Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»बाबर आजम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने आखिरी मैच में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 
    खेल

    बाबर आजम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने आखिरी मैच में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 

    By June 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बाबर आजम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने आखिरी मैच में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 36वें मैच में इतिहास रच दिया। बाबर आजम टी20 वर्ल्‍ड कप में कप्‍तान के रूप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

    बाबर आजम ने लॉडरहिल में खेले गए मैच में 34 गेंदों में दो चौके की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। बाबर की पारी के दम पर पाकिस्‍तान ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने आखिरी लीग मैच में आयरलैंड को 7 गेंदें शेष रहते हुए तीन विकेट से मात दी। बाबर आजम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में बतौर कप्‍तान सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा।

    सबसे सफल कप्‍तान बने बाबर आजम

    बाबर आजम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में 17 पारियों में 549 रन बनाए। इससे पहले कप्‍तान के रूप में टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 29 पारियों में 529 रन बनाए थे। बाबर ने धोनी को 12 पारियों के विशाल अंतर से पीछे छोड़ा। न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। विलियमसन ने 19 पारियों में 527 रन बनाए।

    श्रीलंका के पूर्व कप्‍तान महेला जयवर्धने इस खास क्‍लब में चौथे स्‍थान पर जमे हुए हैं। जयवर्धने ने 11 पारियों में 360 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान ग्रीम स्मिथ ने टॉप-5 लिस्‍ट को पूरा किया। बाएं हाथ के बैटर स्मिथ ने 16 पारियों में 352 रन बनाए।

    पाकिस्‍तान ने बचाई लाज

    बाबर आजम के नेतृत्‍व वाली पाकिस्‍तान ने अपनी साख बचाई और टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को तीन विकेट से पटखनी दी। पाकिस्‍तान की टीम पहले ही टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड की रेस से बाहर हो गई थी। लॉडरहिल में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्‍तान ने 18.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

    पाकिस्‍तान की टीम ग्रुप ए में भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड के साथ थी। भारत और अमेरिका सुपर-8 राउंड में प्रवेश करने में सफल रहे। पाकिस्‍तान की टीम ग्रुप ए में 4 अंकों के साथ तीसरे स्‍थान पर रही। पाकिस्‍तान ने कनाडा और आयरलैंड को मात दी जबकि भारत और अमेरिका के हाथों उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला….

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान, जनसमस्या निवारण शिविर बना आमजन के लिए राहत का माध्यम, मोहनलाल को मिला तत्काल लाभ….

    May 5, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल : श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप संवार रही अपना भविष्य….

    May 5, 2026

    बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.