Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»करण जौहर के साथ अनबन पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, उन्होंने कहा…..
    मनोरंजन

    करण जौहर के साथ अनबन पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, उन्होंने कहा…..

    By June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    करण जौहर के साथ अनबन पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, उन्होंने कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड में कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच अनबन की खबरें सामने आईं। इस चक्कर में करण जौहर ने कार्तिक को अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। यह मामला दरअसल 2021 का है। करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' में कार्तिक के अभिनय की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कुछ ही महीनों बाद धर्मा की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि पेशेवर परिस्थितियों के चलते 'दोस्ताना 2' की कास्टिंग फिर से होगी।

    करण जौहर के साथ कथित विवाद पर क्या बोले?

    मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए कि रचनात्मक मतभेदों के चलते कार्तिक आर्यन इस प्रोजेक्ट से दूर हुए। मतभेदों के चलते उनके और करण जौहर के बीच दरार आ गई थी।  इस मामले पर कार्तिक आर्यन ने चुप्पी साधे रखी। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पर बात की है। कार्तिक आर्यन ने कहा कि यह मसला अब काफी ज्यादा पुराना हो गया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अक्सर गलत कम्युनिकेशन होता है और चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। खासकर जब इस बारे में लिखा जाता है तो यह अलग लगता है। 

    कुछ साबित नहीं करना चाहते कार्तिक!

    कार्तिक आर्यन ने यह भी कहा कि कुछ साल पहले ऐसा होने के बाद से उन्होंने अब तक इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की है। कार्तिक ने आगे कहा, 'मैं उन बातों पर तब भी चुप था, आज भी चुप हूं। मैं 100 फीसदी काम करता हूं लेकिन जब भी ऐसे कोई खबर आती है या कोई कंट्रोवर्सी आ जाती है तो मैं अपने आवरण में रहता हूं। मैं शांत रहता हूं। मैं उन चीजों में ज्यादा घुसता नहीं हूं, ना ही कुछ साबित करने से मुझे कुछ मिलता है'।

    इस दिन रिलीज हो रही 'चंदू चैंपियन'

    कार्तिक आर्यन ने 'दोस्ताना 2' से बाहर निकलने के बाद अपने बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उनके पास कोई प्रवक्ता या परिवार नहीं है जो मीडिया के सामने उनका सकारात्मक पक्ष पेश कर सके। अभिनेता ने यह भी कहाकि वह इंडस्ट्री में कुछ सही ही कर रहे होंगे, तभी निर्माता और निर्देशक उन्हें उन्हें अपनी फिल्मों में दोहरा रहे हैं। कार्तिक अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म 14 जून को रिलीज होगी। 
     

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बकाया बिल से घबराने की जरूरत नहीं, समाधान योजना से मिलेगी राहत’ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया त्वरित समाधान…..

    May 5, 2026

    एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज: लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा…..

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल…..

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.