Author: News Desk

भोपाल । भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और सौगात दी है। मोहन कैबिनेट ने बावडिय़ां कलां अपोलो सेज अस्पताल से नर्मदापुरम रोड आशिमा मॉल तक 733 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही 310 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के आरओबी और एप्रोच रोड के लिए कैबिनेट ने 180 करोड़ रुपए की स्वीकृति अतिरिक्त बीओएस की सीमा अंतर्गत दी गई है। इस ब्रिज के बनने से होशंगाबाद रोड से आने वाले लोगों के लिए मिसरोद से सलैया, रोहित नगर,…

Read More

केरल के वायनाड में मननथावाडी गांव के प्रियदर्शिनी एस्टेट में शुक्रवार की सुबह को बाघ के हमले में एक 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर इलाके में स्थानीय लोगों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना राज्य विधानसभा में केरल वन मंत्री एके ससींद्रन के बयान के बाद घटी, जिसमें उन्होंने राज्य में मानव-पशु संघर्ष कम होने का दावा किया था। उन्होंने बताया था कि राज्य सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। प्रियदर्शिनी एस्टेट में बाघ के हमले वाली घटना के बाद वन मंत्री ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, बाघ को…

Read More

रायपुर: राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इन सभी को अलग-अलग जिलों में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सरकार का दावा है कि आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से चर्चा के बाद ये तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक रीता यादव उप सचिव राजस्व मंडल बिलासपुर को अपर कलेक्टर धमतरी, दीपक कुमार निकुंज अवर सचिव राज्य आपदा एवं प्रबंधन विभाग को डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, वेदनाथ चंद्रवंशी क्षेत्रीय उपायुक्त भू अभिलेख बिलासपुर को डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, नभ सिंह कोशल रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई को संयुक्त कलेक्टर…

Read More

बिलासपुर। राज्य विकास समन्वय व निगरानी समिति (राज्य स्तरीय दिशा समिति)में भारत सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी श्री अभिनंदन सिंह राज्य स्तरीय सदस्य के रूप में नियुक्त हुए हैं। राज्य स्तरीय दिशा कमेटी केंद्र और राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी होती है व इस समिति की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा होती है । राज्य स्तरीय दिशा समिति द्वारा केंद्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के समन्वय और निगरानी का अधिकार होता है l इस उच्च स्तरीय समिति में राज्य के चीफ सेक्रेटरी मेंबर सेक्रेटरी होते हैं और पक्ष विपक्ष के चुने हुए सांसद विधायक और सचिव…

Read More

कानून व्यवस्था पर केजरीवाल ने कहा- मैं योगी जी की बात से सहमत नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक रैली की, जिसमें उन्होंने दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था को जोर-शोर से उठाया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ भी की और उन्हें याद भी दिलाया कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र के हाथ में है और इसके लिए उन्हें आप सरकार को नहीं बल्कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गाइड करना चाहिए, क्योंकि जो वो करेंगे वहीं होगा। ऐसे में…

Read More

इंदौर: पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भाजपा के बचे हुए पांच में से दो जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। जिसमें छिंदवाड़ा से शेषराव यादव और नरसिंहपुर से रामस्नेही पाठक को अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन तीन जिलों का इंतजार अभी भी जारी है। इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण और निवाड़ी जिले की घोषणा अभी बाकी है। छिंदवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनकी पूरी कोशिशों के बावजूद उनके धुर विरोधी शेषराव यादव को जिला अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई है। शेषराव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भी थे। बता दें कि…

Read More

भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी और पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में समाज को जागरूक और प्रोत्साहित किया है। सुश्री भावना की यह उपलब्धि इस अभियान की सफलता और बेटियों की असीम क्षमताओं का प्रमाण है। उप मुख्यमंत्री श्री…

Read More

महाराष्ट्र में आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। फडणवीस सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट महंगा कर दिया है। बस, ऑटो-टैक्सी तीनों के किराये में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। बस यात्रियों की जेब पर भारी असर पड़ने वाला है। राज्य सरकार ने आज से राज्य परिवहन के वाहनों का बढ़ा किराया लागू करने की बात कही है। 15 फीसद किराया बढ़ा MSRTC की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 15 फीसद किराया वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। किराया वृद्धि आज मध्य रात्रि से लागू होगी। पिछले तीन वर्षों से चुनाव के कारण किराये में कोई वृद्धि…

Read More

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस भाजपा को घेरने में जुटी है. कांग्रेस के आरोपों को नौटंकी करार देते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि यह कोई बीजेपी का निर्णय नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के हिसाब से चुनाव हो रही है. ओबीसी वर्ग को पर्याप्त टिकट दिया जाएगा. कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है. बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मुख्यालय में मैराथन बैठक का सिलसिला आज सुबह से शुरू हो गया है. राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री…

Read More

बलौदाबाजार श्री सीमेंट से निकलने वाली बदबूदार गैस के कारण खपराडीह स्कूल के विद्यार्थियों की तबीयत अचानक बिगड़ने के मामले में अब सीमेंट कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है. कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिया है. बता दें, हाल ही में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खपराडीह स्कूल में अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी. इस मामले में श्री सिमेंट प्लांट पर आरोप लगे कि प्लांट के FR से निकलने वाली बदबूदार गैस की वजह से बच्चों की…

Read More