Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»USA vs IND: भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
    खेल

    USA vs IND: भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    USA vs IND: भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्‍व कप 2024 के 25वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना अमेरिका से हुआ। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा की टीम ने USA को 7 विकेट से मात दी। मैच के दौरान अमेरिका टीम की गलती उन पर भारी पड़ गई। इसका फायदा भारतीय टीम को हुआ और टीम को मुफ्त में ही 5 रन मिल गए। यह सब आईसीसी के नए नियम के कारण हुआ।

    भारत को मिले 5 एक्‍ट्रा रन

    15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन था। इसके बाद जब 16वां ओवर शुरू हुआ तो भारतीय टीम का स्‍कोर 81 रन नजर आया। ऐसे में सवाल उठने लगे के टीम इंडिया के स्‍कोर में 5 रन का इजाफा कैसे हो गया। तो आपको बता दें कि भारतीय टीम को यह रन पेनाल्‍टी के मिले। दरअसल, टी20 विश्‍व कप में स्‍टॉप बॉच का यूज हो रहा है। एक ओवर के खत्म और दूसरे ओवर की शुरुआत से पहले स्टॉप क्लॉक काम करती है। ओवर के खत्म होते ही थर्ड अंपायर स्टॉप क्लॉक को चालू कर देता है। क्लॉक 60 से जीरो सेकेंड तक चलती है। समय खत्म होने से पहले गेंदबाज को अगला ओवर फेंकना होता है।

    2 बार दी जाती है चेतावनी

    स्टॉप क्लॉक रूल का उल्लंघन करना कप्तान और टीम को भारी पड़ता है। नियम के अनुसार, दो बार फील्डिंग करने वाले कप्‍तान को चेतावनी दी जाती है। इसके बाद अगर तीसरी बार भी ओवर 60 सेकंड में शुरू नहीं होता है तो टीम पर 5 रन की पेनल्‍टी लगाई जाती है। यह रन बल्‍लेबाजी कर रही टीम के खाते में जाते हैं। भारत अमेरिका मैच में भी ऐसा ही हुआ। अमेरिकी गेंदबाज तीसरी बार 60 सेकंड क भीतर ओवर शुरू नहीं कर पाए। ऐसे में भारतीय टीम के खाते में 5 रन जुड़ गए।

    मुकाबले का हाल

    मुकाबले की बात करें तो अमेरिका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 10 गेंद शेष रहते मुकाबले में को अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन बनाए। साथ ही अर्शदीप सिंह ने 4 शिकार किए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंच गई है। 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बकाया बिल से घबराने की जरूरत नहीं, समाधान योजना से मिलेगी राहत’ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय……

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया त्वरित समाधान…..

    May 5, 2026

    एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज: लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा…..

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल…..

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.