती है. डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 480 प्रकरणों में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए थे. सरकार की तरफ से 10 से 25 जनवरी के बीच विनष्टीकरण की स्वीकृति मिल गई थी. आईपीएस अधिकारी की मौजूदगी में 778 क्विंटल डोडा चूरा, 1.79 क्विंटल अफीम, 8.6 क्विंटल गांजा, 2.28 किलोग्राम स्मैक, 7.75 किलोग्राम चरस, 1.778 किलोग्राम एमडी ड्रग्स को जमीन में दफनाया गया.…
प्रयागराज: मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ मेले में कदम रख दिया है। ममता अब गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर साध्वी का जीवन जिएंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 स्थित किन्नर अखाड़े की छावनी में पहुंचीं। यहां उनका राज्याभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के पहुंचने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। किन्नर अखाड़े की ओर से जारी सूचना के अनुसार मशहूर फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। संगम पर पिंडदान के बाद शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका…
मुंबई । अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र में 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की। अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) ने भारत में क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र में एडब्ल्यूएस एशिया-प्रशांत (मुंबई) क्षेत्र में क्लाउड बुनियादी ढांचे में 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर याने करीब 72 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना की घोषणा की है। यह निवेश एडब्ल्यूएस के 2030 तक भारत के लिए 12.7 अरब अमेरिकी डॉलर याने 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये के बड़े नियोजित निवेश का हिस्सा है, जिसकी…
भागलपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को बिहार दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है। पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार पहुंच रहे हैं। जानकारी अनुसार पीएम मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में किसानों के लिए अनेक योजनाओं की शुरुआत कर कई सौगातें देंगे। इस बीच वे केंद्र सरकार की अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ कर विकास को गति प्रदान करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 24 जनवरी को तैयारियों का जायजा लेने बिहार पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे…
इंदौर: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में इंदौर की मोनालिसा के चर्चे कम नहीं हो रहे हैं. हर दिन माला बेचने वाली मोनालिसा के सैकड़ों पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अपनी नेचुरल ब्यूटी और भूरी आंखों की वजह से वायरल हुईं मोनालिसा को लेकर हैरान करने वाले दावे किए जा रहे हैं. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि मोनालिसा करोड़पति हैं. इस दावे की सच्चाई वायरल लड़की ने सबको बताई है. जानिए मोनालिसा के करोड़पति होने की क्या है सच्चाई? 10 दिन में 10 करोड़! आपको बता दें कि एमपी की आर्थिक…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के प्रति अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियों को लेकर सचेत रहें और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए करें। उन्होंने कहा कि एक सफल लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है, कि हर युवा भारतीय नागरिक स्वयं को मतदाता के रूप मे पंजीकृत कराए और समय-समय पर होने वाले निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें। श्री डेका ने कहा कि आज का दिन मतदाताओं की जागरूकता के लिए समर्पित है।…
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई की पावन नगरी महेश्वर में नर्मदा के घाट पर माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ नर्मदा से प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिये कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ माँ नर्मदा को चुनरी अर्पित कर दुग्ध अभिषेक भी किया। नर्मदा पूजन में 20 स्थानीय पंडितों द्वारा नर्मदाष्टक का उच्चारण कर विधि-विधान से पूजन कराया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्रि-परिषद…